Jharkhand Rai university, Ranchi
Welcome to Jharkhand Rai University

Jharkhand Rai University (JRU) is one of the esteemed University in the state of Jharkhand established under “Jharkhand Act 03 of 2012” by Jharkhand State Legislature. Since its establishment in 2012, JRU has gained a prominent reputation for its outstanding achievements in academics, research and innovation. 

Quick Contact:
Follow Us:

Jharkhand Rai University (JRU) is one of the esteemed University in the state of Jharkhand established under “Jharkhand Act 03 of 2012” by Jharkhand State Legislature. Since its establishment in 2012, JRU has gained a prominent reputation for its outstanding achievements in academics, research and innovation. 

Quick Contact:
Follow Us:

12वीं के बाद कॉमर्स कोर्स: करियर विकल्प और भविष्य की संभावनाएं

12 वीं के बाद कॉमर्स विषय का चुनाव एक समझदारी भरा फैसला है। यह वित्त , व्यवसाय और प्रबंधन के क्षेत्र में अपार संभावनाएं प्रदान करता है। कॉमर्स एक करियर उन्मुख विषय है। आज भी आम धारणा है की यह कॉमर्स या वाणिज्य केवल अकाउंटिंग और फ़ाइनेंस से जुड़ा विषय है जिसमें सिमित संभावनाएं है लेकिन अब ऐसा नहीं है। दुनिया बदल चुकी है और बाजार भी। Bachelor of commerce ( B.Com  ) के बाद  बैंकिंग, मैनेजमेंट, मार्केटिंग, फ़ाइनेंस, एनालिटिक्स, टैक्सेशन और फ़िनटेक जैसे सेक्टर में सफल करियर बनाया जा सकता है।

12वीं के बाद कॉमर्स क्यों चुनें?

12वीं के बाद कॉमर्स विषय का चुनाव करना उन विद्यार्थियों के लिए एक बेहतर विकल्प हो सकता है, जो बैंकिंग, फाइनेंस, बिजनेस और मैनेजमेंट के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं। कॉमर्स एक करियर-ओरिएंटेड स्ट्रीम है, जो विद्यार्थियों को वित्तीय प्रबंधन, अकाउंटिंग, बिजनेस ऑपरेशंस और टैक्सेशन जैसे विषयों की व्यावहारिक समझ प्रदान करती है।

पहले कॉमर्स को केवल अकाउंटिंग और फाइनेंस तक सीमित माना जाता था, लेकिन बदलते आर्थिक परिदृश्य और डिजिटल बिजनेस के विस्तार ने इस क्षेत्र में करियर की संभावनाओं को काफी व्यापक बना दिया है।

B.Com के बाद करियर के अवसर

Bachelor of Commerce (B.Com) 12वीं के बाद कॉमर्स के विद्यार्थियों के लिए सबसे लोकप्रिय अंडरग्रेजुएट कोर्स में से एक है। B.Com की पढ़ाई पूरी करने के बाद विद्यार्थी बैंकिंग, मैनेजमेंट, मार्केटिंग, फाइनेंस, बिजनेस एनालिटिक्स, टैक्सेशन और फिनटेक जैसे विभिन्न क्षेत्रों में करियर बना सकते हैं।

इसके अलावा, उच्च शिक्षा के लिए MBA, M.Com और प्रोफेशनल कोर्सेज का विकल्प भी चुन सकते हैं। सही शैक्षणिक योग्यता और कौशल के साथ कॉमर्स के क्षेत्र में कई बेहतर करियर अवसर प्राप्त किए जा सकते हैं।

बिजनेस की शुरूवात :

12वीं के बाद कॉमर्स जैसे कोर्स अब बिजनेस और entrepreneur बनने का मौका दे रहे हैं। Bachelor of commers ( B. Com) के बाद छात्र के पास आवश्यक योग्यता होती है की वह किसी बिजनेस को शुरू कर सके और उसे चला सके। उसे फाइनेंशियल और बिजनेस स्किल भी पता होते हैं। B. Com उसे बिज़नेस स्ट्रेटेजी, फाइनेंस, मार्केटिंग, मैनेजमेंट जैसे क्षेत्रों में भी पारंगत करता है।

बैंकिंग प्रोफेशनल : Bachelor of commers ( B. Com) पाठ्यक्रम आपको पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर के बैंकों में बैंकिग प्रोफेशनल बनने का मौका देता है।

वित्तीय विश्लेषक : कॉमर्स बैकग्राउंड के स्टूडेंट्स कैरियर विकल्प के तौर पर वित्तीय विश्लेषक का कार्य कर सकते हैं। वित्तीय विश्लेषक बाजार की स्थितियों का अध्ययन करता है। कंपनियों या व्यक्तियों के लिए निवेश सम्बन्धी निर्णय लेता है।

कर सलाहकार : कर सलाहकार या TAX Consultant सरकार के नियमों पर कार्य करता है। कर सलाहकार के तौर पर आप कंपनियों या लोगों को सरकार के बनाये नियमों का पालन करने उससे जुड़ी जानकारी देने , क़ानूनी रूप से टैक्स देने, टैक्स भरने में मदद करता है। Bachelor of commers ( B. Com) के बाद यह एक लचीला करियर है।

फिनटेक स्पेशलिस्ट : वित्तीय प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ अथवा Fintech Specialist वित्त और बैंकिंग कार्यों के लिए नई तकनीक का प्रयोग करने , वित्तीय सेवाओं को तेज, सुरक्षित और आसान बनाने , डिजिटल बैंकिंग और निवेश आसान बनाने से जुड़े कार्य करता है।

डिजिटल मार्केटिंग विशेष्ज्ञ : ऑनलाइन व्यापार और ई – कॉमर्स के इस दौर में अपने व्यापर का प्रचार ,ग्राहक व्यवहार , मीडिया विज्ञापन और SEO जैसी चीजों के लिए Digital Marketing Expert की जरुरत होती है। कॉमर्स और मैनेजमेंट बैकग्राउंड किये छात्रों के लिए यह क्षेत्र उभरता हुआ है जो रोजगार की दृष्टि से समृद्ध है .

12 वीं के बाद Jharkhand Rai University Ranchi से Commers and Management के कौन से कोर्स किये जा सकते हैं ?

12 वीं के बाद जो भी छात्र कॉमर्स और मैनेजमेंट में अपना कैरियर बनाना चाहते हैं उनके पास दो विकल्प मौजूद है। पहला Bachelor of commers ( B. Com) और दूसरा Bachelor of Business Administration BBA )

Bachelor of commers ( B. Com) :

Jharkhand Rai University Ranchi का Department of Management and Commers अंडर ग्रेजुएट लेवल पर दो पाठ्यक्रम का विकल्प देता है। बैचलर ऑफ़ कॉमर्स प्रोग्राम इन्वेस्टमेंट बैंकिंग, फाइनेंशियल मार्केट्स, वेल्थ मैनेजमेंट, टैक्सेशन, फिनटेक, फाइनेंशियल अकाउंटिंग जैसे विषयों में मज़बूत आधार प्रदान करता है। यह पाठ्यक्रम राष्ट्रीय शिक्षा नीति NEP 2020 के फ्रेमवर्क तहत मल्टी-डिसिप्लिनरी अप्रोच पर आधारित है, जिसमें रिसर्च, इंटर्नशिप और एडवांस्ड लर्निंग के कई अवसर उपलब्ध हैं।

Bachelor of Business Administration BBA

Jharkhand Rai University Ranchi का Bachelor of Business Administration BBA ) पाठ्यक्रम भी 3 वर्षीय अंडरग्रेजुएट UG कार्यक्रम है । BBA के दौरान 6 सेमेस्टर की पढाई की पढाई पूरी करनी होती है BBA भी बिजनेस और बिज़नेस एनालिटिक्स, एंटरप्रेन्योरशिप, फाइनेंस, सप्लाई चेन मैनेजमेंट, ब्रांड मैनेजमेंट, मार्केटिंग और बिज़नेस एनालिटिक्स जैसे क्षेत्रों का ज्ञान और कौशल देने का कार्य करता है । इसके साथ ही इन तीन वर्षों के दौरान छात्र को Bachelor of Business Administration BBA करते हुए इंटर्नशिप, लाइव प्रोजेक्ट्स और इंडस्ट्री के साथ जुड़ने का मौका मिलता है ।

B.COM बी.कॉम के बाद सरकारी नौकरी के विकल्प :

सरकारी नौकरी किसे अच्छी नहीं लगती। सरकारी नौकरी स्थिरता, उच्च वेतन, पेंशन और कार्य-जीवन संतुलन का दूसरा नाम है। Bachelor of commers ( B. Com) के बाद प्राईवेट सेक्टर में तो कई विकल्प हैं लेकिन क्या सरकारी क्षेत्र में अवसर उपलब्ध हैं ? तो आईये जानते हैं उन क्षेत्रों और अवसरों के बारे में जो बीकॉम करने के बाद आपके काम आ सकते हैं।

  • बैंक परिवीक्षाधीन अधिकारी (पीओ): BANK PO बीकॉम स्नातकों की पहली पसंद है। यह एक लोकप्रिय सरकारी नौकरी है। सार्वजनिक क्षेर्त्रों के बैंक में इस केलिए हमेशा रिक्तियां निकलती रहती है।
  • SBI क्लर्क : स्टेट बैंक ऑफ इंडिया हर साल अपने दैनिक बैंकिंग कार्यों को पूरा करने के लिए क्लर्कों की भर्ती करता है।
  • SSC CGL नौकरियां : कर्मचारी चयन आयोग की संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (एसएससी सीजीएल) के माध्यम से बी.कॉम स्नातकों के लिए विभिन्न पद उपलब्ध कराए जाते हैं।
  • RBI सहायक :
  • Reserve Bank of India में सहायक पदों पर भर्ती भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा प्रशासनिक और बैंक गतिविधियों के लिए की जाती है।
  • LIC AAO (सहायक प्रशासनिक अधिकारी):
  • भारतीय जीवन बीमा निगम LIC (एलआईसी ऑफ इंडिया) बीमा व्यवसाय संचालन के प्रबंधन के लिए AAO की भर्ती करता है।
  • भारतीय रेलवे में नौकरी के अवसर
  • Indian Railway (भारतीय रेलवे) RRB के माध्यम से कई प्रशासनिक और वित्त पदों के लिए वाणिज्य स्नातकों की भर्ती करता है।
  • PSU में नौकरियां सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम (पीएसयू)
  • सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों( COAL INDIA, ONGC, GAIL, BHEL, NTPC) प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में वित्त और लेखा विभागों के लिए वाणिज्य स्नातकों की भर्ती करती है।
Call Now WhatsApp