फव्वारा सिंचाई जिसे स्प्रिंकलर सिंचाई कहते हैं एक ऐसी आधुनिक सिंचाई विधि है जिसमें पानी का छिड़काव प्राकृतिक वर्षा की तरह किया जाता है।
1950 के दशक में इस तकनीक की शुरुवात भारत में हुई उससे पहले भारत के किसान इस प्रस्कार की तकनीक का प्रयोग सिंचाई के लिए किया करते थे। शुरुआती समय में इसका उपयोग मुख्य रूप से चाय और कॉफी के बागानों में किया गया था। बाद में इसका प्रयोग अन्य राज्यों के किसान करने लगे। Sprinkler Irrigation Technology (फव्वारा सिंचाई ) को मुख्य रूप से नौवीं (1997-2002) से लेकर बारहवीं पंचवर्षीय योजना (2012-2017) के दौरान सबसे अधिक बढ़ावा और विस्तार मिला। सूक्ष्म सिंचाई के एक प्रमुख तकनीक के तौर पर इसे कम पानी वाले क्षेत्रों , उबड़ खाबड़ खेतों और जल संरक्षण तकनीक के तौर पर जाना जाता है। वर्तमान में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (PMKSY) के हर खेत पानी और Per Drop More Crop घटक के तौर परफव्वारा सिंचाई को विशेष महत्त्व के तौर पर मान्यता मिली है। विभिन्न राज्य सरकारें इसके लगाने के लिए 85 % तक की सब्सिडी प्रदान कर रही है। इस दायरे में छोटे सीमांत किसानों को भी रखा गया है।
फव्वारा सिंचाई या स्प्रिंकलर सिंचाई क्या हैं ? यह कैसे काम करती है पूरी जानकारी।
फव्वारा सिंचाई या स्प्रिंकलर सिंचाई में पानी का छिडकाव बारिश की तरह किया जाता है। इस तकनीक में पंप , पाईप , नोजल हेड और छिड्काव चार प्रमुख तकनीके काम करती हैं।
पंप और पाईपलाईन :
पंप पानी को कुएं अतवा तलब से निकालने का काम करता है। पाईपलाईन ट्यूबवेल, टैंक या तालाब से पानी को पंप की मदद से एक नेटवर्क के जरिए खेत तक पहुंचाता है।
नोजल अथवा हेड: स्प्रिंकलर सिंचाई में पाइपों के ऊपर खास नोजल या घूमने वाले स्प्रिंकलर हेड लगाए जाते हैं। यही हेड घूम घूमकर खेतोंमें लाही फसल को सिमित मात्र में छिडकाव करता है।
पानी का छिड़काव: स्प्रिंकलर सिंचाई में पानी के दबाव के कारण हवा में छोटी-छोटी बूंदों के रूप में बदलकर पानी फसलों पर गिरता है। यह इस प्रकार गिरता है जैसे वर्षा की बुँदे गिरा करती हैं।
स्प्रिंकलर सिंचाई के लाभ :
स्प्रिंकलर सिंचाई पानी की बचत , पटवन में लगने वाली लागत और कम समय में बड़ी जोतों तक सुलभ तरीके से पानी पहुँचाने की वयवस्था है।
एक समान पानी: फसलों को पानी देते समय यह समस्या होती है की सभी पौधों तक समान मात्रा में पानी पहुँचाया जाय ताकि पूरे खेत की मिट्टी और पौधों को एक समान नमी मिलती रहे । इस प्रक्रिया में यह तकनीक कारगर है।
पानी की बचत : पारंपरिक बाढ़ सिंचाई ( अधिक मात्रामें एक साथ खेतोंमें पानी ) की तुलना में सिमिति मात्रा में और नमी बरकरार रखने के लिए बार बार पानी देना एक सफल और पौधो के विकास के लिए उचित होती है। इससे पानी की बचत भी होती है और पौधे का विकास भी सही होता है। स्प्रिंकलर सिंचाई तकनीक इसे कुशलता से करने का कार्य करती है।
कम वर्ष क्षेत्र और ऊबड़-खाबड़ जमीन के लिए उपयोगी : स्प्रिंकलर सिंचाई कम वर्ष क्षेत्र और ऊबड़-खाबड़ जमीन के लिए उपयोगी तकनीक है। इस तकनीक के जरिये खेतों तक पानी पहुँचाना और सिंचाई के साथ कम पानी का उपयोग संभव हो पाता है।
मिट्टी की सुरक्षा : खेतों में पटवन के दौरान मिट्टी का कटाव एक प्रमुख समस्या है। मिट्टी का कटाव होने से खेतों की उपजाऊ मिट्टी बहकर एक जगह जमा होने लगती है अथवा बहकर दुसरे खेतोंमें चली जाती है। स्प्रिंकलर सिंचाई तकनीक इस समस्या को नहीं होने देता है और पौधे को समान मात्रा में पोषक तत्व मिलते रहते हैं।
किसान भाई स्प्रिंकलर या फव्वारा सिंचाई तकनीक का प्रयोग क्यों करें ?
- इसे लगाना सस्ता और बहुत आसान है। इसे लगाने के लिए मज़दूरी पर ज़्यादा खर्च नहीं करना पड़ेगा।
- स्प्रिंकलर इरिगेशन सिस्टम लगाने के लिए खेत की बहुत ज़्यादा जगह की ज़रूरत नहीं होती।
- स्प्रिंकलर इरिगेशन सिस्टम लगाने से खेती के काम में बहुत कम रुकावट आती है। इसलिए, आपको कोई बड़ा नुकसान नहीं होगा।
- पौधों को बार-बार पानी दिया जा सकता है, इसके लिए आपको खुद मेहनत करने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी।
- पानी का बंटवारा हमेशा बराबर होगा।
- पानी की सप्लाई को कंट्रोल किया जा सकता है, इसलिए पौधों की ज़रूरत के हिसाब से पानी की बचत भी की जा सकती है।
- स्प्रिंकलर इरिगेशन सिस्टम हर तरह की मिट्टी में लगाया जा सकता है।
- इस सिस्टम का इस्तेमाल दूसरे कामों के लिए भी किया जा सकता है, जैसे ज़्यादा गर्मी में ठंडक बनाए रखना।
फव्वारा सिंचाई (स्प्रिंकलर इरिगेशन) तकनीक का चुनाव कैसे करें ?
खेती के लिए स्प्रिंकलर सिस्टम चुनने और उसे लगाने की पूरी प्रक्रिया में मदद के लिए विशेषज्ञों की सलाह लेना जरुरी है। बाज़ार में स्प्रिंकलर सिंचाई के कई तरीके उपलब्ध हैं, और आप अपनी ज़रूरतों के हिसाब से सही तरीका चुन सकते हैं। स्प्रिंकलर सिस्टम आसानी से ऑनलाइन ऑर्डर कर मंगाए जा सकते हैं इनके कई वेरिएंट बाजार में भी उपलब्ध हैं लेकिन सही सिस्टम चुनना एक चुनौती है।
स्प्रिंकलर सिंचाई का उपयोग करने से पहले स्प्रिंकलर के प्रकारों की जानकारी जरुरी है। यह आपके फसल और जोत पर निर्भर करता है।
स्प्रिंकलर के प्रकार
हाथ से इस्तेमाल होने वाले स्प्रिंकलर : यह हाथ से इस्तेमाल होने वाला एल्युमीनियम का पाइप है जिसे आप पानी के स्रोत से जोड़कर अपने खेत में सिंचाई के लिए इधर-उधर घुमा सकते हैं। यह सिस्टम आपको अपने बगीचे या खेत में पानी देते समय पाइप को हाथ से एक जगह से दूसरी जगह ले जाने की सुविधा देता है।
सॉलिड-सेट स्प्रिंकलर
सॉलिड-सेट स्प्रिंकलर को एक बार लगाने के बाद, आपको पाइप को इधर-उधर करने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी क्योंकि ये उस पूरी जगह को कवर करते हैं जहाँ पानी देना होता है।
रेन गन ( हाथ से इस्तेमाल होने वाली ) :
हाथ से चलने वाली रेन गन हाथ से एक जगह से दूसरी जगह ले जाए जा सकने वाले स्प्रिंकलर सिंचाई सिस्टम जैसा ही है, लेकिन फ़र्क यह है कि इसमें आम कम पानी वाले स्प्रिंकलर की जगह एक या दो ज़्यादा पानी वाले बड़े गन स्प्रिंकलर का इस्तेमाल किया जाता है।
सेंटर पिवट :
यह सिंचाई का एक चलता फिरता सिस्टम है जिसमें हाथों से पानी का छिड़काव किया जाता है। यह सिस्टम उन बागानों के लिए सबसे उपयुक्त है जहाँ सब्ज़ियों या फलों जैसी एक ही तरह की फ़सल उगाई जाती है।
बिग गन :
बिग गन स्प्रिंकलर पहियों वाले ट्रक पर लगाया जाता है और रील पर लिपटे प्लास्टिक होज़ पाइप से जोड़ा जाता है। बड़े खेतों के मालिक इस सिस्टम का इस्तेमाल करना पसंद करते हैं।
फव्वारा सिंचाई गिरते भू जल स्तर और जलवायु परिवर्तन के कारण भविष्य की जरुरी बन चुका है। भविष्य में इस तकनीक को स्मार्ट और ऑटोमेटिव IOT और AI तकनीक का सहारा मिलेगा जो सिंचाई को स्मार्ट एग्रीकल्चर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।





