Jharkhand Rai university, Ranchi
Welcome to Jharkhand Rai University

Jharkhand Rai University (JRU) is one of the esteemed University in the state of Jharkhand established under “Jharkhand Act 03 of 2012” by Jharkhand State Legislature. Since its establishment in 2012, JRU has gained a prominent reputation for its outstanding achievements in academics, research and innovation. 

Quick Contact:
Follow Us:

Jharkhand Rai University (JRU) is one of the esteemed University in the state of Jharkhand established under “Jharkhand Act 03 of 2012” by Jharkhand State Legislature. Since its establishment in 2012, JRU has gained a prominent reputation for its outstanding achievements in academics, research and innovation. 

Quick Contact:
Follow Us:

माईनिंग इंजीनियरिंग में PDPT ट्रेनिंग क्यों जरूरी है?

Mining Engineering

माइनिंग इंजीनियरिंग की पढ़ाई में Post Diploma Practical Training ( PDPT) एक अनिवार्य प्रक्टिकल अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग है। यह ट्रेनिंग Coal India Limited की विभिन सहायक कंपनियों BCCL , CCL , SECL और WCL में आयोजित होती है। 1 साल की यह अनिवार्य ट्रेनिंग BOPT के द्वारा संचालित होती है। PDPT ट्रेनिंग के दौरान सरकार और कंपनी के नियमों के अनुसार हर महीने वजीफा भी मिलता है। PDPT ट्रेनिंग के लिए National Apprenticeship Training Scheme (NATS ) के पोर्टल पर निबंधन होना आवश्यक है।
PDPT ट्रेनिंग के बारे में जानकारी प्राप्त करने से पहले यह जानते हैं की Mining Engineering क्या हैं ? और PDPT ट्रेनिंग किनके लिए जरुरी है ।

माइनिंग इंजीनियरिंग क्‍या है :

माइनिंग इंजीनियरिंग को इंजीनियरिंग की एक विशिष्ट शाखा कहा जा सकता है। जिसमें प्राकृतिक स्थितियों में गहरी खानों से बहुमूल्य खनिज को अत्यंत वैज्ञानिक और लागत प्रभावी तकनीकों से निकालने, एकत्रण करने, प्रसंस्करण और शुद्ध धातुओं के निष्कर्षण पर आधारित समुचित प्रशिक्षण दिया जाता है। हम कह सकते हैं कि माइनिंग इंजीनियरिंग के तहत पृथ्वी से कुदरती वातावरण में पर्यावरण के अनुकूल तकनीक से विविध धातु और बिन धातु खनिज की शोध और खनन करने में आता है। माइनिंग इंजीनियर्स ज्यादातर देश और विश्व की विविध माइनिंग कंपनियां और एसोसिएटेड संस्थाओं के लिए काम करते है और माइनिंग कंपनिया व संस्थाएं खनन संबधित तमाम काम के लिए उसकी तकनीकी समर्थन और निष्णांत अभिप्राय सेवाएं प्रदान करती है।

कोर्स व योग्‍यता :

माइनिंग इंजीनियरिंग में प्रवेश के लिए 12वी कक्षा पास करने के बाद आप माइनिंग इंजीनियरिंग में प्रवेश लेने के लिए कोर्स में आवेदन कर सकते हो। माइनिंग इंजीनियर बनने के लिए दो लोकप्रिय कोर्स है Diploma in Mining Engineering (डिप्लोमा इन माइनिंग इंजीनियरिंग) और Bachelor of Mining Engineering (बेचलर ऑफ माइनिंग इंजीनियरिंग) । डिप्लोमा इन माइनिंग इंजीनियरिंग 3 साल का जबकि बैचेलेर ऑफ माइनिंग इंजीनियरिंग 4 साल का कोर्स है। माइनिंग इंजीनियरिंग एक ऐसा क्षेत्र है जिसमें ट्रेनिंग बहुत जरूरी है। इसकी ट्रेनिंग भी क्लासेज में ज्यादा न होकर माइन से संबंधित परिस्थितियों में करवाने पर अधिक जोर दिया जाता है।

डिप्लोमा इन माइनिंग इंजीनियरिंग :

माइनिंग इंजीनियरिंग करने वाले विद्यार्थियों की पहली पसंद डिप्लोमा माइनिंग इंजीनियरिंग है। तीन साल के इस कोर्स में दो बार वोकेशनल ट्रेनिंग होती है। डिप्लोमा कोर्स और ट्रेनिंग को सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद माइनिंग सेक्टर के एंट्री लेवल पर निकलने वाले आवेदन आप भरने की अहर्ता रखते है।

B.Tech माइनिंग इंजीनियरिंग:

बीटेक माइनिंग इंजीनियरिंग 4 वर्षीय पाठ्यक्रम है जिसे पूरा करने के बाद आप जूनियर इंजीनियर के तौर पर माइनिंग इंडस्ट्री ज्वाइन कर सकते है और मेहनत और लगन के साथ काम करते हुए कुछ ही वर्षों में उच्चतम वेतनमान प्राप्त कर सकते है।

PDPT ट्रेनिंग क्या है और क्यों जरूरी है?

PDPT ट्रेनिंग: पीडीपीटी का पूरा नाम पोस्ट डिप्लोमा प्रैक्टिकल ट्रेनिंग है। डिप्लोमा कोर्स करने के बाद विद्यार्थियों को 1 साल का अंडरग्राउंड ट्रेनिंग करना पड़ता है, इसी प्रशिक्षण को पीडीपीटी ट्रेनिंग कहा जाता है। इस प्रशिक्षण के दौरान ट्रेनिंग में शामिल विद्यार्थियों को छात्रवृति भी मिलती है।

BOPT : पीडीपीटी ट्रेनिंग का संचालन बोर्ड ऑफ़ प्रैक्टिकल ट्रेनिंग (BOPT) करता है। डिप्लोमा माइनिंग इंजीनियरिंग करने वाले विद्यार्थियों को पीडीपीटी ट्रेनिंग के अलावा गैस टेस्टिंग, लैम्प हैंडलिंग और फर्स्ट ऐड सर्टिफिकेट की परीक्षा भी पास करनी होती है। इन सभी कार्यों का संचालन अधिकार डायरेक्टर जनरल ऑफ़ माइंस सेफ्टी (DGMS) के द्वारा किया जाता है।इसका मुख्यालय धनबाद (झारखंड) में है और इसका नेतृत्व खान सुरक्षा महानिदेशक करते हैं।

इन सभी सर्टिफिकेट को प्राप्त करने के बाद डिप्लोमा सर्टिफिकेट के साथ इसे डीजीएमएस धनबाद के कार्यालय में जमा करना होता है। आवेदन और प्रमाणपत्र जमा करने के बाद ओवरमैन का सर्टिफिकेट प्राप्त होता है। इसे प्राप्त करने के बाद आप पूरी तरह से ओवरमैन कहलाने लगते है और जूनियर ओवरमैन, माइनिंग सरदार के पद पर नौकरी के लिए आवेदन कर सकते है। प्रति वर्ष कोल् इंडिया की आनुषंगिक इकाइयां CCL,BCCL, ECL,NCL,WCL,MCL ओवरमैन पदों नियुक्ति प्रकाशित करता है।

NATS पोर्टल : नैट्स ,भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया एक ऑनलाइन मंच है, जो तकनीकी और गैर-तकनीकी छात्रों को देश की शीर्ष कंपनियों में व्यावहारिक और अप्रेंटिसशिप दिलाने में मदद करता है। इसका मुख्य उद्देश्य कंपनी और कॉलेज के बीच की दुरी को काम करना है।

PDPT ट्रेनिंग के बारे में पूरी जानकारी:

PDPT (Post Diploma Practical Training) करने के लिए आपको NATS (National Apprenticeship Training Scheme) पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा और फिर कोल इंडिया (जैसे ECL, BCCL, MCL) या अन्य मान्यता प्राप्त कंपनियों में वैकेंसी निकलने पर आवेदन करना होगा। यह माइनिंग, सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग डिप्लोमा धारकों के लिए 1 साल की अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग होती है ।
ट्रेनिंग पूरी होने के बाद आपको भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय की ओर से एक PDPT प्रैक्टिकल ट्रेनिंग सर्टिफिकेट मिलता है, जो भविष्य में परमानेंट जॉब्स और DGMS परीक्षाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

PDPT ट्रेनिंग से जुड़ी अहम् बातें जिसकी जानकारी जरुरी है :

Post Diploma Practical Training एक हैंड्स ऑन ट्रेनिंग है जिसका उद्देश्य :

  • PDPT खदानों के असली कामकाजी माहौल में प्रैक्टिकल ज्ञान और माइनिंग मशीनरी को समझने का बेहतर मौका उपलब्ध कराता है।
  • PDPT ट्रेनिंग एक सेफ्टी प्रैक्टिस है जिसकी जानकारी इस क्षेत्र में काम करने वाले सभी को होना आवश्यक है।
  • PDPT ट्रेनिंग के बाद प्राप्त होने वाला Overman Competency Certificate एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। Mining के क्षेत्र में उच्च पदों पर काम करने के लिए यह 1 साल का आवश्यक अनुभव है जिसे सभी को प्राप्त करना होता है।
  • Mining Engineering में करियर की संभावनाएं:
  • माईनिंग इंजीनियरिंग में कैरियर की संभावनाएं बहुत शानदार और उच्च वेतनमान वाली है। विश्व स्तर पर कोयला एवं एनी खनिज की बढती मांगों ने इस क्षेत्र में संभावनाएं और भी बढ़ा दी हैं। माईनिंग इंजीनियरिंग में डिप्लोमा और बीटेक के बाद नींम पदों पर योगदान दिया जा सकता है।
  • माइनिंग इंजीनियर : माइनिंग इंजीनियर का कार्य खदानों का डिजाइन तैयार करना और सुरक्षित रूप से खनिज निकालना है ।
  • माइन मैनेजर : माइन मैनेजर पूरी माइनिंग साइट के ऑपरेशन्स और टीम को मैनेज करने का काम करता है।
  • माइंस सेफ्टी ऑफिसर : माईन्स सेफ्टी ऑफिसर के कन्धों पर पुरे खदान क्षेत्र के अंदर सुरक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित करना होता है।
  • ड्रिलिंग और ब्लास्टिंग इंजीनियर : खदानों के अंदर होने वाले विस्फोटक और ड्रिलिंग से जुड़ी तकनीकों का प्रबंधन करना ड्रिलिंग और ब्लास्टिंग इंजीनियर का कार्य है।
  • पर्यावरण विशेषज्ञ : पर्यावरण विशेषज्ञ माइनिंग से होने वाले पर्यावरण के नुक्सान को कम करने में अपना योगदान करता है ।
  • मिनरल प्रोसेसिंग इंजीनियर : खदान से निकलने वाले मिनिरल्स (अयस्क, मिट्टी और पत्थरों ) को अलग करने की जिम्मेदारी मिनरल प्रोसेसिंग इंजीनियर निभाता है।

Tags:
Call Now WhatsApp