2026 को NEET परीक्षा पेपर लिक और जंतर मंतर पर हुए छात्रों के प्रदर्शन के लिए याद रखा जायेगा। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी NTA ने 3 मई को UG NEET को परीक्षा का आयोजन किया था। बाद में पेपर लीक की चर्चाओं के बीच इस परीक्षा को रद्द कर दिया गया। नीट यूजी की परीक्षा दोबारा 21 जून को कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न कराया गया। परीक्षा में करीब 20 लाख से अधिक स्टूडेंट्स शामिल हुए। परीक्षा के लिए देश भर में 5440 केंद्र बनाये गए। परीक्षा 13 भाषाओं में आयोजित की गयी। लेकिन इसके बाद उठे विवादों ने कई किये। इन सवालों में एक सवाल यह भी था की क्या मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाने और प्रोफेशन से जुड़ने के लिए NEET पर निर्भरता का कोई विकल्प है ? NEET परीक्षा के सिमित सीट परीक्षा में शामिल हुए सभी छात्रों की आकांक्षा पूरी नहीं करता है? तब विकल्प क्या है ? क्या नीट परीक्षा के बिना भी मेडिकल क्षेत्र में प्रोफेशनल करियर बनाया जा सकता है।
बहुत से स्टूडेंट्स का मानना है कि मेडिकल फील्ड में जाने का एकमात्र तरीका नेशनल एंट्रेंस एग्ज़ाम (NEET) है; लेकिन यह सच नहीं है। अगर स्टूडेंट्स हेल्थ करियर में जाना चाहते हैं, तो वे 10वीं या 12वीं के बाद NEET दिए बिना भी कई मेडिकल कोर्स (पैरामेडिकल प्रोग्राम ) कर सकते हैं।
ऐसे कई मेडिकल प्रोग्राम हैं जिनके लिए NEET की ज़रूरत नहीं होती और जो सीखने वालों को अस्पतालों, डायग्नोस्टिक लैबोरेटरी, रिहैबिलिटेशन सेंटरों और हेल्थकेयर टेक्नोलॉजी सेक्टर में अच्छा करियर बनाने में मदद करते हैं। ये प्रोग्राम प्रैक्टिकल स्किल्स और मरीज़ों की देखभाल में मदद करने वाले सिस्टम पर आधारित हैं, जो आज के समय में हेल्थकेयर सर्विस देने में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं।
NEET के बीना मेडिकल कोर्स : 12 वीं के बाद टॉप मेडिकल कोर्स
12 वीं में बायोलोजी लेकर पढाई कर रहे छात्रों के मन में एक बात पक्की होती है। नीट की परीक्षा और MBBS की पढाई। हालाँकि यह इकलौता विकल्प नहीं है लेकिन जानकारी और मेडिकल फील्ड के बदलते परिदृश्य से अंजान लाखों छात्र इसी को लेकर जीवन के बहुमूल्य समय को तैयारी में लगा देते हैं। आज, ऐसे कई मेडिकल कोर्स मौजूद हैं जिनके लिए NEET की ज़रूरत नहीं होती और जो भारत और विदेश, दोनों जगह करियर के बेहतरीन अवसर देते हैं।
NEET के बिना 12वीं के बाद टॉप मेडिकल कोर्स :
Bachelor of Pharmacy (B. Pharma)
बैचलर ऑफ़ फार्मेसी NEET परीक्षा के बिना किये जा सकने वाला सबसे लोकप्रिय कोर्स है। यह 4 साल का डिग्री प्रोग्राम है जिसे दुनिया भर में मान्यता मिली है। इसकी पढाई करने वाले छात्रों को ड्रग फ़ॉर्मूलेशन, फ़ार्माकोलॉजी, फ़ार्मास्युटिकल केमिस्ट्री, मेडिसिनल साइंसेज़ और क्लिनिकल फ़ार्मेसी में प्रैक्टिकल ट्रेनिंग करनी होती है।
Bachelor of Physiotherapy (BPT) :
बैचलर ऑफ़ फिजियोथेरेपी चिकित्सा क्षेत्र से जुड़ा 4.5 साल का अंडर ग्रेजुएट कोर्स है। फिजियोथेरेपी बिना सर्जरी के एक्सरसाइज, मशीनों और थेरेपी के जरिए मांसपेशियों, जोड़ों के दर्द, चोट और विकलांगता का इलाज करता है। यह कोर्स अस्पताल, क्लीनिक, स्पोर्ट्स टीम के साथ फिजियोथेरेपिस्ट के तौर पर जुड़ने के अलावे स्टार्टअप और खुद का अपना स्वतंत्र प्रक्टिस करने का मौका देता है।
Bachelor of Medical Laboratory Technology ( BMLT )
बैचलर ऑफ़ मेडिकल लैबोरेटरी टेक्नोलोजी छात्रों को बीमारियों के निदान के लिए खून, पेशाब और ऊतकों जैसे शारीरिक सैंपल्स की लैब जांच करना, आधुनिक डायग्नोस्टिक मशीनों को चलाना और पैथोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी तथा बायोकेमिस्ट्री का व्यावहारिक ज्ञान देने वाला कोर्स है।
Bachelor of Medical Radiology and Imaging Technology:
बैचलर ऑफ़ मेडिकल रेडियोलोजी एंड इमेजिंग टेक्नोलोजी चिकित्सा विज्ञान का बेहद लोकप्रिय और मेडिकल क्षेत्र में आधुनिक तकनीक की जानकारी देने वाला कोर्स है। 3 से 4 साल के इस पाठ्यक्रम के दौरान के दौरान छात्रों को आधुनिक डायग्नोस्टिक तकनीकों को प्रैक्टिकल और थ्योरी के माध्यम से सिखाया जाता है जिनमें शामिल हैं :
- एक्स-रे टेक्नोलॉजी (X RAY)
- कंप्यूटेड टोमोग्राफी (CT SCAN)
- मैग्नेटिक रेजोनेंस इमेजिंग (MRI)
- अल्ट्रासाउंड और सोनोग्राफी
- मैमोग्राफी और फ्लूरोस्कोपी
- रेडिएशन और परमाणु ऊर्जा से सुरक्षा के नियम
- मानव शरीर की संरचना की बुनियादी जानकारी
NEET के बिना मेडिकल कोर्स की मांग क्यों बढ़ रही है?
भारत में बीमारियों के इलाज में मदद, जांच और ठीक होने की प्रक्रिया अब ट्रेंड अलाइड मेडिकल प्रोफेशनल्स पर निर्भर है, क्योंकि देश में हेल्थकेयर सुविधाओं का ज़बरदस्त विस्तार हुआ है।हेल्थकेयर सेवाओं में कई खास विभाग होते हैं जिन्हें प्रोफेशनल्स की ज़रूरत होती है। NEET के बिना भी मेडिकल की पढ़ाई करके, छात्र 12वीं के बाद ही करियर-ओरिएंटेड प्रोग्राम के ज़रिए हेल्थकेयर सेक्टर में शामिल हो सकते हैं।
NEET के बिना मेडिकल कोर्स क्यों चुनें?
हेल्थकेयर इंडस्ट्री में डॉक्टर बनने के अलावा भी करियर के कई विकल्प मौजूद हैं। यह बात इससे साफ़ होती है कि ज़्यादा से ज़्यादा छात्र हेल्थकेयर के क्षेत्र में पढ़ाई के रास्ते चुन रहे हैं। वे मेडिकल और पैरामेडिकल प्रोग्राम में दाखिला ले रहे हैं। इन कोर्स में हेल्थकेयर से जुड़ी जगहों पर असरदार ढंग से काम करना भी सिखाया जाता है। इसीलिए ये कोर्स प्रैक्टिकल लर्निंग या काम करके सीखने पर ज़ोर देते हैं।
12वीं के बाद बिना NEET के पैरामेडिकल कोर्स करने के बारे में सोचते समय, सही संस्थान चुनना बहुत ज़रूरी है। एक अच्छा संस्थान न केवल अच्छी शिक्षा देगा, बल्कि अच्छी प्रैक्टिकल ट्रेनिंग भी देगा, जिससे छात्र को हेल्थकेयर की असल दुनिया के लिए ज़रूरी स्किल्स विकसित करने का मौका मिलेगा।





