Jharkhand Rai university, Ranchi
Welcome to Jharkhand Rai University

Jharkhand Rai University (JRU) is one of the esteemed University in the state of Jharkhand established under “Jharkhand Act 03 of 2012” by Jharkhand State Legislature. Since its establishment in 2012, JRU has gained a prominent reputation for its outstanding achievements in academics, research and innovation. 

Quick Contact:
Follow Us:

Jharkhand Rai University (JRU) is one of the esteemed University in the state of Jharkhand established under “Jharkhand Act 03 of 2012” by Jharkhand State Legislature. Since its establishment in 2012, JRU has gained a prominent reputation for its outstanding achievements in academics, research and innovation. 

Quick Contact:
Follow Us:

BMRIT इमेजिंग तकनीक से बीमारी का पता लगाने और इलाज करने की पढाई

Study of disease detection and treatment using BMRIT imaging technology

मेडिकल इमेजिंग और डायग्नोस्टिक्स (BMRIT) के क्षेत्र में रेडियोलोजी सबसे बेहतरीन और हाई डिमांड पारा मेडिकल कोर्स है। रेडियोलोजी चिकित्सा विज्ञान की वह शाखा है जो बिमारियों का पता लगाने और उनके इलाज के लिए इमेजिंग तकनीकों का उपयोग करते हैं। Imaging Technology विज्ञान की वह उन्नत तकनीक है जो मानव शरीर के अंगों , आतंरिक उत्तकों या किसी और वास्तु की सटीक तस्वीरें और विज़ुअल्स तैयार करते है। यह बीमारी का पता लगाने और उसके कारणों का पता लगा कर बीमारी की पहचान करने में सक्षम है।

Radiology जिसे वैज्ञानिक भाषा में डायग्नोस्टिक इमेजिंग भी कहा जाता है, शरीर के अंगों की तस्वीरें या इमेज लेने वाली जांचों की एक श्रृंखला है। इसे दो क्षेत्रों में विभाजित किया जाता है :

  • डायग्नोस्टिक रेडियोलॉजी
  • इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी
  • डायग्नोस्टिक रेडियोलॉजी चिकित्सा की वह विशेषज्ञ शाखा है जिसमें शरीर के आंतरिक अंगों, हड्डियों और ऊतकों की तस्वीरें लेकर बीमारियों और चोटों का सटीक निदान किया जाता है।
  • जबकि इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में चिकित्सक बिना ओपन सर्जरी के शरीर के अंदर बिमारियों की जाँच और इलाज करता है।

रेडियोलॉजी चिकित्सा क्यों जरुरी है :

चिकित्सक बिना डायग्नोस्टिक के इलाज शुरू नहीं कर सकता है। कई मामलों में प्रारंभिक निदान मरीज की जन बचा लेता हैं। कैंसर जैसी बिमारियोंमें यह आम देखा जाता है। चिकित्सा क्षेत्र के सभी क्षेत्र रेडियोलॉजी पर निर्भर हैं। रेडियोलॉजी चिकित्सा

  • शल्य चिकित्सा
  • बच्चों की दवा करने की विद्या
  • दाई का काम
  • कैंसर विज्ञान
  • आघात-प्रतिक्रिया
  • आपातकालीन दवा
  • स्पर्शसंचारी बिमारियों में बेहद कारगर है।

मेडिकल इमेजिंग तकनीक क्या हैं :

मानव शरीर के अंगों , टिसू एवं अन्य अंगों की तस्वीरे अथवा विजुअल्स के जरिये बिमारियों की पहचान करने की विधा इमेजिंग तकनीक कही जाती है।

प्रमुख मेडिकल मेडिकल इमेजिंग तकनीक हैं :

  • X-Ray: एक्स रे अदृश्य विद्युत चुम्बकीय विकिरण हैं जिनका उपयोग शरीर के अंदरूनी अंगों और हड्डियों के टूट की जांच के लिए किया जाता है। यह सबसे पुरानी और तेज़ तकनीक है। इसमें आयनकारी विकिरण का उपयोग होता है।
  • CT Scan: कंप्यूटेड टोमोग्राफी जिसे आम बोलचाल की भाषा में CT SCAN कहते हैं। यह शरीर के आंतरिक अंगों और हड्डियों की 3D छवियां प्रदान करती है। X- Ray तकनीक की तुलना में यह अधिक गहराई से त्रि आयामी तस्वीरें दिखलाता है।
  • MRI: मैग्नेटिक रेजोनेंस इमेजिंग (MRI) एक शक्तिशाली चुंबकीय क्षेत्रों और रेडियो तरंगों का उपयोग करती है जो यह मस्तिष्क, रीढ़ की हड्डी और कोमल ऊतकों की विस्तृत जांच के लिए सुरक्षित और विकिरण-मुक्त तकनीक है। MRI जाँच अंदरूनी अंगों और उत्तकों की साफ़ और गहरी तस्वीरें पेश करता है जिनसे बीमारी का पता लगाना आसान हो जाता है।

12 वीं के बाद बेस्ट रेडियोलोजी कोर्स कौन सा हैं ?

आज स्वास्थ्य क्षेत्र में रेडियोलॉजीस्ट की मांग बहुत ज्यादा है। इमेजिंग प्रक्रियओं में चिकित्सक की मदद करने के लिए प्रशिक्षित रेडियोलॉजी प्रोफेशनल्स पर निर्भरता बढती जा रही है। 12वीं के बाद किए जा सकने वाले रेडियोलॉजी कोर्स, जिनके लिए NEET या किसी अन्य एंट्रेंस एग्जाम की ज़रूरत नहीं होती वह है BMRIT इसे Bachelor of Medical Radiology and Imaging Technology के नाम से जानते हैं। यह एक अंडर ग्रेजुएट पैरामेडिकल डिग्री कोर्स है।

BMRIT 4 साल का अंडरग्रेजुएट एलाइड हेल्थकेयर प्रोग्राम है। इसमें छात्रों को बीमारियों का पता लगाने, उनकी पहचान करने और उन पर नज़र रखने के लिए एडवांस्डमेडिकल इमेजिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करना सिखाया जाता है। यह कोर्स X-ray, CT Scan ,MRI और Ultra Sound जैसी इमेजिंग तकनीकों पर फ़ोकस करता है, जो मॉडर्न हेल्थकेयर और मरीज़ों के इलाज में अहम भूमिका निभाती हैं।
अगर अपने 12 वीं की पढाई इस साल पूरी की है और आपकी रूचि विज्ञान विषय में है तो BMRIT आपके लिए एक बहुत ही संतोषजनक करियर की शुरुआत हो सकता हैं।

BMRIT के लिए जरुरी स्किल्स :

Bachelor of Medical Radio Diagnosis and Imaging Technology ( BMRIT ) एक पारा मेडिकल कोर्स है जिसमें एक्सपर्ट बनने के लिए तकनीकी और मानवीय दोनों तरह के स्किल्स होने चाहिए। BMRIT छात्रों और प्रोफेशनल्स के लिए जरुरी स्किल्स की सूचि:

तकनीकी स्किल्स :

  • मशीन संचालन: BMRIT के क्षेत्र में MRI, CT स्कैन, X-Ray और अल्ट्रासाउंड मशीनों को सही से संचालित करने की दक्षता आवश्यक है।
  • शरीर रचना का ज्ञान: BMRIT के क्षेत्र में कार्य करने वाले को मानव शरीर की संरचना और हड्डियों की सटीक जानकारी होना आवश्यक है।
  • रेडिएशन सुरक्षा : मरीज और खुद को रेडिएशन के खतरों से बचाने के लिए नियमों का पालन करना आवश्यक है।
  • इमेज क्वालिटी कंट्रोल: X- रे एवं अन्य मशीनों की मदद से प्राप्त तस्वीरों की जांच करना कि स्कैन की गई तस्वीर डॉक्टर के देखने लायक है या नहीं।
  • कंप्यूटर दक्षता: X-ray, CT Scan ,MRI और Ultra Sound जैसी मशीनें कंप्यूटर संचालित हैं इनके संचालन के लिए पिक्चर आर्काइविंग सिस्टम और मेडिकल सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करने की जानकारी होना अनिवार्य है।

प्रैक्टिकल एवं सॉफ्ट स्किल्स :

  • संचार : BMRIT स्नातक के अंदर अच्छे संचारक के गुण होने चाहिए उसे म रीजों को टेस्ट की प्रक्रिया शांति और स्पष्टता से समझाने का धैर्य और समझ होनी चाहिए।
  • सहानुभूति: बीमार, डरे हुए या दर्द से परेशान मरीजों को संभालना उनसे सहानुभूति पूर्वक बातें करने का गुण आवश्यक है।
  • एकाग्रता : चिकित्सक के द्वारा लिखे गए पर्चे को ध्यान से पढ़ना और उसे मरीज को समझाना जिससे गलत अंग का स्कैन न हो जाए।
  • शारीरिक क्षमता: शारीरिक रूप से मजबूत होना भी आवश्यक गुण है जिससे मरीजों को पोजीशन बदलने में मदद करना और लंबे समय तक खड़े रहकर काम करना आसान हो।
  • समस्या समाधान : जरुरत के समय मशीन में आने वाली छोटी मोटी खराबी को ठीक करने , तुरंत सही फैसला लेने का गुण भी होना चाहिए।

BMRIT स्नातकों के लिए कैरियर के अवसर :

  • स्वास्थ्य सुविधाओं की बढ़ती संख्या के कारण योग्य BMRIT पेशेवरों की मांग में वृद्धि हुई है।
  • BMRIT विकास अवसरों, प्रतिस्पर्धी वेतन और स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में विविध भूमिकाओं के साथ एक सफल कैरियर हैं।
  • BMRIT स्नातक अस्पतालों, क्लीनिकों, इमेजिंग केंद्रों, अनुसंधान प्रयोगशालाओं में रूचि और विशेषज्ञता के आधार पर रोजगार पा सकते हैं।

BMRIT पेशेवरों के लिए उपलब्ध कैरियर विकल्प:

  • रेडियोलॉजिक टेक्नोलॉजिस्ट
  • एमआरआई टेक्नोलॉजिस्ट
  • सीटी टेक्नोलॉजिस्ट
  • अल्ट्रासाउंड टेक्नोलॉजिस्ट
  • रेडिएशन थेरेपिस्ट
  • इमेजिंग विभाग प्रबंधक

भारत में स्वास्थ्य पिछले कुछ वर्षो के दौरान शिक्षा की तरह उच्च वरीयता वाले क्षेत्र में शामिल हो चूका है। देश में बहुत तेजी से स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार हुआ है भारत में नए निजी अस्पताल, नर्सिंग होम और डायग्नोस्टिक सेंटर तेजी से खुल रहे हैं। कुशल तकनीशियनों की मांग बढ़ी हैं।

AI और आधुनिक तकनीक के आगमन से मेडिकल क्षेत्र में बड़े परिवर्तन देखने को मिल रहे हैं। अस्पताल का दायरा बढ़ा है। टेली मेडिसिन्स और इमेजिंग तकनीक ने कई सारे करियर विकल्प पेश कर दिए हैं। रोजगार का एक नया बाजार तैयार हो रहा है जो स्वास्थ्य और प्रौद्योगिकी को जोड़ता है। BMRIT एक सफल और प्रभावशाली स्वास्थ्य सेवा करियर के लिए एक ठोस आधार प्रदान करता है।

Tags:
Call Now WhatsApp