Jharkhand Rai University, Ranchi का माइनिंग इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट छात्रों को माईनिंग और उससे जुड़े उद्योगों या क्षेत्रों में सफल और लंबे समय तक चलने वाले करियर के लिए एक संकल्पित नाम है। यह विभाग खनिज संसाधनों के उत्पादन के लिए ज़रूरी जानकारी देने, स्नातक शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों को माइन और मिनरल इंडस्ट्री में प्लानिंग और डेवलपमेंट के किसी भी क्षेत्र में काम करने के लिए प्रशिक्षित करता है, पर्यावरण के प्रति ज़िम्मेदार और सुरक्षित तरीके से खनिज निकालने से जुड़ी तकनीकी जानकारी से अवगत कराता है। 4 वर्षीय B. Tech एवं 3 वर्षीय Diploma कोर्स में मुख्य विषय के तौर पर मिनरल प्रोसेसिंग, माइन प्लानिंग, ऑपरेशन्स एनालिसिस, रिज़र्व एनालिसिस, माइन कॉस्टिंग, माइन वेंटिलेशन, माइन से जुड़े कानून, माइन मैनेजमेंट, खनिकों की सेहत और माइन व खनिकों की सुरक्षा, रॉक मैकेनिक्स, मटीरियल हैंडलिंग, ड्रिलिंग और ब्लास्टिंग आदि सैधांतिक और व्यावहारिक रूप से पढ़ाये जाते हैं।
Jharkhand Rai University, Ranchi JRU: Department of Mining Engineering
Jharkhand Rai University, Ranchi का Department of Mining Engineering की स्थापना वर्ष 2014 में की गयी थी यह विभाग दो मुख्य एकेडमिक प्रोग्राम चलाता है:
- Bachelor in Mining Engineering
- Diploma in Mining Engineering
Bachelor of Mining Engineering (B. Tech Ming.)
बीटेक माइनिंग इंजीनियरिंग 4 वर्षीय पाठ्यक्रम है जिसे पूरा करने के बाद आप जूनियर इंजीनियर के तौर पर माइनिंग इंडस्ट्री ज्वाइन कर सकते है और मेहनत और लगन के साथ काम करते हुए कुछ ही वर्षों में उच्चतम वेतनमान प्राप्त कर सकते है।
Diploma in Mining Engineering:
माईनिंग इंजीनियरिंग करने वाले विद्यार्थियों की पहली पसंद डिप्लोमा माइनिंग इंजीनियरिंग है। तीन साल के इस कोर्स में दो बार वोकेशनल ट्रेनिंग होती है। डिप्लोमा कोर्स और ट्रेनिंग को सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद माइनिंग सेक्टर के एंट्री लेवल पर निकलने वाले आवेदन आप भरने की अहर्ता रखते है।
Smart Class Room and Lab :
JRU का Department of Mining Engineering अपनी शुरुआत से ही गुणवत्ता पूर्ण टेक्निकल शिक्षा, रिसर्च में बेहतरीन काम और इंडस्ट्री की ज़रूरतों के हिसाब से ट्रेनिंग देने के लिए प्रतिबद्ध है। विभाग के पास सैधांतिक शिक्षा के लिए Smart Class Room के साथ व्यावहारिक शिक्षा देने के लिए विकसित और आधुनिक लैबोरेटरीज़ मौजूद हैं, जिनमें जियोलॉजी लैब, रॉक मैकेनिक्स लैब, फ्यूल टेक्नोलॉजी और मिनरल प्रोसेसिंग लैब, माइन वेंटिलेशन लैब, माइन सर्वेइंग लैब, वर्कशॉप लैब, मैकेनिक्स लैब, केमिस्ट्री लैब, इंजीनियरिंग फिजिक्स लैब और इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स लैब शामिल हैं ।
Experienced Faculty Member :
Department of Mining Engineering के पास समर्पित और माइनिंग इंडस्ट्री का अच्छा-खासा अनुभव रखने वाले शिक्षक है। जिनका ध्यान छात्रों को भी प्रैक्टिकल और रिसर्च, इनोवेशन और एकेडमिक एक्सीलेंस का मज़बूत माहौल प्रदान करना है।
विभाग छात्रों की रिसर्च, इनोवेशन और प्रोफेशनल डेवलपमेंट को बढ़ावा देता है। छात्र नेशनल कॉन्फ्रेंस और सेमिनार में नियमित रूप से रिसर्च पेपर और नए आइडिया पेश करते हैं। हर साल, बड़ी संख्या में Mining Engineering के छात्र GATE परीक्षा पास करते हैं, प्रतिष्ठित पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग्स (PSUs) में जगह बनाते हैं और IIT (ISM) धनबाद, NIT राउरकेला, BIT सिंदरी और दूसरे प्रमुख संस्थानों में हायर एजुकेशन हासिल करते हैं। अपने मज़बूत एकेडमिक आधार, बेहतरीन रिसर्च और इंडस्ट्री के साथ सहयोग के दम पर, यह विभाग काबिल, नैतिक और भविष्य के लिए तैयार माइनिंग इंजीनियर तैयार कर रहा है।
National Education Policy 2020 :
Department of Mining Engineering ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रारूपों के अनुरूप ‘मल्टीपल एंट्री और एग्ज़िट सिस्टम’ को प्रभावी ढंग से लागू किया है। मुख्य विषय के अलावे छात्रों को चरित्र निर्माण, ‘भारतीय ज्ञान प्रणाली’ (BKS), Soft Skill, Professional Skills जैसे विषयों की जानकारी देकर पारंपरिक समझ और आधुनिक माइनिंग शिक्षा के ज्ञान से अवगत कराने का कार्य किया जाता है
Mining Engineering की पढ़ाई के दौरान सिखाई जाने वाली स्किल्स :
माइनिंग इंजीनियरिंग की पढ़ाई के दौरान छात्रों को केवल मुख्य विषय के सैधांतिक और व्यावहारिक ज्ञान ही नहीं बल्कि कई तरह की ऐसी स्किल्स के बारे में भी सिखाया जाता है जो सफल माइनिंग करियर के लिए ज़रूरी हैं।
Mine Planning and Design : Mining Engineering की पढ़ाई के दौरान छात्र कई तरीके के स्किल्स सीखते हैं लेकिन उनमे से सबसे जो सबसे ज़रूरी कौशल है वह है माइन प्लानिंग और डिज़ाइन।यह माइनिंग इंजीनियरों को खनिजों को निकालने का सबसे असरदार और आर्थिक रूप से फ़ायदेमंद तरीका तय करना होता है, साथ ही कचरे और पर्यावरण पर पड़ने वाले असर को कम से कम रखना होता है।
Rock Mechanics and Geotechnical Engineering : रॉक मैकेनिक्स और जियोटेक्निकल इंजीनियरिंग माइनिंग इंजीनियरों को खदान की स्थिरता बनाए रखने और खदान के ढहने या विफल होने से बचाने की अच्छी समझ विकसित करने में मददगार होता है ।
Mineral Processing and Extraction Techniques : मिनरल प्रोसेसिंग और एक्सट्रैक्शन तकनीकें माइनिंग इंजीनियरिंग की पढ़ाई के दौरान खनिज प्परसंस्रकरण अथवा अयस्क से कीमती खनिज निकालने का विज्ञान है। खनिजों को कुशलतापूर्वक निकालने से यह सुनिश्चित होता है कि कच्चे माल की प्रोसेसिंग में कम से कम बर्बादी हो और ज़्यादा से ज़्यादा रिकवरी हो।
Mine Safety and Risk Management : खान सुरक्षा और सुरक्षा प्रबंधन, माइनिंग इंजीनियरिंग की पढाई कर रहे छात्रों को खान सुरक्षा के नियमों और जोखिम से अवगत कराना और सुरक्षा उपायों की जानकारी देता है।
Sustainable and Environmental Mining Practices: माईनिंग उद्योग आज कल पर्यावरण अनुकूल खनन पद्धतियाँ अपनाने पर विशेष जोर दे रहा है।
माईनिंग इंजीनियरिंग की पढाई के दौरान छात्रों को संसाधन निष्कर्षण और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन स्थापित करना सिखाया जाता है।
Automation and Digital Technologies: माईनिंग इंडस्ट्री में बहुत तेजी से तकनीकी विकास हो रहा है। डिजिटल बदलाव के साथ आधुनिक माइनिंग ऑपरेशन्स में ऑटोमेशन एक अहम भूमिका निभा रहा है। माइनिंग इंजीनियरों को दक्षता और उत्पादकता बढ़ाने के लिए एडवांस्ड टेक्नोलॉजी की जानकारी बेहद अहम हो चुकी है।
Project Management and Leadership: किसी भी माइनिंग प्रोजेक्ट्स के लिए बड़ी टीम और भारी निवेश की ज़रूरत होती है। इसलिए, भविष्य के माईनिंग इंजीनियर्स को प्रभावी ढंग से प्रोजेक्ट मैनेजमेंट और लीडरशिप स्किल्स विकसित करनी चाहिए।
Communication and Reporting Skills: माइनिंग इंजीनियर्स को अक्सर सरकारी एजेंसियों, स्टेकहोल्डर्स और दूसरी इंजीनियरिंग टीमों के साथ काम करना होता है । इस दौरान साफ़ बातचीत करने के तरीके और रिपोर्टिंग करने की स्किल्स का प्रभावी होना ज़रूरी हैं।
आधुनिक तकनीक, स्थिरता और हरित ऊर्जा की बढ़ती मांग के कारण माइनिंग इंजीनियरिंग का भविष्य बेहद उज्ज्वल और उन्नत है। जैसे-जैसे टेक्नोलॉजी में तरक्की और सस्टेनेबिलिटी के लक्ष्यों के साथ माइनिंग सेक्टर आगे बढ़ रहा है, डिजिटल माइनिंग, पर्यावरण संरक्षण और रिस्क मैनेजमेंट में माहिर प्रोफेशनल्स की मांग बढ़ेगी। माइनिंग इंजीनियरिंग अपने पारंपरिक तकनीकी ज्ञान को पीछे छोड़ते हुए डिजिटल और ऑटोमेटेड तकनीक को अपना चूका है।
खदानों में अब रोबोटिक्स, ऑटोनॉमस वाहन और रिमोट ऑपरेशन सेंटर का उपयोग किया जा रहा है। डेटा वैज्ञानिक और विश्लेषकों की मांग बढ़ी है।
आधुनिक माइनिंग में पर्यावरण संरक्षण, पानी की बचत , खदानों को हरा भरा करने पर जोर है। माईनिंग भारत के सबसे मुख्य और जीडीपी में मोटे योगदान वाले सेक्टर के तौर पर जाना जाता है। यह 88 खनिजों का उत्पादन करता है। एक सर्व के अनुसार माईनिंग सेक्टर मीन आने वाले वर्षो में 60 लाख नए रोजगार पैदा होंगे।





