Jharkhand Rai university, Ranchi
Welcome to Jharkhand Rai University

Jharkhand Rai University (JRU) is one of the esteemed University in the state of Jharkhand established under “Jharkhand Act 03 of 2012” by Jharkhand State Legislature. Since its establishment in 2012, JRU has gained a prominent reputation for its outstanding achievements in academics, research and innovation. 

Quick Contact:
Follow Us:

Jharkhand Rai University (JRU) is one of the esteemed University in the state of Jharkhand established under “Jharkhand Act 03 of 2012” by Jharkhand State Legislature. Since its establishment in 2012, JRU has gained a prominent reputation for its outstanding achievements in academics, research and innovation. 

Quick Contact:
Follow Us:

12वीं के बाद ज़्यादा सैलरी वाले टॉप कोर्स : सही कोर्स की पहचान कैसे करें पूरी जानकारी

Top course after 12th

12वीं के बाद सही कोर्स का चुनाव किसी भी स्टूडेंट के लिए भविष्य से जुड़ा सबसे अहम फ़ैसला हो सकता है। यह फ़ैसला कई बातों पर निर्भर करता है, जैसे कि कोर्स से मिलने वाली सैलरी की संभावना, स्टूडेंट की दिलचस्पी, इंडस्ट्री की ज़रूरतें और लंबे समय में करियर की संभावनाएं।

12वीं के बाद अच्छी सैलरी वाले कोर्स में से अपने लिए सही एकेडमिक रास्ते का चुनाव आपके करियर को बुलंदियों की ओर ले जा सकता हैं।

अगर आप एक स्टूडेंट हैं और 12वीं के बाद करियर के सबसे अच्छे ऑप्शन चुनना चाहते हैं, तो आपको उपलब्ध बेहतरीन कोर्स और उनके भविष्य के लाभों के बारे में पता होना चाहिए।

12 वीं के बाद कैसे करें सही कोर्स का चुनाव ?

आज की दुनिया में नियोक्ता को अच्छे ग्रेजुएट्स की तलाश है। उन्हें ऐसे ग्रेजुएट्स चाहिए जिनके पास तकनीकी विशेषज्ञता के साथ-साथ सॉफ्ट स्किल्स भी हों। सॉफ्ट स्किल्स का मतलब है आपके पास असरदार बातचीत, एनालिटिकल सोच, लीडरशिप और हालात के अनुसार ढलने की क्षमता हो। यही स्किल्स आपकी सैलरी की संभावनाएं और बेहतर जॉब्स हासिल करने के विकल्प खोलते हैं। भीड़ से अलग करते हैं। इंडस्ट्री और एम्प्लॉयर की जरुरत के हिसाब से आपकी परख करते हैं।

12 वीं के बाद सही कोर्स के चुनाव से पहले नीचे दिए गए बातों की गांठ बांध ले

  • सलाह नहीं पसंद को दे वरीयता : आपको वास्तव में क्या पसंद है, यह महत्वपूर्ण हैं। आपके परिवार जन और सलाहकार की राय महत्वपूर्ण नहीं है। क्योंकि कोर्स तो आपको करना है .
  • 12वीं के बाद कौन सा कोर्स चुनना है, यह आपकी स्ट्रीम, आपकी योग्यता और नौकरी के अवसरों पर निर्भर करता है।
  • 12वीं के बाद कौन सा कोर्स का चुनाव मुख्यतः तीन बातों पर निर्भर करता है पहला – आप की नीजी राय क्या है। दूसरा कोर्स करने के बाद संभावनाएँ क्या हैं। तीसरा चयन किया गया कॉलेज या यूनिवर्सिटी कैसी है।

कोर्स और कॉलेज का चयन करने से पहले पहला चरण :

  • स्कूल के पसंदीदा विषयों की लिस्ट बनायें
  • खुद से सवाल करें की आपको किस तरीके का काम पसंद है
  • उलझन अगर बनी हुई हो तो एप्टीट्यूड टेस्ट देकर देखे .
  • अगर सहिलागे तो साइकोमेट्रिक टेस्ट देकर इस उलझन से बहार निकला जा सकता है

दूसरा चरण :

स्ट्रीम की उलझन से बाहर निकले . अधिकांश छात्रों को लगता है कि उनका स्ट्रीम ही सब कुछ तय करता है। लेकिन ऐसा नहीं है।
साइंस , आर्ट्स और कॉमर्स के पारंपरिक कोर्स के जाल से खुद को मुक्त करें .
नए ज़माने और तकनीक से जुड़े कोर्स भी विकल्प के तौर पर मौजूद हैं।

तीसरा चरण :

12 वीं के बाद पाठ्यक्रम चयन के दौरान केवल चर्चित पाठ्यक्रम के बारे में सुनकर आकर्षित नहीं हो , बल्कि उनके बारे में पता करें जो कोर्स भविष्य में नौकरी और बाजार को प्रभावित करेंगे

पाठ्यक्रम का चयन जितना महत्वपूर्ण है उतना ही महाग्त्व्पूर्ण है कॉलेज और विश्विद्यालय को वरीयता देना यहीं पर ज्यादातर छात्र गलती करते हैं। वे 12वीं के बाद कौन सा कोर्स चुनें, इस बात को लेकर बहुत ज्यादा सोचते हैं और उस कोर्स को पढ़ाने वाले संस्थान के बारे में शायद ही कभी विचार करते हैं।

आपको अपने जीवन के बहुमूल्य 3 या 4 साल कॉलेज और विश्विद्यालय में ही गुजारने है इस लिए यह सबसे महत्व्प्पूर्ण हो जाता है की कैंपस , प्लेसमेंट , टीचर्स, लैब और काम्पिस लाईफ को जरुर जाँच की जाय

प्रोफेशनल कोर्स के चयन के दौरान कॉलेज और विश्विद्यालय के इंडस्ट्री के साथ संबंध , नौकरी दिलाने के पुराने रिकार्ड्स और मान्यताएं इन सब को भी वरीयता दें

12वीं के बाद ज़्यादा सैलरी वाले टॉप कोर्स

Bachelor of Technology in Computer Science and Engineering (BTech CSE) :

Bachelor of Technology in Computer Science and Engineering (BTech CSE ) चार ससाल का एक अंडर ग्रेजुएट कोर्स है जो इंजीनियरिंग करने वाले स्टूडेंट्स की पहली पसंद है । बीटेक कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग आज सबसे सबसे ज़्यादा सैलरी वाले प्रोग्राम्स में से एक है। कंप्यूटर प्रोफेशनल की मनाग सबसे अधिक है। सॉफ्टवेयर प्रोफेशनल्स, AI स्पेशलिस्ट, साइबर सिक्योरिटी और क्लाउड इंजीनियर्स की मनाग बढ़ती जा रही है।

B.Tech AI and ML

Bachelor of Technology in Computer Science and Engineering with a specialization in Artificial Intelligence and Machine Learnin आज के दौर की सबसे चर्चित पाठ्यक्रम है ।
इस कोर्स को करने वाले भविष्य के इंजीनियर कहे जा रहे हैं। B.Tech AI and ML चार साल का इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम है जिसमें Artificial Intelligence और Machine Learning पर विशेष जोर दिया जाता है। B.Tech AI and ML की पढ़ाई के दौरान AI, क्लाउड कंप्यूटिंग, ब्लॉकचेन और साइबर सिक्योरिटी जैसी टेक्नोलॉजीज़ की जानकारी दी जाती है।

Bachelor of Commerce BCOM :

12वीं के बाद अच्छी सैलरी वाले कोर्स में से एक Bachelor of Commerce है। जिन स्टूडेंट्स की रूचि रुचि फ़ाइनेंस, बिज़नेस मैनेजमेंट, अकाउंटिंग और एंटरप्रेन्योरशिप में है उनके लिए यह सबसे बढ़िया कोर्स है।

Bachelor of Business Administration BBA :

12वीं के बाद अच्छी सैलरी वाले कोर्स में BBA प्रोग्राम भी एक विकल्प है। BBA पाठ्यक्रम उन छात्रों के लिए सही है जिनकी रुचि बिज़नेस मैनेजमेंट, फाइनेंस, एंटरप्रेन्योरशिप, मार्केटिंग और लीडरशिप के क्षेत्र में है।

Bachelor of Physiotherapy(BPT ) :

मेडिकल साइंस से जुड़ा एक अंडरग्रेजुएट कोर्स है जिसकी अवधी 4.5 साल है। इस अवधी में 6 महीने से 1 वर्ष तक का इंटर्नशिप शामिल है। BPT करने के लिए 12 वीं विज्ञान विषयों ( भौतिकी , रसायन और जीव विज्ञान ) के साथ उतीर्ण होना आवश्यक है। बैचलर ऑफ़ फिजियोथेरेपी की पढाई के दौरान मुख्य विषय के तौर पर पढ़ाये जाने वाले विषय एनाटॉमी, फिजियोलॉजी, बायोमेकेनिक्स, इलेक्ट्रोथेरेपी और एक्सरसाइज थेरेपी जैसे विषय हैं। पाठ्यक्रम को पूरा करने के बाद अस्पतालों एवं अन्य संस्थानों में आर्थोपेडिक्स, न्यूरोलॉजी और स्पोर्ट्स इंजरी जैसे विभागों में कार्य करने का मौका मिलता है।

Bachelor of Arts and Bachelor of Legislative Law ( BA LLB)

अगर आप कानून के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं तो BA LLB कुछ बेहतरीन करियर विकल्पों में से एक है। BA LLB 5 साल का इंटीग्रेटेड प्रोफेशनल कोर्स है। यह कोर्स कानून की पढाई को कला और वाणिज्य के साथ जोड़ता है। इस क्षेत्र के ग्रेजुएट कॉर्पोरेट लॉ, क्रिमिनल लॉ, इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी, साइबर लॉ, लीगल कंसल्टिंग, लिटिगेशन आदि में अपना करियर बना सकते हैं।

Bachelor of Computer Applications BCA :

अगर आप कंप्यूटर साइंस के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, तो 12वीं के बाद BCA Bachelor of Computer Applications करियर के सबसे अच्छे विकल्पों में से एक है। तीन साल का यह स्नातक पाठ्यक्रम छात्रों को सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, नेटवर्किंग, डेटाबेस मैनेजमेंट जैसी चीज़ें सिखाता है, जो IT करियर की मज़बूत नींव के लिए ज़रूरी हैं।

Bachelor of Laws LLB :

Legum Baccalaureus LLB कानून क्षेत्र की स्नातक डिग्री है। 3 सालके इस पाठ्यक्रम को विधिके क्षेत्र में कार्य करने के विचार से तैयार किया गया है। LLB कोर्स का क्रेज पिछले कुछ वर्षों में तेजी से ऊपर चढ़ा है। इसे करने वालोंमें इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट फील्ड के
एक्सपर्ट भी शामिल हैं।

अगर आप 12 वीं के बाद टॉप और आजके ट्रेंड में वाले कोर्स देख रहे हैं तो अब गटक आप समझ गए होंगे की कैसे कोर्स आज भी ट्रेंड में हैं और भविष्य में भी किनका जलवा बरकरार रहने वाला है। बेहतरीन फैकल्टी, कैंपस लाईफ , इंडस्ट्री के हिसाब से कोर्स, इंफ्रास्ट्रक्चर, रिसर्च और डेवलपमेंट के मौके और प्लेसमेंट की सुविधाएँ यह सब मायने रखते हैं। इन पर ही टिका है आपका भविष्य।

Call Now WhatsApp