Jharkhand Rai university, Ranchi
Welcome to Jharkhand Rai University

Jharkhand Rai University (JRU) is one of the esteemed University in the state of Jharkhand established under “Jharkhand Act 03 of 2012” by Jharkhand State Legislature. Since its establishment in 2012, JRU has gained a prominent reputation for its outstanding achievements in academics, research and innovation. 

Quick Contact:
Follow Us:

Jharkhand Rai University (JRU) is one of the esteemed University in the state of Jharkhand established under “Jharkhand Act 03 of 2012” by Jharkhand State Legislature. Since its establishment in 2012, JRU has gained a prominent reputation for its outstanding achievements in academics, research and innovation. 

Quick Contact:
Follow Us:

राँची का टॉप माइनिंग इंजीनियरिंग कॉलेज कौन है ? कैसे मिलेगा एडमिशन क्या है प्रक्रिया पूरी जानकरी

Top mining engineering college

झारखंड का धनबाद शहर को देश की कोयला राजधानी के रूप में जाना जाता है। भारत के आर्थिक विकास में कोयले का महत्त्व किसे से छुपा नहीं है। तापीय ऊर्जा संयंत्रों, विद्युत् संयत्रों और सीमेंट फैक्टरियों को उर्जा प्रदान कर्ता है। धनबाद की खदानें आज भी उद्योगों और लोगों की आजीविका का आधार बनी हुई हैं।
धनबाद अकेले कोयला उत्पादन क्षमता का एक-चौथाई से ज़्यादा हिस्सा, यानी हर साल 69.5 मिलियन टन कोयला देता है। एक रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2023–24 के दौरान यहाँ की 48 चालू खदानों से 41 मिलियन टन कोयला निकाला गया। लेकिन स्तिथि बदले वाली है। 2030 तक, दो-तिहाई खदानें बंद हो जाएँगी। अगले 25 सालों में, हर खदान या तो खत्म हो जाएगी या फिर उससे फ़ायदा नहीं होगा। लेकिन यह स्तिथि माईनिंग की दुनिया और उद्योग का अंत नहीं है।
माईनिंग इंडस्ट्री अब हरित उर्जा ( सौर उर्जा ) के क्षेत्र में तेजी से कदम बढ़ा रहा है। इस खामोश क्रांति में झारखंड के माईन्स और उद्योग महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

धनबाद शहर की पहचान भले ही देश की कोयला राजधानी के रूप में हो लेकिन कोल कंपनियों CCL ,CMPDI जैसी कई का मुख्यालय राजधानी राँची में है । राँची और आस पास माईनिंग इंजीनियरिंग की पढ़ाई Bachelor of Mining Engineering B. Tech Ming. और Diploma in Mining Engineering की पढाई होने के पीछे यह एक प्रमुख कारण है ।

रांची के टॉप माईनिंग कॉलेज : Jharkhand Rai University, Ranchi

झारखंड में माईनिंग इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए दो प्रमुख संस्थान सर्वाधिक चर्चित है पहला है IIT ISM धनबाद । यह माइनिंग इंजीनियरिंग के लिए भारत का नंबर 1 और दुनिया के सबसे बेहतरीन संस्थानों में से एक है। और दूसरा संस्थान है BIT Sindri लेकिन अगर आप माईनिंग के क्षेत्र में कैरियर बनाना चाहते है और बेहद कम फीस में पूरी पढ़ाई करना चाहते हैं तो एक जाना पहचाना और विश्वनीय नाम है Jharkhand Rai University, Ranchi जो 4 वर्षीय Bachelor of Mining Engineering B. Tech Ming और 2 वर्षीय Diploma in Mining Engineering की पढाई सफलता पूर्वक संचालित कर रहा है। यूनिवर्सिटी का Department of Mining Engineering की पहचान एक सक्रिय, जिसमें माइन वेंटिलेशन, रॉक मैकेनिक्स और सेफ्टी मैनेजमेंट पर विशेष फोकस विभाग के तौर पर है।आईये एक नजर डालते है बीटेक और डिप्लोमा माईनिंग के कोर्स और महत्वपूर्ण जानकारियों पर

Bachelor of Mining Engineering B. Tech Mining

Jharkhand Rai University, Ranchi JRU का Bachelor of Mining Engineering B Tech एक लोकप्रिय 4 वर्षीय प्रोफेशनल स्नातक कोर्स है। खनिज संसाधनों से समृद्ध झारखंड राज्य में स्थित होने के कारण इस यूनिवर्सिटी में माइनिंग कोर्स को काफी उद्योग-उन्मुख बनाया गया है। यहाँ के माईनिंग इंजीनियरिंग किये छात्र – छात्राएँ देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएँ दे रहे हैं।

कोर्स की संरचना और अवधी :

  • Bachelor of Mining Engineering B. Tech Mining एक चार वर्षीय पाठ्यक्रम है जिसे 8 सेमेस्टर में बांटा गया है
  • लैटरल इंट्री सुविधा : Department of Mining Engineering वैसे छात्रों को जिन्होंने 3 वर्षीय डिप्लोमा इन माइनिंग इंजीनियरिंग किया हुआ है उन्हें बैचलर ऑफ़ माईनिंग इंजीनियरिंग में सीधे दुसरे वर्ष में नामांकन देता है
  • कुल सीटें : Bachelor of Mining Engineering B. Tech Mining के लिए कुल सीटें 60 निर्धारित है
  • योग्यता : विज्ञान विषयों के साथ 12 वीं पास होना अनिवार्य

Jharkhand Rai University, Ranchi JRU का B. Tech Mining Engineering क्यों करें ?

झारखंड राय यूनिवर्सिटी, रांची का माइनिंग इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट छात्रों को माइनिंग और उससे जुड़े उद्योगों या क्षेत्रों में सफल और लंबे समय तक चलने वाले करियर के लिए तैयार करता है। यह डिपार्टमेंट क्षेत्र के मिनरल रिसोर्स (खनिज संसाधनों) के उत्पादन के लिए ज़रूरी जानकारी देगा, ग्रेजुएट्स को माइन और मिनरल इंडस्ट्री में प्लानिंग और डेवलपमेंट के किसी भी क्षेत्र में काम करने के लिए प्रशिक्षित करेगा, और पर्यावरण के प्रति ज़िम्मेदार और सुरक्षित तरीके से खनिजों को निकालने में मदद करने के लिए नई जानकारी का प्रसार करेगा। इस कोर्स में मिनरल प्रोसेसिंग, माइन प्लानिंग, ऑपरेशन्स एनालिसिस, ओर रिज़र्व एनालिसिस, माइन कॉस्टिंग, माइन वेंटिलेशन, माइन से जुड़े कानून, माइन मैनेजमेंट, खनिकों की सेहत और माइन व खनिकों की सुरक्षा, रॉक मैकेनिक्स, मटीरियल हैंडलिंग, ड्रिलिंग और ब्लास्टिंग आदि शामिल हैं।

B. Tech Mining Engineering कोर्स का उद्देश्य:

  • B. Tech Mining ग्रेजुएट माइनिंग इंजीनियरिंग इंडस्ट्री के साथ दूसरे कार्यक्षेत्रों में सफलता पूर्वक कार्य कर सके ।
  • B. Tech Mining ग्रेजुएट जीवन भर सीखते रहने के प्रति प्रतिबद्धता दिखाएं और करियर विकास के लिए एडवांस्ड डिग्री व प्रोफेशनल योग्यता सर्टिफिकेट हासिल करें ।
  • B. Tech Mining ग्रेजुएट प्रोफेशनल और पब्लिक सर्विस दोनों ही क्षेत्र में प्रबल इच्छा दिखाएं।
  • B. Tech Mining ग्रेजुएट कार्यस्थल और अन्य जगहों पर सभी गतिविधियों में सुरक्षा और सस्टेनेबिलिटी के महत्व को समझें
  • B.Tech Mining ग्रेजुएट व्यक्तिगत व्यवहार, सह कर्मियों,प्रोफेशनल सोसायटियों और समुदायों में कार्य करते हुए अपने प्रभाव के माध्यम से समझ को प्रदर्शित करें।

B. Tech Mining Engineering का सिलेबस

  • B. Tech Mining Engineering का पाठ्यक्रम मुख्य रूप से इंजीनियरिंग के बुनियादी सिधांतों और खदान तकनीक से जुड़े तकनीकी विषयों पर आधारित होता है
  • पहले वर्ष में इंजीनियरिंग गणित, इंजीनियरिंग भौतिकी , रसायन विज्ञान , बेसिक इलेक्ट्रिक और इलेक्ट्रोनिक्स , कंप्यूटर प्रोग्रामिंग और फंडामेंटल , इंजीनियरिंग ग्राफिक्स और वर्कशॉप प्रैक्टिस शामिल है .
  • दुसरे और चौथे वर्ष में कोर माईनिंग के विषयों की जानकारी दी जाती है जिसमें एलिमेंट ऑफ़ माईनिंग इंजीनियरिंग , माईनिंग जिओलोजी , MINE सर्वेइंग , फ्लूड थर्मोडाईनॅमिक्स और फ्लूड मैकेनिक्स और माईन डेवलपमेंट की जानकारी दी जाती है
  • तीसरे वर्ष अथवा तीसरे , पांचवे और छठे सेमेस्टर के दौरान अंडरग्राउंड कोल माइनिंग , अंडरग्राउंड मेटल माइनिंग , ओपनकास्ट माइनिंग माइन उद्यम , रॉक मिनरल्स और ग्राउंड कंट्रोल माइन प्लांट और ब्लास्टिंग तकनीक से अवगत कराया जाता है।
  • अंतिम वर्ष अथवा सातवें और आठवें सेमेस्टर के दौरान B. Tech Mining Engineering के छात्रों को प्रबंधन और प्रोजेक्ट से जुड़े कार्यों की जानकारी दी जाती है। इसमें माईनिंग प्लानिंग, शेफ्टी , पर्यावरण और पर्यावरण प्रबंधन जैसे विषय शामिल है।

Diploma In Mining Engineering

डिप्लोमा माइनिंग इंजीनियरिंग एक तीन वर्षीय पाठ्यक्रम है। इसमें नामांकन 10 वीं के बाद लिया जा सकता है। 3 वर्षीय कोर्स में लैटरल इंट्री के लिए 12 वीं विज्ञान विषयों के साथ पास होना आवश्यक है। इस कोर्स में दो बार वोकेशनल ट्रेनिंग होती है। डिप्लोमा कोर्स और ट्रेनिंग को सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद माइनिंग सेक्टर के एंट्री लेवल पर निकलने वाले आवेदन आप भरने की अहर्ता रखते है।

डिप्लोमा माईनिंग इंजीनियरिंग के मुख्य विषय खान सर्वेक्षण , ड्रिलिंग और ब्लास्टिंग, खान सुरक्षा, वेंटिलेशन और रॉक मैकेनिक्स है। डिप्लोमा माईनिंग इंजीनियरिंग के बाद माइनिंग सर्वेक्षक, सुरक्षा पर्यवेक्षक और ऑपरेशंस मैनेजर जैसे पदों पर योगदान दिया जा सकता है।

माईनिंग इंजीनियरिंग में PDPT ट्रेनिंग क्यों जरूरी है?

माइनिंग इंजीनियरिंग की पढ़ाई में Post Diploma Practical Training ( PDPT) एक अनिवार्य प्रक्टिकल अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग है। यह ट्रेनिंग Coal India Limited की विभिन सहायक कंपनियों BCCL , CCL , SECL और WCL में आयोजित होती है। 1 साल की यह अनिवार्य ट्रेनिंग BOPT के द्वारा संचालित होती है। PDPT ट्रेनिंग के दौरान सरकार और कंपनी के नियमों के अनुसार हर महीने वजीफा भी मिलता है। PDPT ट्रेनिंग के लिए National Apprenticeship Training Scheme (NATS ) के पोर्टल पर निबंधन होना आवश्यक है।

PDPT ट्रेनिंग क्या है ?

पीडीपीटी का पूरा नाम पोस्ट डिप्लोमा प्रैक्टिकल ट्रेनिंग है। डिप्लोमा कोर्स करने के बाद विद्यार्थियों को 1 साल का अंडरग्राउंड ट्रेनिंग करना पड़ता है, इसी प्रशिक्षण को पीडीपीटी ट्रेनिंग कहा जाता है। इस प्रशिक्षण के दौरान ट्रेनिंग में शामिल विद्यार्थियों को छात्रवृति भी मिलती है।

BOPT क्या है पीडीपीटी ट्रेनिंग में इसकी क्या भूमिका है ?

पीडीपीटी ट्रेनिंग का संचालन बोर्ड ऑफ़ प्रैक्टिकल ट्रेनिंग (BOPT) करता है। डिप्लोमा माइनिंग इंजीनियरिंग करने वाले विद्यार्थियों को पीडीपीटी ट्रेनिंग के अलावा गैस टेस्टिंग, लैम्प हैंडलिंग और फर्स्ट ऐड सर्टिफिकेट की परीक्षा भी पास करनी होती है। इन सभी कार्यों का संचालन अधिकार डायरेक्टर जनरल ऑफ़ माइंस सेफ्टी (DGMS) के द्वारा किया जाता है।इसका मुख्यालय धनबाद (झारखंड) में है और इसका नेतृत्व खान सुरक्षा महानिदेशक करते हैं।

इन सभी सर्टिफिकेट को प्राप्त करने के बाद डिप्लोमा सर्टिफिकेट के साथ इसे डीजीएमएस धनबाद के कार्यालय में जमा करना होता है। आवेदन और प्रमाणपत्र जमा करने के बाद ओवरमैन का सर्टिफिकेट प्राप्त होता है। इसे प्राप्त करने के बाद आप पूरी तरह से ओवरमैन कहलाने लगते है और जूनियर ओवरमैन, माइनिंग सरदार के पद पर नौकरी के लिए आवेदन कर सकते है। प्रति वर्ष कोल् इंडिया की आनुषंगिक इकाइयां CCL,BCCL, ECL,NCL,WCL,MCL ओवरमैन पदों नियुक्ति प्रकाशित करता है।

झारखंड राय यूनिवर्सिटी से माइनिंग इंजीनियरिंग में क्या है खास ?

Jharkhand Rai University, Ranchi JRU का माइनिंग इंजीनियरिंग कार्यक्रम गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा , किफायती फ़ीस , व्यावहारिक प्रशिक्षण , उद्योग अनुकूल पाठ्यक्रम के कारण प्रारंभ से ही चर्चित रहा है । पिछले कुछ वर्षों के दौरान GATE परीक्षा में माईनिंग के विद्यार्थियों की सफलता इस कथन को सही साबित करता है।
लैटरल इंट्री सुविधा , औद्योगिक प्रशिक्षण , PDPT और लैंप लाइट ट्रेनिंग जैसी सुविधा इसे छात्रों के बीच लोकप्रिय बनाते हैं ।

Call Now WhatsApp