Jharkhand Rai university, Ranchi
Welcome to Jharkhand Rai University

Jharkhand Rai University (JRU) is one of the esteemed University in the state of Jharkhand established under “Jharkhand Act 03 of 2012” by Jharkhand State Legislature. Since its establishment in 2012, JRU has gained a prominent reputation for its outstanding achievements in academics, research and innovation. 

Quick Contact:
Follow Us:

Jharkhand Rai University (JRU) is one of the esteemed University in the state of Jharkhand established under “Jharkhand Act 03 of 2012” by Jharkhand State Legislature. Since its establishment in 2012, JRU has gained a prominent reputation for its outstanding achievements in academics, research and innovation. 

Quick Contact:
Follow Us:

झारखंड राय विश्वविद्यालय में बीकॉम पाठ्यक्रम में 100% छात्रवृति सुविधा।

B Com in Jharkhand

झारखंड राय विश्वविद्यालय, रांची आर्थिक रूप से कमजोर और मेधावी छात्रों के लिए बीकॉम पाठ्यक्रम में छात्रवृति सुविधा उपलब्ध करा रहा है । 12वीं के बाद वैसे विद्यार्थी जो आर्थिक कारणों से अपनी पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं वह छात्रवृति सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। बैचलर ऑफ कॉमर्स (बीकॉम) कोर्स के बारे में ज्यादा जानकारी प्राप्त करने एवं छात्रवृति सुविधा के सम्बन्ध में अधिक जानने के लिए विश्वविद्यालय के टॉल फ्री नंबर 1800 120 2546 पर कॉल करें। अधिक जानकारी के लिए विश्वविद्यालय के ऑफिसियल वेबसाइट www.jru.edu.in भी सर्च कर सकते हैं।

बैचलर ऑफ कॉमर्स (बीकॉम) एक व्यावसायिक पाठ्यक्रम है। कॉमर्स, लॉ और मैनेजमेंट बैकग्राउंड के छात्र जो एमकॉम ,सीए, सीएस, आईसीडब्ल्यूए करने के इच्छुक है उनके लिए यह पाठ्यक्रम एक मजबूत आधार प्रदान करता है। बीकॉम 3 वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम है। किसी भी स्ट्रीम से 12 वीं पास छात्र इस कोर्स को कर सकता है। इसे पूरा करने के बाद लेखा परीक्षक, आयकर अधिकारी, लागत लेखाकार, कर सलाहकार, बजट विश्लेषक, वित्त प्रबंधक, सहायक लेखाकार आदि पदों पर कार्य करने का अवसर मिलता है । बीकॉम करने के दौरान एकाउंटिंग कोर्स, बैंकिंग,फाइनेंस तथा इनकम, टैक्स, बिजनेस संबंधित पाठ पढ़ाया जाता है।

B.Com दो प्रकार का होता है:

  • बीकॉम जनरल
  • बीकॉम ऑनर्स

बीकॉम क्यों करें? कैसे बनाएं करियर

देश की आर्थिक तरक्की में कॉमर्स टैक्सेशन का महत्वपूर्व योगदान है। शानदार करियर निर्माण में बीकॉम कोर्स एक बेहतर ऑप्शन है। एक रिपोर्ट के मुताबिक नई जीएसटी कर व्यवस्था ने 1.3 मिलियन विशेषज्ञों की मांग पैदा की है। यह कर विशेषज्ञों की लगातार बढ़ती आवश्यकता को इंगित करता है। गहन कर ज्ञान और मजबूत विश्लेषणात्मक कौशल वाले स्नातकों की इस क्षेत्र में उच्च मांग है।

बीकॉम कोर्स फ़ायदे :

बी कॉम का पूरा नाम बैचलर ऑफ कॉमर्स होता है। यह एक अंडर ग्रेजुएशन डिग्री कोर्स है। बीकॉम 12th पास करने के बाद किया जा सकता है। यह एक प्रोफेशनल डिग्री कोर्स है। यह 3 साल और 6 सेमेस्टर में विभाजित होता है।

बीकॉम ऑनर्स विद्यार्थियों के बीच सबसे ज्यादा लोकप्रिय है। इसमें आपको किसी एक सब्जेक्ट में स्पेशलाइजेशन करना होता है। इसलिए आप किसी भी सब्जेक्ट जैसे- अकाउंटिंग और फाइनेंस, इकोनॉमिक इन्वेस्टमेंट, मैनेजमेंट , बैंकिंग एंड फाइनेंशियल मार्केट, मार्केटिंग जैसे इत्यादि सब्जेक्ट में से किसी एक में स्पेशलाइजेशन करना होता है।

  • बीकॉम कोर्स करने के बाद, स्टूडेंट्स को बिजनेस और संबंधित क्षेत्रों की अच्छी जानकारी मिल जाती है। इस फील्ड में कॅरियर बनाने के लिए ज़रूरी ज्ञान और कौशल मिलता है।
  • बीकॉम के बाद स्टूडेंट्स को अकाउंट , बिजनेस मैनेजमैनेट ,कंपनी लॉ , टैक्स लॉ और बिजनेस चलाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी के बारे में भी आवश्यक जानकारी प्राप्त होती है।

जानिए बीकॉम के फायदे :

बीकॉम छात्रों को नौकरी बाज़ार में प्रतिस्पर्धी उम्मीदवार बनाने में सहयोग करता है।

  • बीकॉम करने के बाद, कई तरह के क्षेत्रों में करियर के रास्ते खुल जाते हैं।
  • बीकॉम एक ऐसा कोर्स है जिसे करने के बाद छात्रों को अच्छी तनख्वाह वाली नौकरियां मिलती हैं।
  • बीकॉम करने के बाद, छात्र CA, CMA या CS जैसी अतिरिक्त योग्यता वाली परीक्षाएं दे सकता है।
  • बीकॉम करने के बाद, छात्रों के पास अपना खुद का व्यवसाय या फ़र्म शुरू करने का विकल्प भी होता है।

जानिए कैसे करें बेस्ट कॉलेज का चुनाव ?

करियर की चिंता किसे नहीं होती छात्र हमेशा ऐसे ऑप्शन की तलाश में होते हैं जिससे उन्हें उनका भविष्य सुनहरा दिखे। इसके लिए वे दिन रात मेहनत करते हैं. लेकिन आज के दौर में केवल जानकारी से काम नहीं चलेगा। पसंदीदा सब्जेक्ट के साथ अच्छे कॉलेज का चुनाव भी जरुरी है। B.Com एक व्यावसायिक पाठ्यक्रम है। कॉमर्स, लॉ और मैनेजमेंट बैकग्राउंड के वैसे छात्र जो सीए, सीएस, आईसीडब्ल्यूए लेने के इच्छुक है उनके लिए यह पाठ्यक्रम एक मजबूत आधार प्रदान करता है। साथ ही, छात्रों को कर (टैक्स) परामर्श के क्षेत्र में विभिन्न पदों के लिए तैयार करता है।

कॉलेज का चुनाव करते समय इन बातों का रखे ध्यान :

  • कॉलेज का चुनाव करते समय इन बातों का रखे ध्यान : कॉलेज या यूनिवर्सिटी को शॉर्टलिस्ट करते समय, सबसे पहले देखें कि उसे यूजीसी/ नैक जैसे संस्थानों से मान्यता मिली है या नहीं।
  • टीचर्स की गुणवत्ता: कॉलेज या यूनिवर्सिटी का चयन करने के बाद सबसे जरुरी बात यह जानना है की आपको पढ़ाने वाले टीचर्स अनुभवी और बेहतरीन हो।
  • कैंपस का माहौल: अगर आप दूसरे शहर में पढ़ाई करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यह देख लें कि कॉलेज/ कैंपस का माहौल कैसा है।
  • कॉलेज के विभाग: जिस कोर्स को आप ज्वाइन करने वाले हैं उस पर रिसर्च करें। स्टूडेंट फीड बैक को महत्त्व दें। क्या ये कॉलेज या यूनिवर्सिटी आपके विषय के लिए बेहतर जाना जाता है?
  • स्कॉलरशिप : कॉलेज या यूनिवर्सिटी मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृति देते है। कई संस्थानों में एक से ज्यादा स्कॉलरशिप का प्रावधान है जो आपके अकादमिक और अन्य क्षेत्रों में प्राप्त उपलब्धि से जुड़ा होता है। इसके बारे में अवश्य पता करें और आवेदन दें।
  • कॉलेज की सुविधाएं: एडमिशन लेने से पहले लैब्स, लाइब्रेरी और इंफ़्रास्ट्रक्चर की सुविधाएं कैसी हैं इसकी पड़ताल अवश्य करें।
  • प्लेसमेंट रिकॉर्ड की जानकारी : सबसे आखिर में लेकिन सबसे जरुरी है जानना की कॉलेज या यूनिवर्सिटी का प्लेसमेंट रिकॉर्ड कैसा है ? जिस विषय में आप एडमिशन लेने वाले हैं उसका पिछले कुछ सालों का रिकॉर्ड कैसा रहा है।
  • करियर काउंसलर की लें मदद: मन पसंद कोर्स,कॉलेज या यूनिवर्सिटी के चयन के बाद भी अगर मन में अगर कोई शंका होतो कॉउंसलर से संपर्क करें। अधिकांश कॉलेज या यूनिवर्सिटी में कॉउंसलर नियुक्त होते है जो आपको सही और स्पष्ट जानकारी मुहैय्या कराने में मदद करते हैं। एक प्रोफेशनल करियर काउंसलर छात्रों के हितों, योग्यता और कौशल का आकलन करने में विशेषज्ञ होते हैं। वे आपकी क्षमता के अनुसार आपको सही कोर्स, कॉलेज और करियर चुनने में पूरी मदद करेंगे।

कई सारे कॉलेज तो इंक्वायरी करने वाले स्टूडेंट्स को फ्री ऑनलाइन/ ऑफ लाइन काउंसलिंग की सुविधा भी प्रदान करते है।

यह कोर्स विश्लेषणात्मक और प्रबंधकीय क्षमताओं से लैस होने, वित्त और कराधान पर ध्यान देने के साथ वाणिज्य के सभी प्रासंगिक क्षेत्रों में कौशल विकसित करने का मौका देता है। इसे करने के बाद रोजगार कर विशेषज्ञ, कर सलाहकार, कर वकील विशेषज्ञ, कर नीति विश्लेषक, कर सलाहकार, लेखा सहायक, लागत लेखाकार, ऑडिटिंग क्लर्क, आदि पदों पर कार्य कर सकते हैं ।

बीकॉम के बाद जॉब के अवसर :

बी कॉम करने के बाद कोई भी विद्यार्थी आसानी से प्राइवेट और सरकारी सेक्टर में जॉब कर सकता है। बी
कॉम करने के बाद निम्नलिखित पदों पर नौकरी कर सकते हैं :

• बिजनेस कंसलटेंट
• अकाउंटेंट
• जूनियर अकाउंटेंट
• अकाउंट मैनेजर
• अकाउंट एक्जीक्यूटिव
• कंसलटेंट
• ह्यूमन रिसोर्स मैनेजर
• चार्टेड अकाउंटेंट (CA)
• इंस्टिट्यूट और कॉस्ट एंड वर्कस अकाउंटेंट इन इंडिया (ICWA)
• कंपनी सेक्रेटरी (CS)
• सर्टिफाइड मैनेजमेंट अकाउंटेंट(CMA)
• एसोसिएशन ऑफ़ चार्टेड सर्टिफाइड अकाउंटेंट (ACCA)
• सर्टिफाइड पब्लिक अकाउंटेंट (CPA)

Call Now WhatsApp