भारत में AI and ML इंजीनियरिंग का भविष्य जैसे जैसे बदल रहा है , डेटा एनालिटिक्स , AI फ्रेम वर्क और मशीन लर्निंग में स्किल्ड प्रोफेशनल की मांग बढ़ रही है । इन सभी कामों को करने के लिए इंजीनियर्स चाहिए जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सिस्टम को डिजाईन करें , डेवेलोप और डिप्लॉय करने की क्षमता रखते हों ।
2026 के आंकड़ों के अनुसार भारत का AI बाजार 25 % की अधिक वार्षिक वृद्धि दर से आगे बढ़ रहा है 2035 तक इसके जरिये भारतीय अर्थवयवस्था में 1.6 ट्रिलियन डॉलर जुड़ने का अनुमान है ।
AI इंजीनियरिंग क्या हैं ?
कृतिम बुद्धिमत्ता इंजीनियरिंग AI Engineering एक मल्टीडिसिप्लिनरी फील्ड है जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सिस्टम को डिजाइन करने, डेवलप करने और डिप्लॉय करने का प्रोसेस शामिल है। ये सिस्टम ऐसे सॉल्यूशन बना सकते हैं जो इंजीनियरिंग, डेटा एनालिटिक्स और कंप्यूटर साइंस के प्रिंसिपल्स को इंटीग्रेट करके सीखने, रीजनिंग करने और फैसले लेने में कैपेबल हों।
AI इंजीनियरिंग क्या करता है ?
- AI इंजीनियरिंग, मज़बूत AI-ड्रिवन एप्लिकेशन बनाकर असल दुनिया की समस्याओं को हल करती है।
- ये एप्लिकेशन ऑटोमेशन से लेकर प्रेडिक्टिव एनालिटिक्स तक हैं, जहाँ इंजीनियर मशीन लर्निंग मॉडल को ऑप्टिमाइज़ करने पर काम करते हैं।
- यह अलग-अलग डोमेन में सहयोग से स्केलेबिलिटी पक्का करके इंटेलिजेंट एल्गोरिदम डेवलप करने में मदद करता है।
- इस दौर में इंडस्ट्रीज़ AI पर ज़्यादा निर्भर हो रही हैं, और स्किल्ड प्रोफेशनल्स की डिमांड तेज़ी से बढ़ रही है।
B.Tech AI & ML at Jharkhand Rai University
AI इंजीनियरिंग की जरुरत क्यों है ?
- AI इंजीनियरिंग टेक्नोलॉजी को आगे बढ़ाने, इनोवेशन को बढ़ावा देने और बदलती चुनौतियों से निपटने में अहम भूमिका निभाता है।
- AI इंजीनियरिंग हेल्थकेयर डायग्नोस्टिक्स, रिकमेन्डेशन, ऑटोमेशन और नेचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग जैसी अलग-अलग कैटेगरी को बदलता है।
- AI इंजीनियरिंग कई कामों को ऑटोमेट करके और एफिशिएंसी को बेहतर बनाकर इंसानी गलतियों को कम करता है।
- AI इंजीनियरिंग यह कई प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हुए यह पक्का करता है कि इनसाइट्स प्रोसेस में आसानी से शामिल हों और कॉम्पिटिटिव एज बनाए रखे।
- AI इंजीनियरिंग अलग-अलग इंडस्ट्री या फील्ड में AI इंजीनियरों के लिए अलग-अलग करियर के रास्ते देता है।
AI इंजीनियर बनने के लिए कौन सा कोर्स कर सकते हैं
AI इंजीनियर बनने के लिए बीटेक कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग B. Tech Computer Science & Engineering और बीटेक एआई और एमएल B.Tech in Artificial Intelligence and Machine Learning (AI & ML) दोनों ही किया जा सकता है।
B. Tech CSE और B.Tech AI and ML के बारे में पूरी जानकारी के लिए पढ़े
B.Tech CSE इंजीनियरिंग क्या है ?
B.Tech CSE इंजीनियरिंग एक UG डिग्री है। चार साल का यह डिग्री किसी भी रेगुलर डिग्री की तरह नहीं है। चार वर्षो के इस दौरान में छात्रों को डेवलपर्स, सिस्टम प्रशासक या नेटवर्क इंजीनियर के रूप में प्रतिबद्ध होकर कैरियर बनाने के लिए आवश्यक क्षमताओं और ज्ञान से लैस होना पड़ता है। यह कोर्स विशेष तौर पर कंप्यूटर प्रोग्राम से जुड़ी भाषाएं और कंप्यूटर इंजीनियरिंग की आधुनिक तकनीक प्रदान करता है । B.Tech CSE Engineering कोर्स आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, इंटरनेट ऑफ थिंग्स, बिग डेटा एनालिटिक्स, डेटाबेस मैनेजमेंट, मोबाइल कंप्यूटिंग आदि जैसे विशिष्ट क्षेत्रों को कवर करता है।
B.Tech in AI and ML क्या है ?
बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी इन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड मशीन लर्निंग एक 4 साल का अंडर ग्रेजुएट इंजीनियरिंग प्रोग्राम है। इस पाठ्यक्रम में मुख्य विषय के तौर पर डेटा स्ट्रक्चर, एल्गोरिदम, पायथन, न्यूरल नेटवर्क, डीप लर्निंग, बिग डेटा एनालिटिक्स और रोबोटिक्स की पढ़ाई होती है। इसे सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद आर्टिफिशियल इंजीनियर , डेटा साइंटिस्ट, मशीन लर्निंग इंजीनियर, बिजनेस इंटेलिजेंस डेवलपर जैसे पदों पर सेवा देने का मौका मिलता है।
B.Tech in Artificial Intelligence and Machine Learning (AI and ML) कोर्स में मशीन लर्निंग, डीप लर्निंग, नेचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग (NLP), कंप्यूटर विज़न, और रोबोटिक्स जैसे एडवांस विषय शामिल हैं, जो छात्रों को इंडस्ट्री की मांगों के अनुरूप बनाते हैं। इसके अलावे AI लैब्स और रियल-वर्ल्ड प्रोजेक्ट्स के माध्यम से प्रैक्टिकल अनुभव पर जोर दिया जाता है, जिससे छात्रों का कौशल बढ़ता है। इस कोर्स को सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद Data Scientist, Machine Learning Engineer, AI Research Scientist, या Robotics Engineer जैसे उच्च-भुगतान वाली भूमिकाओं में करियर शुरू करने के बेहतरीन मौके हैं।
AI इंजीनियर बनने के लिए जरुरी स्किल्स:
एक सफल इंजीनियर के लिए संतुलित तरीका सबसे उत्तम माना गया है . AI इंजीनियर बनने के लिए और चुनौतियों से निपटने के लिए बैलेंसेड तरीका सबसे बढ़िया है इसमें तकनीकी ज्ञान के साथ जरुरी स्किल्स का समावेश शामिल है
आइए उन खास स्किल्स पर नज़र डालते हैं जिन्हें AI इंजीनियर बनने की चाह रखने वालों को करियर में आगे बढ़ने के लिए सीखना चाहिए।
टेक्निकल स्किल्स :
AI इंजीनियर बनने के लिए के लिए जरुरी तकनीकी ज्ञान की बात करें तो इसमें प्रोग्रामिंग लैंग्वेज जिसमें Python, R, और Java जैसे शामिल हैं। फ्रेम वर्क और टूल्स जो मशीन लर्निंग मॉडल्स को अच्छे और असरदार तरीके से बनाने और डिप्लॉय करने में मदद करते हैं। डेटा एनालिटिक्स, बिग डेटा टूल्स, मशीन लर्निंग अल्गोरिदम, क्लाउड प्लेटफ़ॉर्म Google Cloud, Azure, और AWS.
सॉफ्ट स्किल्स :
AI इंजीनियर्स के लिए सफल होने के लिए सॉफ्ट स्किल्स बहुत ज़रूरी हैं। टेक्निकल स्किल्स के साथ सॉफ्ट स्किल्स मिलकर काम करने, समस्या समाधान और उसके असरदार तरीके से हल करने में मदद पहुंचाती है इन सॉफ्ट स्किल्स की पहचान इस प्रकार है
- प्रॉब्लम सोल्विंग स्किल्स
- टीम वर्क
- क्रिएटिविटी
- एथिकल जागरूकता
- समायोजन क्षमता
2026 में B.Tech AI और ML क्यों चुनें?
आज की दुनिया में डेटा की तुलना पेट्रोलियम से की जा रही है। यह जिसके पास है ताकत भी उसी के पास है और धनवान भी वही है। बुद्धिमत्ता (AI ) सबसे मूल्यवान मुद्रा के रूप में पहचान स्थापित कर चुकी है। AI और ML नवाचार के भविष्य को आकार देने में संलग्न है। 2026 में ऐसे पेशेवरों की मांग चरम पर है जो मानवीय अंतर्दृष्टि को मशीनी शक्ति के साथ प्रभावी ढंग से संयोजित कर सके।
2026 में AI कृत्रिम बुध्हिमत्ता प्रायोगिक चैटबॉट से बढ़कर एजेंटिक AI के अवतार में बदल जाएगी। IT एक्सपर्ट का मानना है की इस पाठ्यक्रम को चुनने वाले छात्र चौथी औद्योगिक क्रांति के प्रत्यक्ष विकास को देखने को तैयार हो रहे हैं।
B.Tech AI और ML की पढाई अब रांची में है संभव :
12वीं के बाद कंप्यूटर साइंस की पढाई करने AI और मशीन लर्निंग और उससे जुड़े कोर्स करने के लिए उन्हें दूसरे राज्य नहीं जाना पड़ेगा । B. Tech AI and ML जैसे कोर्स अब राँची में भी उपलब्ध है, वह भी अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन और IBM मान्यता प्राप्त डिग्री के साथ। Jharkhand Rai University ,Ranchi झारखंड राय विश्वविद्यालय, राँची ने AI शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए ठोस कदम उठाया है। विश्वविद्यालय ने IBM के साथ MOU करते हुए B.Tech AI और ML कोर्स का संचालन शुरू किया है । B. Tech in Artificial Intelligence and Machine Learning का जोर उद्योग-उन्मुख प्रशिक्षण, प्लेसमेंट और करियर, कौशल विकास आधारित पाठ्यक्रमों के विकास पर है।
पाठ्यक्रम में मुख्य विषय के तौर पर डेटा स्ट्रक्चर,एल्गोरिदम, पायथन, न्यूरल नेटवर्क, डीप लर्निंग, बिग डेटा एनालिटिक्स और रोबोटिक्स की पढ़ाई शामिल है ।
Jharkhand Rai University और IBM के सहयोग से संचालित कोर्स में क्या है खास :
झारखंड राय विश्वविद्यालय , रांची ने IBM से MOU करके बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी इन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड मशीन लर्निंग ( ML) की पढाई शुरू की है।
इसका मकसद छात्रों को उद्योग केंद्रित शिक्षा देते हुए भविष्य की तकनीकी चुनौतियों के लिए तैयार करना है। अब तक Artificial Intelligence और Machine Learning जैसे विषय की पढाई के लिए छात्र छात्राओं को रांची से बाहर दुसरे प्रदेशों में जाना पड़ता था। दूसरा B.Tech in AI and ML एक बेहद महंगा कोर्स है जिस कारण अभिभावक चाहकर भी आर्थिक बोझ को देखते हुए इसे लेने की सलाह नहीं दिया करते थे। लेकिन रांची में B.Tech Computer Science की तरह ही बेहद कम खर्चे में IBM जैसे संस्थान के सहयोग से संचालित B.Tech in AI and ML कोर्स करना संभव हो पाया है।
अत्याधुनिक पाठ्यक्रम : कोर्स में मशीन लर्निंग, डीप लर्निंग, नेचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग (NLP), कंप्यूटर विज़न, और रोबोटिक्स जैसे एडवांस विषय शामिल हैं, जो छात्रों को इंडस्ट्री की मांगों के अनुरूप बनाते हैं।
- प्रैक्टिकल लर्निंग और लैब्स : थ्योरी के अलावा, AI लैब्स और रियल-वर्ल्ड प्रोजेक्ट्स के माध्यम से प्रैक्टिकल अनुभव पर जोर दिया जाता है, जिससे छात्रों का कौशल बढ़ता है।
- बेहतर जॉब के अवसर : इस कोर्स के बाद Data Scientist, Machine Learning Engineer, AI Research Scientist, या Robotics Engineer जैसे उच्च-भुगतान वाली भूमिकाओं में करियर शुरू करने के बेहतरीन मौके हैं।
- किफायती फीस और प्लेसमेंट सपोर्ट : अन्य विश्वविद्यालयों की तुलना में, झारखंड राय विश्वविद्यालय में किफायती फीस के साथ-साथ प्लेसमेंट सेल के माध्यम से बेहतरीन कंपनियों में नौकरी पाने का अवसर मिलता है।





