Jharkhand Rai university, Ranchi
Welcome to Jharkhand Rai University

Jharkhand Rai University (JRU) is one of the esteemed University in the state of Jharkhand established under “Jharkhand Act 03 of 2012” by Jharkhand State Legislature. Since its establishment in 2012, JRU has gained a prominent reputation for its outstanding achievements in academics, research and innovation. 

Quick Contact:
Follow Us:

Jharkhand Rai University (JRU) is one of the esteemed University in the state of Jharkhand established under “Jharkhand Act 03 of 2012” by Jharkhand State Legislature. Since its establishment in 2012, JRU has gained a prominent reputation for its outstanding achievements in academics, research and innovation. 

Quick Contact:
Follow Us:

बीकॉम करना है ? नहीं मिला अब तक एडमिशन। निराश न हों ,ये हैं विकल्प

B Com

यदि आप B.COM करना चाहते हैं और अब तक आपको अपनी पसंद के विश्वविद्यालय में प्रवेश नहीं मिला है, तो निराश महसूस होने की जरुरत नहीं है। लेकिन यह दुनिया का अंत नहीं है। आपके लिए अभी भी कई विकल्प उपलब्ध हैं । कॉमर्स से 12 वीं करने वाले स्टूडेंट्स की ख्वाहिश होती है कि वह किसी अच्छे कॉलेजों से बीकॉम की पढ़ाई करें। लेकिन, कई कारणों से पसंद की कॉलेज में एडमिशन मिलना संभव नहीं हो पाता है। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है और आपको भी बीकॉम करना है तो देर मर करिये और दूसरे कॉलजों को विकल्प के रूप में देखना शुरू कर दीजिये।

बीकॉम करना है तो निराश मत हो मिलेगा पसंद का कॉलेज ये हैं आपके विकल्प:

1.दूसरे कॉलेजों पर विचार करें :

एडमिशन का दौर शुरू हो चूका है। कॉमर्स के छात्रों के बीच बीकॉम को लेकर एक अलग क्रेज दीखता है। यह एक रोजगार परक कोर्स है इसी कारण सभी स्टूडेंट्स बेस्ट कॉलेज में ही एडमिशन लेना चाहते हैं। इस भाग दौड़ में सभी को पसंद का कोर्स और कॉलेज मिलना संभव नहीं है। इसका मतलब यह नहीं कि ऑप्शन बचे नहीं है। उन कॉलेजों के बारे में रिसर्च करें और देखें कि क्या वे आपके लिए फिट बैठते हैं। अगर आप पढ़ाई में दिलचस्पी रखते हैं और मेहनत करते हैं तो छोटे से छोटे कॉलेज से भी पढ़ाई करके अपना सपना पूरा कर सकते हैं।

2.विश्वविद्यालयों वेबसाईट चेक करें :

पसंद के कॉलेज में एडमिशन का मन बना चुके स्टूडेंट्स को एडमिशन से पहले तक एक्टिव रहना जरुरी है। आखिरी समय में गाला काट प्रतियोगिता के कारण आपके पसंद का कॉलेज आपके हाथ से निकल सकता है। एडमिशन नहीं मिला तो आप का पूरा साल बर्बाद हो जायेगा इसलिए आपको दूसरे कॉलजों को विकल्प के रूप में देखना चाहिए। इसके लिए जरुरी है कि आप विश्वविद्यालयों की वेबसाइट रेगुलर चेक करें। इससे आपको पता चलेगा की दूसरे कॉलेज में बीकॉम विषय लेने पर आपको क्या अडवांटेज मिलने वाला है।

3. B.COM स्कॉलरशिप के बारे में जानकारी प्राप्त करें :

आज उच्च शिक्षा पहले से कहीं अधिक महंगी है जिससे छात्रों को अपने पसंद के पाठ्यक्रम और कॉलेजों को वहन करना कठिन हो रहा है। इसे देखते हुए कई कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के द्वारा बीकॉम कोर्स करने के लिए छात्रवृति दी जाती है। छात्रवृत्ति कार्यक्रम विशेष रूप से आर्थिक रूप से वंचित वर्गों के छात्रों एवं मेधावी छात्रों को प्रदान की जाती है। लेकिन इससे पहले जरुरी है जानना की यह जाननी जरूरी है कि छात्रवृत्ति पाने के लिए कहां सर्च करें? कौन कौन से कॉलेज या विश्वविद्यालय बीकॉम में स्कॉलरशिप प्रदान कर रहे हैं। तो इसके लिए विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट चेक करें, टॉल फ्री नंबर पर कॉल करें इससे व आपको स्कॉलरशिप के बारे में विस्तृत जानकारी मिल जाएगी।

4. B.COM कोर्स करना क्यों जरूरी है ?

बी कॉम का पूरा नाम बैचलर ऑफ कॉमर्स होता है। यह एक अंडर ग्रेजुएशन डिग्री कोर्स है। बीकॉम 12वीं पास करने के बाद किया जा सकता है। बीकॉम में आपको एकाउंटिंग कोर्स, बैंकिंग,फाइनेंस तथा इनकम, टैक्स, बिजनेस संबंधित पाठ पढ़ाया जाता है बीकॉम एक प्रोफेशनल डिग्री कोर्स है। यह 3 साल और 6 सेमेस्टर में विभाजित होता है। बीकॉम एक प्रोफेशनल कोर्स है नौकरी के बाजार में इसकी डिमांड बहुत ज्यादा है। सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद जल्दी नौकरी दिलाने में यह मददगार साबित होगा।

5.कॉउंसलर से बात करें :

पसंद के कॉलेज में एडमिशन नहीं मिला तो ऑप्शन बंद नहीं हुआ है। एक्सपर्ट की सलाह लें कॉउंसलर से बात करें। टॉल फ्री नंबर से अपने पसंद के कोर्स बीकॉम के बारे में जानकारी प्राप्त करें। कोर्स की जानकारी प्राप्त करने के दौरान अपना बजट, शैक्षणिक प्रदर्शन, रुचि और कौशल के बारे में जानकारी देकर सर्वोत्तम विकल्प प्राप्त कर सकते हैं।

6. अंतिम विचार: हार मत मानो :

पसंद का कॉलेज नहीं मिला तो इसके चक्कर में सब्जेक्ट ही बदल लिया और फिर पूरी जिंदगी पछताते रहे. यह गलती अधिकांश स्टूडेंट करते है। पसंद के कॉलेज पाने के लोभ में पसंदीदा सब्जेक्ट को छोड़ने की गलती कभी मत दुहराएं। प्लान B पर काम करें। बेहतर ऑप्शन ढूंढे और सबसे जरुरी बात हिम्मत नहीं हारें। अपने लक्ष्य को लेकर केंद्रित रहें। कभी यह मत सोचें कि इंसान से ज्यादा बड़ा कॉलेज होता है।

बीकॉम टैक्सेशन के बाद जॉब के अवसर :

• चार्टेड अकाउंटेंट (CA)
• इंस्टिट्यूट और कॉस्ट एंड वर्कस अकाउंटेंट इन इंडिया (ICWA)
• कंपनी सेक्रेटरी (CS)
• सर्टिफाइड मैनेजमेंट अकाउंटेंट(CMA)
• एसोसिएशन ऑफ़ चार्टेड सर्टिफाइड अकाउंटेंट (ACCA)
• सर्टिफाइड पब्लिक अकाउंटेंट (CPA)

बीकॉम कोर्स के लिए झारखंड राय विश्वविद्यालय, रांची से छात्रवृत्ति कैसे प्राप्त करें ?

बैचलर ऑफ कॉमर्स (BCOM) एक व्यावसायिक पाठ्यक्रम है। यह 3 वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम है। किसी भी स्ट्रीम से 12 वीं पास छात्र इस कोर्स को कर सकता है। इसे पूरा करने के बाद लेखा परीक्षक, आयकर अधिकारी, लागत लेखाकार, कर सलाहकार, बजट विश्लेषक, वित्त प्रबंधक, सहायक लेखाकार आदि पदों पर कार्य करने का अवसर मिलता है ।
छात्रवृत्ति का प्रथम आधार योग्यता है। यह योग्य विद्यार्थियों को प्रदान की जाती है। 12 वीं की परीक्षा में जिन्हें बहुत ही अच्छे अंक प्राप्त हुए हैं और छात्रवृत्ति प्राप्त कर वह भविष्य में भी अच्छे अंक लाएंगे इसे ध्यान में रखा जाता है। झारखंड राय विश्वविद्यालय, रांची ने बीकॉम करने वाले सभी छात्रों के लिए स्कोलरशिप योजना शुरू किया है।

छात्रवृति योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए पात्रता मापदंड

• किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
• न्यूनतम अंकों की आवश्यकता होगी (विशिष्ट अंक घोषित होने वाली अधिसूचना में निर्दिष्ट किए जाएंगे)।
• छात्रवृति योजना का लाभ बैचलर ऑफ कॉमर्स ऑनर्स लेने वाले विद्यार्धियों को ही प्राप्त होगा।
• मेधावी, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), या आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) से संबंधित छात्रों को वरीयता के आधार पर स्कॉलरशिप दिया जायेगा।

Call Now WhatsApp