Jharkhand Rai university, Ranchi
Welcome to Jharkhand Rai University

Jharkhand Rai University (JRU) is one of the esteemed University in the state of Jharkhand established under “Jharkhand Act 03 of 2012” by Jharkhand State Legislature. Since its establishment in 2012, JRU has gained a prominent reputation for its outstanding achievements in academics, research and innovation. 

Quick Contact:
Follow Us:

Jharkhand Rai University (JRU) is one of the esteemed University in the state of Jharkhand established under “Jharkhand Act 03 of 2012” by Jharkhand State Legislature. Since its establishment in 2012, JRU has gained a prominent reputation for its outstanding achievements in academics, research and innovation. 

Quick Contact:
Follow Us:

माईनिंग इंजीनियरिंग में PDPT ट्रेनिंग क्यों जरूरी है?

PDPT

भारत की माइनिंग इंडस्ट्री 7 लाख से अधिक लोगों को रोज़गार मुहैया करवाती है । देश के जीडीपी में माइनिंग इंडस्ट्री का कुल योगदान लगभग 2.5 फीसदी है । अगर आप भी माइनिंग इंजीनियर बनने का सपना रखते है तो यह एक बेहतरीन कोर्स है। इंजीनियर में डिप्लोमा कोर्स ( डिप्लोमा इन माइनिंग इंजीनियरिंग) 3 वर्षीय पाठ्यक्रम है। प्राइमरी लेवल इंट्री के लिए बेस्ट ऑप्शन है । इसे करने के बाद माइनिंग ओवरमैन , माइनिंग सरदार जैसे पद पर कार्य कर सकते है।

भारत उन देशों में शामिल है जहां खनिज संपदा की कोई कमी नहीं है। यहां पर लौह अयस्क, निकिल से लेकर विभिन्न धातुओं, पेट्रोलियम व सोने एवं हीरे की भरपूर खदानें हैं। इन बहुमूल्य खनिजों को निकालने के लिए ट्रेंड माइनिंग इंजीनियर्स की सख्‍त जरूरत होती है। हमारे यहां ऐसे इंजीनियर्स की आज भी भारी कमी है। बुनियादी तौर पर माइनिंग इंजीनियर्स को माइनिंग की पूरी जानकारी दी जाती है।

माइनिंग इंजीनियरिंग क्‍या है :

माइनिंग इंजीनियरिंग को इंजीनियरिंग की एक विशिष्ट शाखा कहा जा सकता है। जिसमें प्राकृतिक स्थितियों में गहरी खानों से बहुमूल्य खनिज को अत्यंत वैज्ञानिक और लागत प्रभावी तकनीकों से निकालने, एकत्रण करने, प्रसंस्करण और शुद्ध धातुओं के निष्कर्षण पर आधारित समुचित प्रशिक्षण दिया जाता है। हम कह सकते हैं कि माइनिंग इंजीनियरिंग के तहत पृथ्वी से कुदरती वातावरण में पर्यावरण के अनुकूल तकनीक से विविध धातु और बिन धातु खनिज की शोध और खनन करने में आता है। माइनिंग इंजीनियर्स ज्यादातर देश और विश्व की विविध माइनिंग कंपनियां और एसोसिएटेड संस्थाओं के लिए काम करते है और माइनिंग कंपनिया व संस्थाएं खनन संबधित तमाम काम के लिए उसकी तकनीकी समर्थन और निष्णांत अभिप्राय सेवाएं प्रदान करती है।

कोर्स व योग्‍यता :

माइनिंग इंजीनियरिंग में प्रवेश के लिए 12वी कक्षा पास करने के बाद आप माइनिंग इंजीनियरिंग में प्रवेश लेने के लिए कोर्स में आवेदन कर सकते हो। माइनिंग इंजीनियर बनने के लिए दो लोकप्रिय कोर्स है डिप्लोमा इन माइनिंग इंजीनियरिंग और बेचलर ऑफ माइनिंग इंजीनियरिंग । यह एक ऐसा क्षेत्र है जिसमें ट्रेनिंग बहुत जरूरी है। इसकी ट्रेनिंग भी क्लासेज में ज्यादा न होकर माइन से संबंधित परिस्थितियों में करवाने पर अधिक जोर दिया जाता है।

डिप्लोमा इन माइनिंग इंजीनियरिंग :

माइनिंग इंजीनियरिंग करने वाले विद्यार्थियों की पहली पसंद डिप्लोमा माइनिंग इंजीनियरिंग है। तीन साल के इस कोर्स में दो बार वोकेशनल ट्रेनिंग होती है। डिप्लोमा कोर्स और ट्रेनिंग को सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद माइनिंग सेक्टर के एंट्री लेवल पर निकलने वाले आवेदन आप भरने की अहर्ता रखते है।

बीटेक माइनिंग इंजीनियरिंग:

बीटेक माइनिंग इंजीनियरिंग 4 वर्षीय पाठ्यक्रम है जिसे पूरा करने के बाद आप जूनियर इंजीनियर के तौर पर माइनिंग इंडस्ट्री ज्वाइन कर सकते है और मेहनत और लगन के साथ काम करते हुए कुछ ही वर्षों में उच्चतम वेतनमान प्राप्त कर सकते है।

PDPT ट्रेनिंग क्या है और क्यों जरूरी है?

PDPT ट्रेनिंग: पीडीपीटी का पूरा नाम पोस्ट डिप्लोमा प्रैक्टिकल ट्रेनिंग है। डिप्लोमा कोर्स करने के बाद विद्यार्थियों को 1 साल का अंडरग्राउंड ट्रेनिंग करना पड़ता है, इसी प्रशिक्षण को पीडीपीटी ट्रेनिंग कहा जाता है। इस प्रशिक्षण के दौरान ट्रेनिंग में शामिल विद्यार्थियों को छात्रवृति भी मिलती है।

BOPT : पीडीपीटी ट्रेनिंग का संचालन बोर्ड ऑफ़ प्रैक्टिकल ट्रेनिंग (BOPT) करता है। डिप्लोमा माइनिंग इंजीनियरिंग करने वाले विद्यार्थियों को पीडीपीटी ट्रेनिंग के अलावा गैस टेस्टिंग, लैम्प हैंडलिंग और फर्स्ट ऐड सर्टिफिकेट की परीक्षा भी पास करनी होती है। इन सभी कार्यों का संचालन अधिकार डायरेक्टर जनरल ऑफ़ माइंस सेफ्टी (DGMS) के द्वारा किया जाता है।इसका मुख्यालय धनबाद (झारखंड) में है और इसका नेतृत्व खान सुरक्षा महानिदेशक करते हैं।

PDPT ट्रेनिंग के बारे में पूरी जानकारी:

PDPT (Post Diploma Practical Training) करने के लिए आपको NATS (National Apprenticeship Training Scheme) पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा और फिर कोल इंडिया (जैसे ECL, BCCL, MCL) या अन्य मान्यता प्राप्त कंपनियों में वैकेंसी निकलने पर आवेदन करना होगा। यह माइनिंग, सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग डिप्लोमा धारकों के लिए 1 साल की अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग होती है ।
ट्रेनिंग पूरी होने के बाद आपको भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय की ओर से एक PDPT प्रैक्टिकल ट्रेनिंग सर्टिफिकेट मिलता है, जो भविष्य में परमानेंट जॉब्स और DGMS परीक्षाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

Tags:
Call Now WhatsApp