Jharkhand Rai university, Ranchi
Welcome to Jharkhand Rai University

Jharkhand Rai University (JRU) is one of the esteemed University in the state of Jharkhand established under “Jharkhand Act 03 of 2012” by Jharkhand State Legislature. Since its establishment in 2012, JRU has gained a prominent reputation for its outstanding achievements in academics, research and innovation. 

Quick Contact:
Follow Us:

Jharkhand Rai University (JRU) is one of the esteemed University in the state of Jharkhand established under “Jharkhand Act 03 of 2012” by Jharkhand State Legislature. Since its establishment in 2012, JRU has gained a prominent reputation for its outstanding achievements in academics, research and innovation. 

Quick Contact:
Follow Us:

राष्ट्रीय खेल दिवस: राष्ट्रीय शिक्षा नीति में खेल का महत्त्व

राष्ट्रीय खेल दिवस

आज 29 अगस्त है। राष्ट्रीय खेल दिवस। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद का जन्म दिवस। यह दिन उनके सम्मान में खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। भारत के कालजयी हॉकी खिलाड़ी ने ध्यानचंद ने ओलंपिक खेलों में देश को स्वर्ण पदक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इस दिग्गज ने 1928, 1932 और1936 ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया। भारत ने तीनों ही बार गोल्ड मेडल जीता ।दद्दा ध्यानचंद को उनके शानदार स्टिक-वर्क और बॉल कंट्रोल की वजह से हॉकी का ‘जादूगर कहकर पुकारा जाता था। उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर के दौरान 400 से अधिक गोल किए। ध्यानचंद की आत्मकथा का नाम “गोल ” है जिसमें जिक्र किया गया है कि उन्होंने अपने पुरे करियर में लगभग 570 गोल किए थे।
मेजर ध्यानचंद को देश आज भी उनकी राष्ट्रभक्ति और निः स्वार्थ सेवा के कारण याद करता है। जब भी हॉकी कि बात होती है तो उनसे जुड़ा यह किस्सा बरबस ही बड़े बुजुर्ग जरूर बच्चों और युवाओं को सुनाते है। यह बात है आजादी से पूर्व हुए ओलंपिक खेल में सर्वश्रेष्ठ हॉकी टीम जर्मनी को 8-1 से हराने से जुडी हुई। खेल के दौरान बॉल ध्यानचंद के स्टिक से जैसे चिपकी सी लगती थी। यह हिटलर को बड़ी आश्चर्य जनक लगी थी। खेल के दौरान ही जर्मन तानाशाह हिटलर ने मेजर ध्यानचंद को अपनी सेना में उच्च पद पर आसीन होने का प्रस्ताव दिया, लेकिन उन्होंने हिटलर के प्रस्ताव को ठुकराकर भारत और भारतीयों का सीना सदा-सदा के लिए चौड़ा कर दिया था।

खेल और खिलाडियों को प्रोत्साहन:

झारखंड राय यूनिवर्सिटी ने प्रारंभ से ही विद्यार्थियों के सम्पूर्ण विकास पर जोर दिया है। इसमें खेल का भी विशेष स्थान रहा है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रारूपों का पालन करते हुए विश्वविद्यालय में स्पोर्ट्स क्लब गठित है। जिसमें वर्ष भर इंडोर और आउटडोर खेलों का आयोजन किया जाता है। क्लब से जुड़े विद्यार्थियों को समय -समय पर प्रशिक्षण और कार्यक्रमों से जुड़ने का मौका मिलता है। झारखंड राय यूनिवर्सिटी में प्रतिवर्ष कृषि खेल का आयोजन होता है। इसके अलावा अन्य खेलों को बढ़ावा देने पर जोर दिया जाता है।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति में खेल का महत्त्व:

राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 में खेल को पाठ्यक्रम के अभिन्न अंग के रूप में शामिल किया गया है। नीति न केवल खेल-एकीकृत शिक्षा पर जोर देती है बल्कि आजीवन मानसिकता के रूप में फिटनेस को अपनाने को भी प्रोत्साहित करती है। 1984 की शुरुआत में, भारत सरकार ने खेलों को प्रभावी युवा विकास में शामिल करने के महत्व को स्वीकार किया, जिससे राष्ट्रीय खेल नीति की स्थापना हुई। राष्ट्रीय शिक्षा नीति खेल को विषय के तौर पर मान्यता देती है। खेल शिक्षा का हिस्सा है और इसे मान्यता मिलनी चाहिए इस पर जोर देती है।
खेल विषय के तौर पर:
स्पोर्ट्स एक विषय के तौर पर विद्यालय पाठ्यक्रम से अब कॉलेजों और महाविद्यालयों में अनिवार्य बन चूका है। देश कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति में खेल पाठ्यक्रम का हिस्सा हैं। खेल को अब वैकल्पिक विषय के रूप में नहीं देखा जा सकता है। इसे शिक्षा के रूप में स्वीकार करना होगा। नई शिक्षा नीति ने विश्वविद्यालय और कालेजों के हर छात्र को किसी न किसी खेल में प्रतिभाग करना ही है।

खेल एक आध्यात्मिक प्रक्रिया:

स्वामी विवेकानंद का मानना था कि जीवन सफल होने के साथ-साथ सार्थक भी होना चाहिए। युवाओं को अपने लक्ष्यों को हासिल करने के लिए निर्भय बनकर शारीरिक-मानसिक रूप से तैयार रहने की जरुरत है। स्वामी जी का कहना था आप ‘गीता का अध्ययन करने के बजाय फुटबॉल खेलकर स्वर्ग के ज़्यादा नजदीक पहुंच सकते हैं।‘ ऐसा क्या है खेलों में जो एक आध्यात्मिक प्रक्रिया बन सकती है। खेल आपके भीतर यह समझ लाता है कि किसी भी चीज में बिना पूरी सहभागिता के सफलता नहीं पाई जा सकती। आपको खेल को इस तरह से खेलना होता है, मानो आपकी जिंदगी उसी पर टिकी हो। यह समझने के लिए जीवन के नियमों को समझना जरुरी है। नियम जरुरी है और उनका पालन और भी जरुरी। संदेह भरा जीवन और संदेह से भरा खिलाड़ी दोनों ही नकारत्मकता के कारण हार की ओर ही बढ़ते हैं। अगर अपने जीवन में बस थोड़ा सा खिलंदड या आनंदमय बातों को भर ले तो जीवन आनंदमय हो जाता है।

Tags:
Call Now WhatsApp