Jharkhand Rai university, Ranchi
Welcome to Jharkhand Rai University

Jharkhand Rai University (JRU) is one of the esteemed University in the state of Jharkhand established under “Jharkhand Act 03 of 2012” by Jharkhand State Legislature. Since its establishment in 2012, JRU has gained a prominent reputation for its outstanding achievements in academics, research and innovation. 

Quick Contact:
Follow Us:

Jharkhand Rai University (JRU) is one of the esteemed University in the state of Jharkhand established under “Jharkhand Act 03 of 2012” by Jharkhand State Legislature. Since its establishment in 2012, JRU has gained a prominent reputation for its outstanding achievements in academics, research and innovation. 

Quick Contact:
Follow Us:

CBSE 10वीं और 12वीं का शेड्यूल जारी: 16 फ़रवरी से होगी परीक्षा

CBSE

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं 2026-27 की डेटशीट जारी कर दी है । दोनों परीक्षाएं 16 फरवरी से शुरू होंगी।10वीं की परीक्षाएं 9 मार्च तक और 12वीं की परीक्षाएं 9 अप्रैल तक चलेंगी। परीक्षाएं सुबह 6: 30 बजे से शुरू होंगी। 10वीं की परीक्षा 16 फरवरी को पेंटिंग विषय से शुरू होगी, 17 फ़रवरी को गणित स्टैण्डर्ड और गणित बेसिक जबकि विज्ञान की परीक्षा 22 फरवरी, अंग्रेजी की 26 फरवरी, हिंदी की 3 मार्च और सामाजिक विज्ञान की परीक्षा 8 मार्च को आयोजित की जाएगी। 10वीं की परीक्षा 9 मार्च को संपन्न हो जाएगी।

12 वीं की परीक्षा 16 फ़रवरी से शुरू होगी पहले दिन भौतिकी विषय की परीक्षा होगी वहीं 27 फ़रवरी को रसायन विज्ञान, 5 मार्च को अंग्रेजी, 9 मार्च को गणित , 11 मार्च को गृह विज्ञान, 13 मार्च को हिंदी, 16 मार्च को अर्थशास्त्र जबकि 19 मार्च को राजनीति विज्ञान, 25 मार्च को जीव विज्ञान , 27 मार्च को इतिहास, 30 मार्च को समाज शास्त्र और 31 मार्च को कंप्यूटर की परीक्षा होगी। 12 वीं की अंतिम परीक्षा 9 अप्रैल को होगी । सीबीएसई बोर्ड के मुताबिक, इस बार कक्षा 10वीं में 26.5 लाख से अधिक और 12वीं में 19.8 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है। बोर्ड ने कहा है की डेटशीट तैयार करते समय विषयों के बीच पर्याप्त अंतराल, प्रतियोगी परीक्षाओं की संभावित तारीखों और परीक्षा केंद्रों पर विद्यार्थियों की संख्या को ध्यान में रखा गया है।

CBSE ने बोर्ड परीक्षा से 101 दिन पहले क्यों जारी किया शेड्यूल:

CBSE ने 10वीं और 12वीं का शेड्यूल परीक्षा के 101 दिन पहले जारी किया है । सीबीएसई बोर्ड ने इस पर बताया है कि विद्यालयों की ओर से विद्यार्थियों के विषयों के चयन का विवरण समय पर जमा कराने के कारण डेटशीट पहले जारी करना संभव हुआ है।101 दिन पहले शेड्यूल जारी किये जाने स्टूडेंट्स को परीक्षा की तैयारी और समय प्रबंधन के लिए पर्याप्त समय मिलेगा।

CBSE 10 वीं- 12 वीं का शेड्यूल कैसे डाउनलोड करें :

CBSE 10 वीं- 12 वीं का शेड्यूल डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन करें

  1. सबसे पहले सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाईट पर जाएँ
  2. वेबसाईट ओपन होने के बाद @ लेटेस्ट सीबीएसई सेक्शन में जाएँ
  3. 10 वीं और 12 वीं डेट शीट 2027 नाम के लिंक को खोले
  4. लिंक को क्लीक करते ही विषय वार पूरा विवरण खुल जायेगा
  5. PDF फाईल को डाउनलोड कर सेव कर लें
  6. इसका एक साफ़ प्रिंटआउट लेकर अपने स्टडी रूम में रखे

CBSE 10 वीं- 12 वीं के डेटशीट में क्या क्या होता है ?

CBSE 10 वीं- 12 वीं परीक्षा 2027 में निम्नलिखित जानकारियाँ शामिल है
• परीक्षा की तारीखें और सप्ताह के दिन
• विषयों के नाम और उनके कोड
• शिफ्ट का समय ( फर्स्ट अथवा सेकंड हाफ ) और पेपर की अवधी ( 3 अथवा 2 घंटे )
• रिवीजन के लिए विषयों के बीच मिलने वाले समय की जानकारी
• बोर्ड परीक्षा से जुड़े आवश्यक दिशानिर्देश

CBSE 10 वीं- 12 वीं परीक्षा 2027 के आवश्यक दिशानिर्देश:

• अनिवार्य दस्तावेज: परीक्षा केंद्र पर हर दिन अपना प्रिंट किया हुआ CBSE रोल नंबर/एडमिट कार्ड और अपना आधिकारिक स्कूल ID कार्ड साथ ले जाएं।
• परीक्षा केंद्र और समय की जानकारी : परीक्षा शुरू होने के निर्धारित समय से कम से कम 30 से 45 मिनट पहले अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाएं। परीक्षा केंद्र के गेट सुबह 10:00 बजे (IST) तक सख्ती से बंद कर दिए जाएंगे।
• अनुमत स्टेशनरी : केवल नीले/काले बॉलपॉइंट पेन, पेंसिल, इरेज़र और पारदर्शी पानी की बोतलें ले जाने की अनुमति है।
• वर्जित विषय : इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ डिवाइस, नोट्स और किसी भी तरह की लिखित सामग्री ले जाना पूरी तरह से मना है।
• उत्तर पुस्तिका संबंधी निर्देश : लिखना शुरू करने से पहले, उत्तर पुस्तिका के पहले OMR शीट पर अपना रोल नंबर, विषय कोड, केंद्र कोड और एडमिट कार्ड ID सही-सही भरें।
• अतिरिक्त समय की जानकारी : छात्रों को लिखना शुरू करने से पहले प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाता है .

CBSE 10 वीं- 12 वीं परीक्षा 2027 डेटशीट जारी होने के बाद क्या करें?

• अधिकारिक टाईम टेबल जारी होते ही उम्मीदवारों को अंतिम तैयारी शुरू कर देनी चाहिए
• प्रैक्टिकल परीक्षा से जुड़ी फाईल , प्रोजेक्ट वर्क और वाईवा प्रश्न तैयार कर लें
• हॉल टिकट जारी होते ही मुहर लगी एडमिट कार्ड स्कूल प्रसाशन से प्राप्त करें
• अधिकारिक सैंपल पेपर सॉल्व करें

Tags:
Call Now WhatsApp