Jharkhand Rai university, Ranchi
Welcome to Jharkhand Rai University

Jharkhand Rai University (JRU) is one of the esteemed University in the state of Jharkhand established under “Jharkhand Act 03 of 2012” by Jharkhand State Legislature. Since its establishment in 2012, JRU has gained a prominent reputation for its outstanding achievements in academics, research and innovation. 

Quick Contact:
Follow Us:

Jharkhand Rai University (JRU) is one of the esteemed University in the state of Jharkhand established under “Jharkhand Act 03 of 2012” by Jharkhand State Legislature. Since its establishment in 2012, JRU has gained a prominent reputation for its outstanding achievements in academics, research and innovation. 

Quick Contact:
Follow Us:

झारखंड राय विश्वविद्यालय में साधना राय मेमोरियल लेक्चर का आयोजन

Sadhana Rai Memorial Lecture Jharkhand Rai University

साधना राय मेमोरियल लेक्चर के दूसरे संस्करण का सोमवार को झारखंड राय विश्वविद्यालय, रांची में आयोजन किया गया। मेमोरियल लेक्चर का पहला संस्करण पिछले वर्ष नई दिल्ली में आयोजित किया गया था। ‘सेवा और सद्भावना’ विषय पर आयोजित मेमोरियल लेक्चर में मुख्य वक्ता के तौर पर रामकृष्ण मिशन आश्रम, रांची के स्वामी अंतरानंद जी महाराज, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका और परामर्शदाता ब्रह्माकुमारी इंदु साबू तथा लाइफ सेवर्स रांची और झारखंड थैलेसीमिया फाउंडेशन जैसी कई संस्थाओं के संस्थापक, समाजसेवी और अधिवक्ता अतुल गेरा उपस्थित रहे। वहीं, झारखंड राय विश्वविद्यालय की कुलाधिपति प्रो. (डॉ.) सविता सेंगर, कुलपति प्रो. (डॉ.) पीयूष रंजन, कुलसचिव डॉ. अमृता मजूमदार, डीन डॉ. सुमित कुमार पांडे और डीन मैनेजमेंट एंड कॉमर्स डॉ. हरमीत कौर भी इस अवसर पर उपस्थित रहीं। मेमोरियल लेक्चर का शुभारंभ पारंपरिक तरीके से दीप प्रज्वलन और मंगल गान के साथ किया गया।

मेमोरियल लेक्चर को संबोधित करते हुए स्वामी अंतरानंद जी महाराज ने अपने व्याख्यान के दौरान साधना और सद्भावना को भारतीय दर्शन और आध्यात्मिक जीवन के दो आधार स्तंभ बताया और कहा कि साधना का अर्थ है किसी लक्ष्य की प्राप्ति के लिए निरंतर, अनुशासित और एकाग्र प्रयास करना। आध्यात्मिक संदर्भ में, यह अपने मन, इंद्रियों और आत्मा को परिष्कृत करने की प्रक्रिया है, जबकि सद्भावना का शाब्दिक अर्थ है—‘अच्छी भावना’ या ‘शुभ विचार’। यह दूसरों के प्रति प्रेम, करुणा, सहानुभूति और मंगल कामना रखने का भाव है। ये दोनों ही एक-दूसरे के पूरक हैं। यदि मन शांत और नियंत्रित नहीं है (जो साधना से आता है), तो व्यक्ति के भीतर सच्ची और निस्वार्थ सद्भावना लंबे समय तक टिक नहीं पाती। यदि कोई व्यक्ति घंटों ध्यान या साधना करता है, लेकिन उसके मन में दूसरों के प्रति द्वेष, घृणा या अहित की भावना है, तो उसकी साधना का कोई वास्तविक फल नहीं मिलता। सच्ची साधना का परिणाम ही व्यक्ति के भीतर सद्भावना का उदय होना है। जीवन का उद्देश्य पूर्णता प्राप्त करना है। स्वामी अंतरानंद जी महाराज ने अपने संबोधन के दौरान स्वामी विवेकानंद के बताए मार्ग पर चलने और उनसे प्रेरणा लेने की बात करते हुए कहा कि हम विश्व से जुड़े हुए हैं और मनुष्य प्रकृति के अनुसार ईश्वर ही है। उन्होंने कहा कि स्वामी जी ने शिक्षा की परिभाषा देते हुए कहा है, शिक्षा मनुष्य में पहले से विद्यमान पूर्णता की अभिव्यक्ति है। विद्यार्थियों को भी स्वामी विवेकानंद के शिक्षा, साधना और सद्भावना पर सुझाए गए मार्ग पर चलना चाहिए।

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ब्रह्माकुमारी इंदु साबू ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि सेवा और साधना के लिए पहले खुद को बदलना होगा। सद्भावना के लिए खुद को पहले अंदर से बदलना जरूरी है। अगर सच में सेवाधारी बनना है, तो पहले आवश्यक है कि खुद के अंदर बदलाव लाया जाए। उन्होंने कहा कि जीवन में मुश्किलें आएंगी, लेकिन हमें स्थिर बने रहना है। उन्होंने कहा कि सेवा तीन तरीके से होती है—पहला है कर्म के द्वारा, दूसरा है वाणी के द्वारा और तीसरी तथा सबसे बड़ी सेवा है मानस सेवा, यानी मन से सेवा करना। इसका अर्थ है मन में बदलाव लाना और दूसरे के प्रति अच्छा सोचना। ब्रह्माकुमारी इंदु साबू ने विद्यार्थियों से बातचीत के क्रम में कहा कि जीवन में हमें हर तरीके का ज्ञान दिया जाता है, लेकिन यह ज्ञान नहीं दिया जाता कि कैसे सोचना है? यह ज्ञान बेहद अमूल्य है। उन्होंने मानव शरीर और मन के विज्ञान पर चर्चा के दौरान कहा कि हर मानव शरीर एक पावर हाउस की तरह है, लेकिन इसमें मन की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। सबसे पहली और सबसे जरूरी है अच्छी सोच की भावना लाना। उन्होंने कहा कि कोई भले ही आपके बारे में कितना भी गलत क्यों न सोचता हो, लेकिन आपके विचार उसके प्रति हमेशा सकारात्मक रहने चाहिए। यही है दूसरों की सेवा करने से पहले खुद की सेवा करना। उन्होंने जीवन से जुड़े विभिन्न चरणों की चर्चा के दौरान कहा कि जीवन के अंदर भी अंधेरा है। इस अंधेरे को दूर भगाने के लिए अपने मन के अंदर दिया जलाने की जरूरत है, जो आपके जीवन को बदल देगा और आप अच्छा महसूस करेंगे। उन्होंने कहा कि आज हर दूसरे दिन एक नई बीमारी का पता चलता है। इन बीमारियों का सबसे बड़ा कारण है मानसिक विकार और चिंतन। हम बिना कारण कई बातों को लेकर चिंता में पड़ जाते हैं, जिनका जीवन में होना भी शायद संभव न हो। इसलिए हमेशा सकारात्मक रहें और सकारात्मक सोचें।

लाइफ सेवर्स के नाम से चर्चित समाजसेवी और अधिवक्ता अतुल गेरा ने लेक्चर के प्रारंभ में अपनी बातें रखते हुए अपने सामाजिक जीवन और निःशुल्क रक्तदान से जुड़े अभियान की विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए कहा कि जीवन में कुछ पाने के लिए साहस का होना जरूरी है। अगर आपने अपनी कमजोरियों पर काबू पा लिया, तो फिर आप हर वह चीज प्राप्त कर सकते हैं जो आप पाना चाहते हैं। उन्होंने रक्तदान शिविर के आयोजन पर भी प्रकाश डालते हुए कहा कि ब्लड डोनेशन कैंप में आने वाले लोग स्वतः रक्तदान के लिए आते हैं, जबकि प्रोफेशनल डोनर पैसों के लिए ब्लड दिया करते हैं। कई बार देखने को मिलता है कि प्रोफेशनल डोनर अपनी निजी जानकारी छुपा भी लेते हैं, जो मरीज के लिए नुकसानदायक साबित होता है। उन्होंने विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों से भी रक्तदान शिविरों में रक्तदान करने की भावना के साथ आगे आने की अपील की।

झारखंड राय विश्वविद्यालय की कुलाधिपति प्रो. (डॉ.) सविता सेंगर ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री या रोजगार प्राप्त करने तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि इसे जीवन के व्यापक और सामाजिक आयामों से जोड़ना आवश्यक है। शिक्षा में सेवा और सद्भावना का समावेश केवल किताबी ज्ञान देने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह विद्यार्थियों को एक संवेदनशील, जिम्मेदार और नैतिक नागरिक बनाने की प्रक्रिया है।

झारखंड राय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) पीयूष रंजन ने अपना विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आज के समय में शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य तभी पूरा होता है, जब ज्ञान का उपयोग समाज के कल्याण और आपसी भाईचारे को बढ़ाने के लिए किया जाए। आधुनिक शिक्षा प्रणाली में सेवा अधिगम एक ऐसी पद्धति है, जो कक्षा की पढ़ाई को वास्तविक जीवन की सामाजिक समस्याओं से जोड़ती है। जब छात्र सामुदायिक सेवा में भाग लेते हैं, तो उनमें समस्या-समाधान, नेतृत्व और टीम वर्क जैसे कौशल विकसित होते हैं।

कार्यक्रम का संचालन प्रो. अनुराधा शर्मा ने किया।

Tags:
Call Now WhatsApp