Jharkhand Rai university, Ranchi
Welcome to Jharkhand Rai University

Jharkhand Rai University (JRU) is one of the esteemed University in the state of Jharkhand established under “Jharkhand Act 03 of 2012” by Jharkhand State Legislature. Since its establishment in 2012, JRU has gained a prominent reputation for its outstanding achievements in academics, research and innovation. 

Quick Contact:
Follow Us:

Jharkhand Rai University (JRU) is one of the esteemed University in the state of Jharkhand established under “Jharkhand Act 03 of 2012” by Jharkhand State Legislature. Since its establishment in 2012, JRU has gained a prominent reputation for its outstanding achievements in academics, research and innovation. 

Quick Contact:
Follow Us:

अब बिना इंजीनियरिंग के भी बना सकेंगे IT में करियर

Diploma Computer Science

टेक्नोलॉजी से भरी इस दुनिया में IT इंडस्ट्री का रोल सबसे अहम है। सभी इसी फील्ड में करियर बनाना चाहते हैं लेकिन यह सोच कर पीछे रह जाते हैं की इसके लिए इंजीनियरिंग जैसी भारी भरकम कोर्स को करना पड़ेगा। लेकिन आज के इस दौर में तकनीक के बढ़ते प्रचलन ने इंजीनियरिंग शब्द की परिभाषा को बदल कर रख दिया है। IT इंजीनियरिंग में Tech से कहीं ज्यादा चर्चा और महत्त्व कोडिंग और सॉफ्टवेयर की होती है।
आईटी कंपनियों में बीटेक से ज्यादा डिमांड डिप्लोमा होल्डर्स की मांग सबसे ज्यादा है । डिप्लोमा तकनीकी रूप से सबसे आकर्षक कोर्स है जहां आप काम समय में इंडस्ट्री के मांग के अनुसार कोर्स करते हैं और ऊँचे वेतनमान पर चयनित भी होते हैं।

डिप्लोमा इन कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग (Diploma in Computer Science and Engineering) :

10वीं और 12 वीं के बाद डिप्लोमा इन कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग आज सबसे अच्छे विकल्प के रूप में मौजूद है। यह एक ऐसा कार्यक्रम है जो आपको कंप्यूटर विज्ञान में मूलभूत ज्ञान प्राप्त करने में मदद कर सकता है। विशेषज्ञ के तौर पर स्थापित होकर बड़े औद्योगिक घरानों में काम करने का मौका प्रदान करता है। कुशल और योग्य पेशेवर के तौर पर आईटी इंडस्ट्री में स्थापित होने में मदद करता है। और विविध उद्योगों में विभिन्न प्रकार के करियर विकल्प भी देता है।

डिप्लोमा इन कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग क्या है?

डिप्लोमा इन कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग एक तकनीकी प्रोग्राम है, जिसे कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग की बुनियादी जानकारी देने के लिए बनाया गया है। यह पाठ्यक्रम एक बेहतरीन एंट्री-लेवल क्वालिफिकेशन है जिसे हर उस छात्र के लिए बनाया गया है जिसे IT या सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट इंडस्ट्री में काम करना है। इस पाठ्यक्रम में कंप्यूटर साइंस के पारंपरिक पहलुओं के साथ बेसिक प्रोग्रामिंग से लेकर एडवांस्ड डेटा मैनेजमेंट तकनीकें शामिल की गयी हैं।
इस कोर्स का मुख्य उद्देश्य छात्रों को प्रोग्रामिंग, डेटाबेस मैनेजमेंट और सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट में दक्ष बनाना , बदलते टेक्नोलॉजी के साथ सामंजस्य बैठाते हुए सकारात्मक माहौल बनाना है।

10वीं और 12 वीं के बाद डिप्लोमा कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग का चुनाव क्यों करें ?

टेक्नोलोजी की दुनिया में कदम रखने की चाहत रखने वाले छात्रों के लिए 10वीं और 12 वीं के बाद डिप्लोमा कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग काम के नए अवसर के साथ IT और AI की दुनिया में कदम रखने का शानदार अवसर देता है। 3 साल के इस कोर्स के दौरान कोडिंग, प्रोग्रामिंग भाषाएं, डेटाबेस, नेटवर्किंग और कंप्यूटर हार्डवेयर की जानकारी के अलावे डेटा बेस मैनेजमेंट , जावा , पायथन के साथ डिजिटल मार्केटिंग जैसे विषयों को भी पढाया जाता है।


10वीं और 12 वीं के बाद कंप्यूटर साइंस में डिप्लोमा सबसे अच्छे विकल्पों में से एक है। डिप्लोमा कंप्यूटर इंजीनियरिंग एक रोमांचक और भविष्यवादी क्षेत्र है। 10वीं और 12 वीं के बाद कंप्यूटर साइंस में डिप्लोमा करने के अपने फायदे हैं जिन्हें समझा जा सकता है :

• यह कोर्स जॉब मार्केट और IT इंडस्ट्री में प्रवेश दिलाता है।
• आज के दौर व्यावहारिक और उद्योग के लिए उपयोगी कौशल प्रदान करता है।
• डिप्लोमा इन कंप्यूटर साइंस बीटेक डिग्री प्रोग्राम की तुलना में ज़्यादा सस्ता होता है।
• डिप्लोमा इन कंप्यूटर साईंस टेक इंडस्ट्री के बदलावों के अनुरूप खुद को ढालने में सक्षम है।
• साईबर सुरक्षा और डिजिटल मार्केटिंग जैसे विषयों ने डिप्लोमा CSE के लिए कई नए रस्ते खोल दिए हैं।

डिप्लोमा इन कंप्यूटर साइंस के बाद करियर के रास्ते :

कंप्यूटर साइंस में डिप्लोमा प्रोग्राम के बाद करियर की संभावनाएं बहुत व्यापक और विविध हैं, करियर के कुछ सबसे लोकप्रिय रास्ते यहां दिए गए हैं:

सॉफ्टवेयर डेवलपर:

कॉर्पोरेट के कामकाज को ऑटोमेट करने और कार्यक्षमता को बेहतर बनाने के लिए इंडस्ट्री सॉफ्टवेयर पर निर्भर है। रोज नए नए सॉफ्टवेयर बनाये जा रहे हैं और उनके अपडेटेड वर्जन भी रहते हैं। डेवलपर सॉफ्टवेयर एप्लिकेशन, सिस्टम और प्रोग्राम्स की डिजाइन बनाए , विकसित करने परीक्षण और रखरखाव का काम करता है।

साइबर सिक्योरिटी एनालिस्ट:

साइबर खतरों के बढ़ने के साथ, साइबर सिक्योरिटी इंडस्ट्री की सबसे बड़ी चिंता में शामिल है। साइबर सिक्योरिटी एनालिस्ट यह सुनिश्चित करता है की कंप्यूटर सिस्टम हैकर्स से सुरक्षित रहे।

डेटाबेस एडमिनिस्ट्रेटर :

किसी संगठन के डेटाबेस सिस्टम को डिज़ाइन करने, उसे लागू करने और उसका रखरखाव करने के लिए डेटाबेस एडमिनिस्ट्रेटर सबसे अहम कड़ी है।

नेटवर्क इंजीनियर :

इंडस्ट्री के कम्युनिकेशन और सहयोग में ये महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इनकी भूमिका किसी भी संघटन में सबसे महत्वपूर्ण होती है।

डेटा साइंसटिस्ट :

डेटा साइंस और डेटा साइंटिस्ट का काम डेटा में पैटर्न और अहम जानकारियों की पहचान करना होता है, ताकि संगठन बेहतर फ़ैसले ले सकें। डेटा साइंटिस्ट इसके लिए स्टैटिस्टिकल और मशीन लर्निंग तकनीकों का इस्तेमाल करते हैं।

कुल मिलाकर कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग में डिप्लोमा कार्यक्रम छात्रों को सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, डेटाबेस मैनेजमेंट, नेटवर्क सिक्योरिटी, वेब डेवलपमेंट, मोबाइल एप्लीकेशन डेवलपमेंट और कंप्यूटर हार्डवेयर से जुड़े प्रोजेक्ट्स पर काम करने के लिए दक्ष बनाता हैं। इसके अलावे यह कार्यक्रम सॉफ्टवेयर सिस्टम को डिज़ाइन और लागू करना, तकनीकी समस्याओं को ठीक करना और असल दुनिया की समस्याओं के लिए नए समाधान खोजना भी सिखाता है। इस कार्यक्रम की सबसे बड़ी विशेषता टीम वर्क की क्षमता के साथ इंडस्ट्री रेडी वर्कफोर्स विकसित करना है ।

Tags:
Call Now WhatsApp