B.Com एक लोकप्रिय कोर्स है जिसे 12वीं पास करने के बाद किया जा सकता है। यह एक ऐसा कोर्स है जो छात्रों को Accounting, Financial Management, और व्यापारिक कानून (Business Law) जैसी विषयों में निपुणता प्रदान करता है। इस कोर्स के जरिए छात्र कॉर्पोरेट जगत, बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं, और सरकारी नौकरियों के लिए खुद को तैयार कर सकते हैं। बीकॉम का फुल फॉर्म बैचलर ऑफ कॉमर्स है। यह एक अंडर ग्रेजुएट डिग्री प्रोग्राम है, जो छात्रों को वाणिज्य और व्यापार से जुड़ी बुनियादी और व्यावसायिक जानकारी प्रदान करता है।
12वीं के बाद B.Com कोर्स :
हर साल 9 लाख से ज़्यादा छात्र B.Com चुनते हैं। यह संख्या पिछले एक दशक से स्थिर बनी हुई है, और इससे कुछ तो पता चलता ही है। B.Com कोर्स की खासियतें कॉमर्स, साइंस और आर्ट्स, तीनों स्ट्रीम के छात्रों को अपनी ओर खींचती हैं, क्योंकि भारत में किसी भी दूसरे अंडरग्रेजुएट ऑप्शन की तुलना में, B.Com डिग्री में निवेश किए गए पैसे के बदले ज़्यादा मौके मिलते हैं। B.Com डिग्री से फ़ाइनेंस, अकाउंटिंग, बिज़नेस लॉ और टैक्सेशन की प्रैक्टिकल जानकारी मिलती है। छात्र इसका इस्तेमाल CA, CS, MBA और M.Com जैसे कोर्स के लिए एक शुरुआती कदम के तौर पर भी करते हैं।
B.com क्यों करें ?
अगर आप बिजनेस फील्ड में अपना करियर बनाना चाहते हैं तो B.Com आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। 12th के बाद स्टूडेंट्स में यह ट्रेंडिंग कोर्स में से एक है क्योंकि इस कोर्स के बाद बच्चों के लिए कई जॉब ऑप्शंस उपलब्ध होते हैं। बता दें कि बीकॉम एक यूजी पाठ्यक्रम है जिसकी अवधि 3 साल है और इसे 6 सेमेस्टर में बंटा हुआ है।
12वीं के बाद कॉमर्स की पढ़ाई, बेहतर जॉब आप्शन और बढ़िया सैलेरी।
अगर आप बिजनेस के क्षेत्र में जाना चाहते हैं तो आपके लिए बीबीए ज्यादा बेहतर कोर्स रहेगा। लेकिन अगर आप फाइनेंस सेक्टर में करियर बनाना चाहते हैं तो आपके लिए बीकॉम बेहतर विकल्प होगा। बीकॉम के बाद आप आप चार्टर्ड अकाउंटेंसी (सीए), कंपनी सेक्रेटरी (सीएस), और कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटेंसी (सीएमए) में प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन ले लेकर करियर को और बेहतर बना सकते हैं।
बीकॉम में पढ़ाए जाने वाले मुख्य विषय :
- लेखांकन (Accounting)
- व्यापार कानून (Business Law)
- वित्तीय प्रबंधन (Financial Management)
- अर्थशास्त्र (Economics)
- आयकर (Income Tax)
- बैंकिंग और बीमा (Banking and Insurance)
- सांख्यिकी (Statistics)
- ई-कॉमर्स (E-Commerce)
- प्रबंधन सिद्धांत (Principles of Management)
- कंप्यूटरएप्लिकेशन
बीकॉम कोर्स के फायदे:
यह कोर्स छात्रों को लेखांकन, वित्त, बैंकिंग, और बीमा के क्षेत्र की अद्यतन जानकारी प्रदान करता है। यह कोर्स छात्रों को मार्केटिंग, अकाउंटिंग, उद्यमिता, विभिन्न कराधान और औद्योगिक कानून जैसी विषयों में निपुणता देता है। बीकॉम छात्रों को कॉर्पोरेट जगत, बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं, और सरकारी नौकरियों में करियर के लिए तैयार करता है।
2026 में भी बीकॉम Accounting का जलवा बरकरार :
अकाउंटिंग (Accounting) किसी व्यापार या व्यक्ति के पैसों के लेन-देन, खर्च, कमाई, लाभ (Profit) और हानि (Loss) का व्यवस्थित और सही हिसाब-किताब रखने की एक प्रक्रिया है। इसमें सभी वित्तीय लेन-देन को दर्ज करना, उनका वर्गीकरण करना और रिपोर्ट तैयार करना शामिल है। B.Com में अकाउंटिंग एक मुख्य विषय (Core Subject) और एक लोकप्रिय स्पेशलाइजेशन है, जो व्यवसाय के वित्तीय लेन-देन को रिकॉर्ड और विश्लेषण करना सिखाता है। वर्ष 2026 में अकाउंटिंग का क्रेज बहुत तेजी से बढ़ रहा है और इसका स्वरूप पूरी तरह बदल चुका है। पारंपरिक मुनीम या सिर्फ बही-खाता संभालने वाले अकाउंटेंट्स की जगह अब रणनीतिक सलाहकार और Tech-savvy प्रोफेशनल की मांग सबसे ज्यादा है।
2026 में अकाउंटिंग के टॉप ट्रेंड्स :
AI और ऑटोमेशन का दबदबा : मैन्युअल डेटा एंट्री अब पुराने ज़माने की बात हो चुकी है । 2026 में अकाउंटेंट्स AI चैटबॉट्स , ऑटोमेटेड डेटा एंट्री टूल्स और फ्रॉड डिटेक्शन सॉफ्टवेयर का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल कर रहे हैं। कंपनियों को अब सिर्फ टैक्स भरने वाले नहीं, बल्कि बिजनेस बढ़ाने के लिए वित्तीय सलाह देने वाले एक्सपर्ट्स की जरूरत है।
क्लाउड एकाउंटिंग : कंपनियों का पूरा डेटा अब क्लाउड पर शिफ्ट हो चुका है। क्लाउड-बेस्ड प्लेटफॉर्म्स के कारण अब रियल-टाइम फाइनेंशियल रिपोर्टिंग का क्रेज है। बही खाता और पुराने रिकॉर्ड सब डिजिटल हो चुके हैं। बड़ी कंपनियाँ 2026 में कार्बन फुटप्रिंट और पर्यावरण नियमों का हिसाब रखना शुरू कर चुकी हैं।
ग्लोबल रिमोट वर्किंग और रीलोकेशन: भारतीय अकाउंटेंट्स की मांग देश के अलावे विदेशों में बैठी बड़ी बड़ी कंपनियों के लिए काम करने की भी है। एकाउंटिंग एक ऐसा जॉब है जिसमें काम घर बैठे करने का क्रेज चरम पर पहुंचा दिया है।
2026 में अकाउंटिंग की पहचान तकनीकी तरक्की, सस्टेनेबिलिटी को लेकर बढ़ती उम्मीदों और ग्लोबल तालमेल की ज़रूरत से होगी। ऑटोमेशन और AI प्रोफेशनल्स को रोज़मर्रा के कामों से आज़ाद करेंगे, ESG रिपोर्टिंग (पर्यावरण और सामाजिक दायित्व रिपोर्टिंग) से फाइनेंशियल मैनेजमेंट में जवाबदेही और पारदर्शिता आएगी, और अलग-अलग देशों के बीच सहयोग से कंपनियाँ दुनिया भर में एक जैसी और ज़्यादा वैल्यू वाली सेवाएँ दे पाएँगी।





