Jharkhand Rai university, Ranchi
Welcome to Jharkhand Rai University

Jharkhand Rai University (JRU) is one of the esteemed University in the state of Jharkhand established under “Jharkhand Act 03 of 2012” by Jharkhand State Legislature. Since its establishment in 2012, JRU has gained a prominent reputation for its outstanding achievements in academics, research and innovation. 

Quick Contact:
Follow Us:

Jharkhand Rai University (JRU) is one of the esteemed University in the state of Jharkhand established under “Jharkhand Act 03 of 2012” by Jharkhand State Legislature. Since its establishment in 2012, JRU has gained a prominent reputation for its outstanding achievements in academics, research and innovation. 

Quick Contact:
Follow Us:

बीएससी एग्रीकल्चर कार्यक्रम में RAWE और READY क्या हैं ? अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए क्या यह अनिवार्य है

बीएससी एग्रीकल्चर कार्यक्रम में RAWE और READY क्या हैं ? अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए क्या यह अनिवार्य है

कृषि भारत की अर्थवयवस्था का मुख्य आधार स्तंभ है। जलवायु परिवर्तन, बढ़ती जनसंख्या और खाद्य सुरक्षा पर बढ़ते दबाव को देखते हुए, देश अपनी कृषि परंपराओं को आधुनिक बनाने के मिशन पर है। इसे ध्यान में रखते हुए स्थानीय नवाचार पर जोर दिया जा रहा है। देश के कृषि विश्वविद्यालय बीएससी एग्रीकल्चर के महत्त्व को समझते हुए भारतीय कृषि के नए चहरे युवा और महिलाओं पर विशेष रूप से ध्यान दे रहे हैं। 2050 तक 9 अरब लोगों को भोजन उपलब्ध कराने के लिए विश्व में गहरी चिंता है वहीं भारत इस समस्या की एक उम्मीद की किरण बनकर उभरा है, जहां भारत न केवल परंपरा और नवाचार के साथ फसलें उगा रहा है, बल्कि भविष्य के लिए एक ठोस ढांचा भी विकसित कर रहा है।

BSc Agriculture कार्यक्रम क्या हैं? इसे करने के क्या फायदें हैं विस्तार से जाने :

बीएससी एग्रीकल्चर Bachelor of Science in Agriculture 4 साल का एक अंडर ग्रेजुएट UG कोर्स है जिसमें कृषि विज्ञान , आधुनिक खेती तकनीक और ग्रामीण विकास से जुड़ी बातें पढाई जाती है इसके अलावा मुख्य विषय के तौर पर मृदा विज्ञान , फसल उत्पादन ,पादप प्रजनन , कीट विज्ञान और पशुपालन के बारे में भी जानकारी प्रदान की जाती है । बीएससी एग्रीकल्चर का मुख्य उद्देश्य छात्रों को फील्ड विजिट, प्रयोगशाला , पाठ्यक्रम, इंटर्नशिप और अनुसंधान कार्य से जोड़कर व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना है ।


बीएससी एग्रीकल्चर B.Sc Agriculture (Hons.) न केवल सरकारी और निजी क्षेत्र में रोजगार दिलाता है, बल्कि व्यवसाय और उच्च शिक्षा के अवसर भी प्रदान करता है। यदि आपको कृषि, पर्यावरण और विज्ञान में रुचि है, तो यह कोर्स आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है। यह कोर्स आपको कृषि से जुड़े नवीनतम वैज्ञानिक ज्ञान, आधुनिक तकनीकों और व्यावसायिक अवसरों से अवगत कराता है।

B.Sc कृषि कोर्स करने के फायदे : बीएससी एग्रीकल्चर न केवल सरकारी और निजी क्षेत्र में रोजगार दिलाता है, बल्कि व्यवसाय और उच्च शिक्षा के अवसर भी प्रदान करता है। यदि आपको कृषि, पर्यावरण और विज्ञान में रुचि है, तो यह कोर्स आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है। यह कोर्स आपको कृषि से जुड़े नवीनतम वैज्ञानिक ज्ञान, आधुनिक तकनीकों और व्यावसायिक अवसरों से अवगत कराता है।

बढ़ती मांग : बढती जनसँख्या के साथ खाद्यान की बढती मांग इस कोर्स को आने वाले समय में भी प्रासंगिक बनाता है।

सरकारी और नीजी क्षेत्र में अवसर : बीएससी एग्रीकल्चर सरकारी क्षेत्र के साथ साथ नीजी क्षेत्र में भी रोजगार के अवसर प्रदान कारता है। ICAR, NABARD, FCI और बैंक में एग्रीकल्चर ऑफिसर, साइंटिस्ट या मैनेजर जैसे पदों पर योगदान कर सकते हैं।

प्रैक्टिकल नॉलेज पर जोर : चार साल का बीएससी एग्रीकल्चर डिग्री सिर्फ किताबों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें फील्ड ट्रेनिंग, लैब वर्क और इंटर्नशिप शामिल है। बिजनेस और स्टार्टअप जैसे विकल्प इसके दायरें को बढ़ाते हैं।

B.Sc Agriculture (Hons.) : Rural Agricultural Work Experience, RAWE क्या है ?

Rural Agricultural Work Experience, RAWE को 1995-96 में रंधावा समिति की सिफारिश पर स्नातक पाठ्यक्रम में ‘शामिल किया गया । RAWE छात्रों को ग्रामीण अनुभव हासिल करने और आत्मविश्वास बढ़ाने में मदद करता है। साथ ही, यह उन्हें असल ज़िंदगी की स्थितियों में – खासकर किसानों और उत्पादकों के संपर्क में आने पर – खेतों से जुड़ी समस्याओं को हल करने की क्षमता विकसित करने में भी सक्षम बनाता है। RAWE बीएससी एग्रीकल्चर के 4 साल के कार्यक्रम के अंतिम वर्ष की गतिविधि है ।

इसका मुख्य उद्देश्य छात्रों को वहारिक प्रशिक्षण देने और क्लासरूम की थ्योरी तथा खेती की वास्तविकताओं के बीच के अंतर को कम करने के लिए तैयार करना है ।ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव (RAWE) कृषि में स्नातक होने वाले अंतिम वर्ष के छात्रों कि एक प्रमुख गतिविधि है। कृषि स्नातकों के पेशेवर कौशल का सम्मान करते हुए उनमें आत्मविश्वास पैदा करना रावे को शुरू करने का प्रमुख उद्देश्य है। इस कार्यक्रम को आठ मॉड्यूल में विभाजित किया गया है जिसमें छात्रों को कृषि और ग्रामीण विकास के वर्तमान और उभरते अवसरों और चुनौतियों से अवगत कराया जाता है। RAWE के दौरान छात्र – छात्राओं को फार्म प्लानिंग, वाटरशेड डेवलपमेंट प्रोग्राम, एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट प्रोग्राम, रिसर्च स्टेशन,केवीके प्रशिक्षण एवं गांव में रहकर व्यावहारिक अनुभव दिया जाता है।

Rural Agricultural Work Experience, RAWE के तीन चरण :

व्यावहारिक ज्ञान : 20 सप्ताह या 65 दिनों तक चलने वाला कार्यक्रम जिसमें सैधांतिक ज्ञान को वास्तविक खेतों और व्यावहारिक तरीके से लागू करने की जानकारी देना

ग्राम प्रवास : किसानों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति, समस्याओं और पारंपरिक खेती के तरीकों की समझ विकसित करने के लिए गाँव में किसान के साथ रहना।

केवीके समन्वय : RAWE के दौरान छात्रों को जिले के किसी नजदीकी कृषि विज्ञान केंद्र KVK या कृषि अनुसंधान केंद्र से जोड़ा जाता है, जहां वे कृषि विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में काम सीखते हैं। वैज्ञानिक समझ विकसित करने में यह काफी उपयोगी साबित होता है।

RAWE कराने का मुख्य उद्देश्य क्या है ?

  • कृषि स्नातकों को ग्रामीण समुदाय के बारे में स्पष्ट समझ देना।
  • कृषि स्नातकों को कृषि विकास से जुड़ी बातों को समझने का मौका देना।
  • कृषि स्नातकों को कृषि क्षेत्र की मौजूदा और नई ज़रूरतों को संभालने के लिए पेशेवर क्षमता और आत्मविश्वास पैदा करना।
  • कृषि स्नातकों को अलग-अलग विकास एजेंसियों, उनके काम करने के तरीकों और रणनीतियों, और कृषि विकास के मुख्य कार्यक्रमों से परिचित कराना।
  • कृषि स्नातकों को खेती से जुड़ी समस्याओं को हल करने और विकास प्रोजेक्ट/कार्यक्रम तैयार करने के का कौशल विकसित करना।

RAWE के दौरान छात्र क्या कार्य करते हैं ?

डेटा संग्रह : RAWE के दौरान विद्यार्थी PRA Participatory Rual Appraisal टूल का उपयोग करते हुए गाँव के संसाधनों, फसलों और चुनौतियों का वास्तविक डेटा संग्रह करते हैं।

विस्तार कार्य : Rural Agricultural Work Experience लेते हुए छात्र विश्वविद्यालय की नयी तकनीकों को किसानों तक पहुँचाने और उनकी समस्याओं को वैज्ञानिकों तक पहुँचाने के बीच एक कड़ी के तौर पर कार्य करते हैं ।

ग्रामीण जीवन के साथ तालमेल : 20 सप्ताह या 65 दिनों तक चलने वाला कार्यक्रम छात्रों को ग्रामीण जीवन और किसानों के साथ संचार स्थापित करने और तालमेल बैठने का अवसर देता है ।

सहानुभूति और मैदानी सीख : Rural Agricultural Work Experience RAWE विद्यार्थियों को किसानों के साथ सहानुभूति और खेत – खलिहान के साथ तालमेल और समझ बढ़ाने की संवेदना देता है ।

STUDENT Rural Entrepreneurship Awareness Development Yojana क्या होती है :

बीएससी एग्रीकल्चर Bachelor of Science in Agriculture में रेडी READY से तात्पर्य ग्रामीण उद्यमिता जागरूकता विकास योजना से है । यह भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) द्वारा कृषि स्नातक पाठ्यक्रमों के अंतिम वर्ष में छात्रों को व्यावहारिक और व्यावसायिक रूप से दक्ष बनाने के लिए शुरू किया गया एक अनिवार्य कार्यक्रम है। यह RAWE का ही एक मुख्य हिस्सा है।

STUDENT READY के तीन मुख्य चरण :

ग्रामीण अनुभव : छात्रों को 60 से 90 दिन के लिए किसी गांव में किसानों के साथ रहना । इसका उद्देश्य ग्रामीण आजीविका, पारंपरिक खेती और किसानों की समस्याओं को नजदीक से समझना है।

कृषि उद्योग प्रशिक्षण : व्यावसायिक और प्रबंधकीय कौशल सीखने के लिए छात्रों को कुछ दिनों के लिए कृषि उद्योगों के साथ जोड़ना।

सरकारी विभाग अथवा एनजीओ के साथ जुड़ाव : राज्य के कृषि विभाग या गैर-सरकारी संगठनों के साथ काम करते हुए कृषि से जुड़ी सरकारी योजनाओं और उनकी कार्यप्रणाली का अध्ययन का ज्ञान ।

भारतीय छात्रों के लिए कृषि का क्षेत्र करियर बनाने का सबसे अच्छा विकल्प प्रदान करता है। इसमें नौकरी के कई मौके हैं—चाहे आप सरकार के साथ काम करना चाहें, किसी कंपनी में या फिर एक एंटरप्रेन्योर के तौर पर। सफलता सही चुनाव करने, स्किल्स डेवलप करने और अपनी इंडस्ट्री के बारे में जानकारी रखने पर भी निर्भर करती है।

Tags:
Call Now WhatsApp