कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट Common University Entrance Test CUET भारत की एक राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षा है। परीक्षा का आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित किया जाता है। परीक्षा का उद्देश्य देश भर के केंद्रीय ( Central University) राज्य( State University) प्राईवेट(Privet University) और डीम्ड (Deemed University) विश्वविद्यालयों के स्नातक UG और स्नातकोत्तर PG पाठ्यक्रमों में दाखिला लेने के लिए एक साझा मंच प्रदान करता है। CUET UG और PG एक कंप्यूटर आधारित टेस्ट है । पहले छात्रों को अलग-अलग विश्वविद्यालयों के लिए अलग-अलग प्रवेश परीक्षाएं देनी पड़ती थीं या 12वीं कक्षा के अंकों के आधार पर मेरिट बनती थी, लेकिन अब CUET के जरिए एक ही परीक्षा देकर कई विश्वविद्यालयों में आवेदन किया जा सकता है।
देश की ज़्यादातर सेंट्रल यूनिवर्सिटीज़ में ग्रेजुएशन की सीट अब CUET UG से ही मिलती है। वर्ष 2026 के दौरान 11 मई से 31 मई 2026 के बीच आयोजित , और उसके बाद 6 तथा 7 जून को हुए परीक्षा में करीब 11.6 लाख कैंडिडेट इस परीक्षा में बैठे, और National Testing Agency NTA ने 23 जून 2026 को परिणाम जारी कर दिया। अगर आप 12 वीं में है और वर्ष 2027 में CUET UG 2027 देने वाले हैं तो यही तय करेगा कि आपके अगले तीन साल किस कैंपस में बीतेंगे।
CUET 2027 परीक्षा एक नजर में:
पिछले दो बार आयोजित हुए परीक्षा को ध्यान में रखें तो NTA का परीक्षा कैलेंडर काफ़ी स्थिर रहा है: जनवरी में आवेदन, मई में एग्ज़ाम, जून में परिणाम।
2027 के लिए परीक्षा फॉर्म दिसंबर 2026 के अंत से जनवरी 2027 के दौरान प्रकाशित किया जायेगा। आवेदन जनवरी 2027 से भरना प्रारंभ होंगे जो फ़रवरी 2027 तक निर्धारित तारीख में संपन्न होगा ।
परीक्षा मई के महीने में आयोजित होगी जबकि परिणाम जून के महीने में प्रकाशित होगा ।
CUET 2027 के आवश्यक योग्यता:
National Testing Agency NTA अपनी तरफ़ से पात्रता की शर्त जान-बूझकर कम रखता है। 2026 परीक्षा के लिए जारी बुलेटिन के अनुसार जिन कैंडिडेट ने 12 वीं या समकक्ष परीक्षा पास कर ली है, या जो उसी साल उसमें बैठ रहे हैं, वे परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। NTA की तरफ़ से कोई आयु सीमा निर्नधारित नहीं है और अटेम्प्ट की भी कोई सीमा नहीं है।
2027 के लिए आपकी पात्रता की चेकलिस्ट ऐसी बनती है:
- मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास अथवा वर्ष 2027 में परीक्षा दे रहे हों।
- आपके निर्धारित कोर्स के लिए ज़रूरी 12 वीं वर्ग के विषय, जो उसी विश्वविद्यालय के एडमिशन पेज पर देखें।
- आपकी कैटेगरी के लिए यूनिवर्सिटी का तय न्यूनतम प्रतिशत।
- बुलेटिन में बताए गए फ़ॉर्मैट में वैध कैटेगरी और दिव्यंगता सर्टिफिकेट, फ़ॉर्म खुलने से पहले तैयार।
- आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर और ऐसी ईमेल आईडी जो जून 2027 तक चालू रहे।
NTA CUET UG का मौजूदा एग्जाम पैटर्न :
National Testing Agency NTA Common University Entrance Test CUET 2027 37 विकल्पों में आयोजित होती है जिसमें अधिक से अधिक पांच विषय विकल्प के तौर पर चुन सकते हैं। इनमें 23 डोमेन विषय, 13 भाषाएं और जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट शामिल हैं। CUET का हर पेपर 60 मिनट का एग्जाम कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित करता है। परीक्षा में 50 मल्टीपल-चॉइस सवाल होते हैं। सभी सवाल जरूरी हैं। परीक्षार्थी को हर सही जवाब के लिए पांच अंक मिलते हैं, जबकि गलत जवाब के लिए 1 मार्क्स काटा जाता है। CUET UG स्कोर का इस्तेमाल पूरे भारत में 200 से ज्यादा यूनिवर्सिटी में यूजी प्रवेश एडमिशन के लिए किया जाता है।
NTA CUET UG का सिलेबस क्या है ?
CUET UG का अपना अलग सिलेबस नहीं है। डोमेन पेपर उसी विषय के NCERT 12 वीं के पाठ्यक्रम पर चलते हैं, इसलिए आपके विद्यालय के 12 वीं की किताब ही सफलता की मुख्य स्रोत है। परीक्षा में तीन पत्र होते हैं :
- भाषा का पेपर : इसमें मुख्यतः रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन, वर्बल एबिलिटी, शब्दावली, पर्यायवाची-विलोम और वाक्य क्रम आते हैं। इस अंश में अंक अभ्यास से प्राप्त होते हैं।
- डोमेन पेपर : 12 वीं क्लास के सामाजिक विज्ञान , विज्ञान , कंप्यूटर साइंस से जुड़े विषयों के किताब
- जेनेरल एप्टीट्युड टेस्ट : परीक्षार्थियों को यह पत्र आसान लगता है इसमें क्लास 8 स्तर का अंकगणित, तार्किक और विश्लेषणात्मक रीज़निंग, सामान्य ज्ञान और करेंट अफ़ेयर्स शामिल हैं।
NTA CUET 2027 में बड़े बदलाव की तैयारी : क्या हैं बड़े बदलाव पढ़िए
One Student One Day Exam:
National Testing Agency NTA Common University Entrance Test CUET 2027 में बड़े बदलाव होने का अनुमान है। परीक्षा सुधार समिति ने एक नया परीक्षा पैटर्न “एक छात्र, एक दिन” का प्रस्ताव किया है। इसका मकसद छात्रों का कई पेपर देने में लगने वाला समय और मेहनत कम करना है। प्रस्तावित मॉडल के तहत, छात्र अपने चुने हुए सभी विषयों की परीक्षा एक ही दिन में दे पाएंगे। इसके लिए उन्हें कई दिनों तक परीक्षा केंद्र जाने की जरूरत नहीं होगी।
One Student One Date Exam :
CUET UG परीक्षा के पत्र अलग-अलग तारीखों पर आयोजित होते हैं, यानी कई विषयों की परीक्षा देने वाले छात्रों को दो या उससे ज्यादा दिन परीक्षा केंद्र जाना पड़ता है। इससे उनके आने-जाने का समय और खर्च बढ़ता है। प्रस्तावित व्यवस्था के तहत, Common University Entrance Test UG कई दिनों तक हो सकता है, लेकिन हर छात्र को एक ही परीक्षा का दिन दिया जा सकता है। उस छात्र के चुने हुए विषय से जुड़े सभी पेपर फिर उसी दिन हो सकते हैं।
Less Time and Less Attempt:
वर्ष 2027 में प्रस्तावित CUET UG परीक्षा के पैटर्न में अलग-अलग पेपर का समय भी कम किया जा सकता है। अभी, छात्रों को हर पेपर पूरा करने के लिए 60 मिनट मिलते हैं। प्रस्तावित नए नियमों के अनुसार संभावना है कि समय को घटाकर लगभग 40–45 मिनट किया जा सकता है। सवालों की संख्या भी उसी हिसाब से कम की जा सकती है। अभी, हर पेपर में 50 सवाल होते हैं। प्रस्तावित पैटर्न इसे घटाकर लगभग 35–40 सवाल कर सकता है। इसका मतलब होगा कि छात्रों के पास कुल मिलाकर कम समय होगा, लेकिन उनके पास हल करने के लिए कम सवाल भी होंगे।
CUET UG 2027 की तैयारी का मतलब सिर्फ कड़ी मेहनत करना ही नहीं, बल्कि स्मार्ट तरीके से पढ़ाई करना भी है। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया जानना, आधिकारिक घोषणाओं से अपडेट रहना, आधिकारिक सिलेबस का पालन करना और लगन से अभ्यास करना आपको परीक्षा में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में मदद करेगा। किसी भी आधिकारिक घोषणा के मामले में, CUET UG 2027 के रजिस्ट्रेशन, परीक्षा की तारीख, डेटशीट, एडमिट कार्ड, सिलेबस और रिजल्ट के लिए हमेशा आधिकारिक स्रोतों को ही देखें। परिणाम घोषित होने के बाद, भाग लेने वाले विश्वविद्यालय अपनी काउंसलिंग और प्रवेश प्रक्रिया खुद संभालते हैं। वे अपने पात्रता मानदंडों और अन्य आवश्यकताओं के अनुसार मेरिट सूची तैयार करते हैं और प्रवेश प्रक्रिया पूरी करते हैं।
2026 के बुलेटिन में बताया गया है कि प्रवेश, पात्रता, मेरिट सूची में रैंक, दस्तावेजों के सत्यापन और विश्वविद्यालय द्वारा तय किए गए अन्य मानदंडों पर निर्भर कर सकता है। NTA विश्वविद्यालयों की मेरिट सूची तैयार नहीं करता है इसलिए, CUET2027 के परिणाम के बाद, आपको उन सभी विश्वविद्यालयों और कार्यक्रमों के प्रवेश कार्यक्रम और आवश्यकताओं को देखना चाहिए, जिनके लिए आपने आवेदन किया है।





