Jharkhand Rai university, Ranchi
Welcome to Jharkhand Rai University

Jharkhand Rai University (JRU) is one of the esteemed University in the state of Jharkhand established under “Jharkhand Act 03 of 2012” by Jharkhand State Legislature. Since its establishment in 2012, JRU has gained a prominent reputation for its outstanding achievements in academics, research and innovation. 

Quick Contact:
Follow Us:

Jharkhand Rai University (JRU) is one of the esteemed University in the state of Jharkhand established under “Jharkhand Act 03 of 2012” by Jharkhand State Legislature. Since its establishment in 2012, JRU has gained a prominent reputation for its outstanding achievements in academics, research and innovation. 

Quick Contact:
Follow Us:

टपक सिंचाई : पानी की बचत और किसान को मुनाफा

Drip Irrigation

ड्रिप या टपक सिंचाई एक आधुनिक और सूक्ष्म सिंचाई तकनीक है। पानी को प्लास्टिक के पाईप के जरिये पौधे की जड़ों तक बूंद बूंद पहुँचाना ही टपक सिंचाई कहा जाता है। पानी के बूंद बूंद का उपयोग , जल संरक्षण और पौधे जत उचित मात्रा में जल और पोषक तत्वों की पहुँच को सुनिश्चित करने का कार्य टपक सिंचाई संभव करता है।

ड्रिप सिंचाई कार्यप्रणाली :

बूंद बूंद सिंचाई या टपक सिंचाई पिछले एक दशक के दौरान भारत सहित विश्व के कई देशों में सिंचाई का एक बेहद लोकप्रिय माध्यम बना है। भारत के किसान भाईयों ने भी इस तकनीक को स्वीकार्य किया है और खुलकर इसका प्रयोग कर रहे हैं। यह खेती में आने वाली लगत को भी कम करता है साथ ही फसल भी भरपूर मात्रा में प्राप्त होता है।

टपक सिंचाई में तीन घटक महत्वपूर्ण हैं

  1. पाईप नेटवर्क
  2. ड्रिपर या एमिटर
  3. फ़िल्टर या वाल्व
  4. फर्टिगेशन यूनिट
  5. प्रेशर गेज
  • पाइप नेटवर्क टपक सिंचाई का सबसे महत्वपूर्ण घटक है जिसमें मुख्य पाइप, सब-मेन और पतली लेटरल पाइप लाइनें होती हैं। इनके जरिये ही पानी पौधों तक पहुँचता है।
  • ड्रिपर या एमिटर पाइपों में लगे छोटे छेद या नोजल होते है जो पानी के प्रेसर उसकी गति को नियंत्रित करते है।
  • फिल्टर और वाल्व पानी के कचरे को छानकर पाइपों को चोक होने से बचाने के लिए लगाये जाते है।
  • फर्टिगेशन यूनिट पानी में खाद मिलाने की व्यवस्था है इसके प्रयोग से अलग से फसल में खाद डालने की जरुरत नहीं पड़ती है।
  • प्रेशर गेज पानी के दाब को मापने का यंत्र होता है जो फसल के अनुसार पानी के दवाब को नियंत्रित करता है।

टपक सिंचाई का प्रयोग क्यों करें ?

इसका जवाब बेहद स्पष्ट है , ड्रिप इरिगेशन सिस्टम न सिर्फ़ सिंचाई के दूसरे तरीकों की तुलना में ज़्यादा रिटर्न देता है, बल्कि यह किसानों को अपने खेत चलाने का एक असरदार और आसान तरीका भी देता है, क्योंकि यह सिस्टम पानी के इस्तेमाल को बेहतर बनाता है और टिकाऊ तरीके से फ़सल की पैदावार बढ़ाता है। जो भी किसान भाई टपक सिंचाई तकनीक का इस्तेमाल करते हैं उनका मानना है की यह तकनीक

  • ज़्यादा पैदावार और पानी की भारी बचत
  • पानी की बर्बादी को कम करना
  • जमीन का 100 % इस्तेमाल
  • किसी भी तरह मी मिट्टी और जमीन में एकसमान सिंचाई
  • ऊर्जा की बचत
  • खाद और फसल सुरक्षा का सही इस्तेमाल
  • ज़्यादा स्थिरता और कम जोखिम वाली तकनीक है।

टपक सिंचाई के दौरान मुख्य सावधानी :

टपक सिंचाई तकनीक का इस्तेमाल करने वाले किसान भाईयों को निम्नलिखित सावधानियों का ध्यान हमेशा रखना चाहिए

फिल्टर की नियमित साफ सफाई और रख रखाव :

ड्रिप में इस्तेमाल किये जाने वाले फिल्टर को नियमित अंतराल पर निकालकर अच्छी तरह साफ करें।

सही फ़िल्टर का चुनाव :

अक्सर तलब और कुएं के पानी के साथ पाईप में गंदगी और रेत भी आ जाते हैं जो पानी के दबाब को कम करते हैं और फील्डर को जाम कर दिया करते हैं। इसके लिए सैंड फ़िल्टर या डिस्क फ़िल्टर का उपयोग करें।

नियमित फ्लशिंग:

टपक सिंचाई में जिस पाईप का प्रयोग किया जाता है उसमें जगह जगह नल लगे होते है ये अक्सर जाम हो जाया करते हैं जिससे पौधे को उचित मात्र में पानी नहीं मिलता है। इसे ठीक करनेके लिए पाईप की धुलाई करना आवश्यक हो जाता है।

टपक सिंचाई के लाभ :

  • टपक सिंचाई में जल उपयोग दक्षता 95 प्रतिशत तक होती है जबकि पारम्परिक सिंचाई प्रणाली में जल उपयोग दक्षता लगभग 50 प्रतिशत तक ही होती है।
  • टपक सिंचाई विधि में जल के साथ-साथ उर्वरकों को अनावश्यक बर्बादी से रोका जा सकता है।
  • टपक विधि से सिंचित फसल की तीव्र वृद्धि होती है फलस्वरूप फसल शीघ्र परिपक्व होती है।
  • खरपतवार नियंत्रण में अत्यंत ही सहायक होती है क्योंकि सीमित सतह नमी के कारण खरपतवार कम उगते हैं।
  • टपक सिंचाई विधि अच्छी फसल विकास हेतु आदर्श मृदा नमी स्तर प्रदान करती है।
  • टपक सिंचाई में कीटनाशकों एवं कवक नाशकों के धुलने की संभावना कम होती है।
  • टपक सिंचाई में लवणीय जल को सिंचाई हेतु उपयोग में लाया जा सकता है।
  • टपक सिंचाई में फसलों की पैदावार 150 प्रतिशत तक बढ़ जाती है।
  • टपक सिंचाई पारम्परिक सिंचाई की तुलना में 70 प्रतिशत तक जल की बचत की जा सकती है।
  • टपक सिंचाई के माध्यम से लवणीय, बलुई एवं पहाड़ी भूमियों को भी सफलतापूर्वक खेती के काम में लाया जा सकता है।
  • टपक सिंचाई में मृदा अपरदन की संभावना नहीं के बराबर होती है, जिससे मृदा संरक्षण को बढ़ावा मिलता है।
  • टपक सिंचाई तकनीक से खेती करने पर किसानों को सब्सिडी मिलती है। सब्सिडी दर अलग अलग राज्यों में अलग अलग है।

टपक सिंचाई तकनीक को प्रोत्साहित करने वाली सरकारी योजना :

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना :

प्रति बूंद अधिक फसल प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना का मूल आधार है जो टपक सिंचाई तकनीक को बढ़ावा देती है। योजना के तहत केंद्र सरकार छोटे और सीमांत किसानों को 55% तथा अन्य किसानों को 45% तक की वित्तीय सहायता (सब्सिडी) देती है। कई राज्य सरकारें अपने बजट से किसानों को अतिरिक्त ‘सब्सिडी देती हैं, जिससे कुल सहायता राशि बढ़कर 80% से 90% तक हो जाती है।

टपक सिंचाई और विकसित भारत @2047

कृषि भारत की अर्थवय्वस्था की रीढ़ है। विकसित भारत बनाने के लिए भारत की ग्रामीण अर्थयवस्था को मजबूत बनाना होगा। इसके लिए पानी की बचत और कृषि उत्पाद दोनों पर ध्यान देना आवश्यक है। टपक सिंचाई एक ऐसी तकनीक है जो यह दोनों ही कार्य करती है। विकसित भारत के निर्माण में टपक सिंचाई के योगदान इस प्रकार समझा जा सकता है :

  • जल सुरक्षा और सतत विकास पर ध्यान :
  • किसानों की आय में वृद्धि और आर्थिक समृद्धि :
  • आधुनिक तकनीक और कृषि का डिजिटलीकरण :
  • पर्यावरणीय स्थिरता और मृदा स्वास्थ्य :

भारत में टपक सिंचाई की वर्तमान स्तिथि और भविष्य :

भारत में वर्तमान समय में टपक सिंचाई के लिए केवल 19 % भूमि का ही उपयोग किया जा रहा है। पानी की कमी और गिरते भू जल स्तर से निपटने के लिए भारतीय किसान जल उपयोग दक्षता केलिए तेजी से टपक सिंचाई की तरफ आकर्षित हो रहे हैं।

भारत में ड्रिप सिंचाई तकनीक का बाजार भी तेजी से बढ़ रहा है। सरकार की मोर ड्राप मोर क्रॉप नीति भी इसे प्रोत्साहित करने के लिए कार्य कर रही है। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) और केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालयों के द्वारा पानीके साथ खाद देने और ड्रिप तकनीक का इस्तेमाल करने का प्रशिक्षण भी देने का कार्य किया जा रहा है।

Tags:
Call Now WhatsApp