Jharkhand Rai university, Ranchi
Welcome to Jharkhand Rai University

Jharkhand Rai University (JRU) is one of the esteemed University in the state of Jharkhand established under “Jharkhand Act 03 of 2012” by Jharkhand State Legislature. Since its establishment in 2012, JRU has gained a prominent reputation for its outstanding achievements in academics, research and innovation. 

Quick Contact:
Follow Us:

Jharkhand Rai University (JRU) is one of the esteemed University in the state of Jharkhand established under “Jharkhand Act 03 of 2012” by Jharkhand State Legislature. Since its establishment in 2012, JRU has gained a prominent reputation for its outstanding achievements in academics, research and innovation. 

Quick Contact:
Follow Us:

JAC EXAM 2027 : 12 नवंबर से भरे जायेंगे 10 वीं और 12 वीं के फॉर्म

JAC Exam

झारखंड एकेडमिक काउंसिल JAC ने 2027 में होने वाली वार्षिक मैट्रिक (1Oवीं) एवं इंटरमीडिएट परीक्षा (12 वीं ) के लिए परीक्षा 2027 का आवेदन प्रपत्र भरने की तिथि जारी कर दी है। दोनों परीक्षाओं के लिए 12 नवंबर से आनलाइन प्रक्रिया प्रारंभ होगी। जैक की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आनलाइन आवेदन कर भरे जा सकेंगे। झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने छात्रों की सुविधा के लिए परीक्षा आवेदन प्रपत्र का प्रारूप पोर्टल पर अपलोड कर दिया है। भरी हुई जानकारियों का मिलान छात्र से संबंधित एलओएस (लिस्ट आफ स्टूडेंट्स) डाटा से करना है। प्रारूप में कहा गया है की किसी भी प्रकार की त्रुटि या छात्र का शैक्षणिक वर्ष बर्बाद होने से बचने के लिए संस्थान प्रपत्र भरते समय छात्रों की सही पंजीयन संख्या का ही उपयोग करें।

मैट्रिक-इंटर परीक्षा आवेदन प्रपत्र के लिए जरूरी निर्देश :

• 10 वीं के लिए बिना विलंब शुल्क आवेदन करने की तिथि : 12 से 26 नवंबर
• विलंब शुल्क के बिना आवेदन जमा करने की तिथि : 30 नवंबर तक
• विलंब शुल्क के साथ आवेदन करने की तिथि : 27 नवंबर से 4 दिसंबर
• 12 वीं के लिए विलंब शुल्क के साथ आवेदन करने की तिथि : 7 दिसंबर

परीक्षा आवेदन प्रपत्र पोर्टल पर अपलोड करने संबंधी आवश्यक जानकारी :

• JAC ने स्पष्ट किया है कि ऐसा देखा जाता है कि पोर्टल प्रारंभ होने के बाद छात्रों से परीक्षा आवेदन प्रपत्र भराया जाता है और भरा हुआ परीक्षा आवेदन प्रपत्र छात्रों से प्राप्त करने में विलंब होती है।

• फॉर्म जमा करने की घोषणा के बाद संस्थान काफी हड़बड़ी में पोर्टल पर परीक्षा आवेदन प्रपत्र भरते हैं। इससे कई त्रुटियां सामने आती हैं।

• छात्रहित में JAC बोर्ड ने पोर्टल शुरू करने से पहले परीक्षा आवेदन प्रपत्र पोर्टल पर अपलोड किया है। परीक्षा आवेदन प्रपत्र डाउनलोड कर संबंधित छात्र-छात्राओं को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। परीक्षा आवेदन प्रपत्र छात्रों के पंजीयन संख्या के अनुरूप स्वीकार की जाती है।

• कई ऐसे मामलों में देखा गया है कि संस्थान दूसरे छात्र का पंजीयन संख्या पोर्टल में भरकर परीक्षा आवेदन प्रपत्र जमा कर देते हैं। इससे परीक्षा आवेदन प्रपत्र जमा करने वाले वास्तविक छात्र परीक्षा आवेदन प्रपत्र भरने से वंचित हो जाते हैं।

26 नवंबर तक बिना विलंब शुल्क जमा होगा फॉर्म :

Jharkhand Intermediate Council JAC की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थी 12 नवंबर से 26 नवंबर तक बिना विलंब शुल्क के परीक्षा फॉर्म जमा कर सकेंगे. परीक्षार्थियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी. परीक्षा फॉर्म जैक की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से जमा किया जायेगा।

4 दिसंबर तक विलंब शुल्क के साथ कर सकेंगे आवेदन :

निर्धारित तिथि तक परीक्षा फॉर्म जमा नहीं कर पाने वाले विद्यार्थियों को भी JAC बोर्ड ने एक और मौका दिया है। ऐसे परीक्षार्थी 27 नवंबर से 4 दिसंबर तक विलंब शुल्क के साथ आवेदन जमा कर सकेंगे। विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किये बिना समय पर परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया पूरी कर लें।

दो चरणों में पूरी होगी आवेदन प्रक्रिया :

मैट्रिक और इंटरमीडिएट दोनों परीक्षाओं के लिए आवेदन की प्रक्रिया एक साथ चलेगी । पहले चरण में 12 से 26 नवंबर तक विद्यार्थी बिना विलंब शुल्क के परीक्षा फॉर्म जमा कर सकेंगे। वहीं, दूसरे चरण में 27 नवंबर से 4 दिसंबर तक विलंब शुल्क के साथ आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। निर्धारित समय के भीतर आवेदन पूरा करना विद्यार्थियों के लिए जरूरी होगा। परीक्षा फॉर्म जैक की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से भरे जाएंगे। विद्यालयों और इंटर कॉलेजों के माध्यम से भी आवेदन से जुड़ी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

समय पर फॉर्म भरने की जिम्मेदारी स्कूल-कॉलेजों पर :

परीक्षा फॉर्म भरने के दौरान विद्यार्थियों को अपने शैक्षणिक और व्यक्तिगत विवरण की सही जानकारी देनी होगी । आवेदन में किसी तरह की त्रुटि होने पर आगे परेशानी हो सकती है । ऐसे में विद्यालय और कॉलेज स्तर पर भी आवेदन से संबंधित जानकारी और दस्तावेजों की जांच जरूरी होगी। खासकर अंतिम दिनों में आवेदन का दबाव बढ़ने की आशंका रहती है। ऐसे में विद्यार्थियों को शुरुआती दिनों में ही प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी गई है।
Jharkhand Intermediate Council JAC के सचिव एस. तिग्गा के अनुसार, वर्ष 2027 की मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए परीक्षा फॉर्म जमा करने का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। 12 नवंबर से आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी. विद्यार्थियों को 26 नवंबर तक सामान्य शुल्क के साथ और 27 नवंबर से 4 दिसंबर तक विलंब शुल्क के साथ फॉर्म जमा करने का अवसर मिलेगा। विद्यालयों और कॉलेजों को भी निर्धारित समय के भीतर विद्यार्थियों के आवेदन की प्रक्रिया पूरी कराने को कहा जाएगा, ताकि कोई परीक्षार्थी परीक्षा फॉर्म भरने से वंचित नहीं रहे।

कैसे भरें आवेदन जानिए स्टेप बाई स्टेप :

• स्टेप 1 : स्कूल / कॉलेज के परीक्षा प्रभारी से पूछे : झारखंड एकेडमिक काउंसिल JAC 12 वीं परीक्षा 2027 का फॉर्म भरने की प्रक्रिया कब शुरू होगी और कौन-से डॉक्यूमेंट देने हैं।
• स्टेप 2 : अपना निबंधन संख्या तैयार करें: पुराने रजिस्ट्रेशन रिकॉर्ड और शैक्षणिक जानकारी की मदद से सही विवरण उपलब्ध करा लें
• स्टेप 3 : व्यक्तिगत जानकारी की जाँच करें : अपना नाम, जन्मतिथि, माता-पिता का नाम, संकाय और विषयों का मिलान अपने रिकॉर्ड से अवश्य कर लें ।
• स्टेप 4 : फॉर्म की जानकारी को सत्यापित कर लें : फॉर्म भरने के बाद स्कूल या कॉलेज की ओर से तैयार किए गए फॉर्म में यदि कोई गलती हो, तो उसे जमा करने से पहले ठीक करवाएँ।
• स्टेप 5 : परीक्षा शुल्क की जानकारी प्राप्त कर लें : संबंधित स्कूल / कॉलेज से 10 वीं और 12 वीं के फॉर्म जमा करने की फीस की राशि, भुगतान का तरीका और अंतिम तारीख अवश्य जान लें
• स्टेप 6 : आवेदन जमा होने की पुष्टि कर लें : 10 वीं अथवा 12 वीं का परीक्षा फॉर्म जमा होने के बाद स्कूल या कॉलेज से इसकी पुष्टि लें। यदि रसीद या उपलब्ध आवेदन की प्रति मिले तो अवश्य प्राप्त कर लें ।
• स्टेप 7 : फॉर्म भरने के लिए आखिरी दिन का इंतजार न करें। अगर नाम या विषय में गलती निकलती है, तो समय रहते उसे ठीक करवाने की कोशिश करें।

10 वीं और 12 वीं का परीक्षा शुल्क जमा करते समय इन बातों का रखें ध्यान :

• स्कूल या कॉलेज से कुल देय राशि की पुष्टि करें।
• भुगतान के लिए संस्थान द्वारा बताए गए अधिकृत तरीके का ही इस्तेमाल करें।
• भुगतान की रसीद या प्रमाण सुरक्षित रखें।
• किसी अनजान व्यक्ति को सिर्फ मैसेज देखकर पैसे न भेजें।
• अगर फीस को लेकर कोई भ्रम है, तो संबंधित संस्थान से लिखित या आधिकारिक जानकारी लें। बिना पुष्टि के किसी दूसरी वेबसाइट पर दी गई राशि को अंतिम न मानें।

Jharkhand Intermediate Council JAC 12 वीं बोर्ड परीक्षा 2027 कब होगी ?

• झारखंड एकेडमिक काउंसिल JAC इंटरमीडिएट (12वीं ) परीक्षा 2027 की विषयवार तारीखों की पुष्टि के लिए आधिकारिक डेटशीट देखनी होगी। आवेदन फॉर्म की तारीख और परीक्षा की तारीख अलग-अलग होती हैं। इसलिए फॉर्म भरने की समय-सीमा देखकर यह न मानें कि परीक्षा भी उसी महीने होगी।

• परीक्षा कार्यक्रम जारी होने पर विद्यार्थी अपने संकाय और विषयों के अनुसार तारीख, समय और परीक्षा से जुड़ी दूसरी जानकारी देख सकेंगे। आधिकारिक अपडेट के लिए झारखंड एकेडमिक काउंसिल JAC की अधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।

• अभी से अपनी पढ़ाई का टाइम टेबल बनाना शुरू करें। स्कूल से मिलने वाले नोटिस, मॉडल पेपर और परीक्षा संबंधी निर्देश संभालकर रखें। अगर परीक्षा केंद्र या एडमिट कार्ड से जुड़ी जानकारी बाद में जारी होती है, तो उसे भी बोर्ड के आधिकारिक पोर्टल से ही देखें।

Tags:
Call Now WhatsApp