Jharkhand Rai university, Ranchi
Welcome to Jharkhand Rai University

Jharkhand Rai University (JRU) is one of the esteemed University in the state of Jharkhand established under “Jharkhand Act 03 of 2012” by Jharkhand State Legislature. Since its establishment in 2012, JRU has gained a prominent reputation for its outstanding achievements in academics, research and innovation. 

Quick Contact:
Follow Us:

Jharkhand Rai University (JRU) is one of the esteemed University in the state of Jharkhand established under “Jharkhand Act 03 of 2012” by Jharkhand State Legislature. Since its establishment in 2012, JRU has gained a prominent reputation for its outstanding achievements in academics, research and innovation. 

Quick Contact:
Follow Us:

LLB क्या है इसका फुल फॉर्म क्या होता हैं ?

LLB

Ans. LLB की सबसे पोपुलर फुल फॉर्म “Bachelor of Laws” (बैचलर ऑफ़ लॉस) होती है जिसे हिंदी में “कानून का स्नातक” कहते हैं। वहीँ कई लोग LLB को “Bachelor of Legislative Law” कहते है जिसका हिंदी अर्थ होता है “विधायी कानून का स्नातक। इस कोर्स के जरिये हम कानून संबंधी पढ़ाई करते है। जिसके बाद हम वकील बनते है।

LLB कानून से संबंधित पढ़ाई होती है। यह एक अंडरग्रेजुएट कोर्स है जिसको ग्रेजुएशन के बाद कभी भी पूरा कर सकते है। इसके बाद Bar Counsel of India (BCI)  की AIBE परीक्षा को पास करने के बाद खुद को रजिस्टर करके लॉ की प्रैक्टिस कर सकते हैं । LLB करने के बाद आप एसोसिएट से लेकर सीनियर एडवोकेट तक की पोस्ट पर जॉब जॉइन करके अच्छी सैलरी प्राप्त कर सकते है।

Q.   BA LLB और LLB दोनों ही  एक ही कोर्स  हैं ?

Ans. अगर आप कानून के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, तो BA LLB और LLB दो मुख्य रास्ते हैं। BA LLB एक 5 साल का इंटीग्रेटेड कोर्स है, जो 12वीं के बाद किया जाता है और इसमें आर्ट्स के साथ-साथ कानून की पढ़ाई होती है. वहीं, LLB एक 3 साल का कोर्स है, जो ग्रेजुएशन के बाद किया जाता है और सिर्फ कानून पर फोकस करता है. दोनों ही आपको वकील बनने का मौका देते हैं, लेकिन इनके फोकस और करियर पथ में अंतर  है।

Q. BA LLB का कोर्स LLB से कैसे अलग है?

Ans. BA LLB में आपको कानून के साथ-साथ ह्यूमैनिटीज के सब्जेक्ट्स जैसे पॉलिटिकल साइंस, इतिहास, समाजशास्त्र और इकोनॉमिक्स पढ़ने को मिलते हैं. ये 5 साल का कोर्स 12वीं के बाद शुरू होता है और इसका मकसद आपको कानून को सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक नजरिए से समझाना है. ये उन स्टूडेंट्स के लिए बेस्ट है, जो स्कूल के बाद ही लॉ में करियर बनाने का फैसला कर लेते हैं. ये कोर्स आपको कानून के साथ-साथ समाज को समझने की व्यापक दृष्टि देता  है।

Q. LLB का कोर्स में क्या क्या पढ़ना  होता है?

Ans. LLB एक 3 साल का प्रोफेशनल कोर्स है, जो ग्रेजुएशन (किसी भी स्ट्रीम जैसे आर्ट्स, साइंस या कॉमर्स) के बाद किया जाता है. इसमें सिर्फ कानून के सब्जेक्ट्स जैसे कॉन्स्टिट्यूशनल लॉ, क्रिमिनल लॉ, कॉन्ट्रैक्ट लॉ और सिविल लॉ पर फोकस होता है. ये कोर्स उन लोगों के लिए अच्छा है, जो पहले ग्रेजुएशन पूरा कर चुके हैं और अब कानून में स्पेशलाइजेशन चाहते हैं. ये ज्यादा केंद्रित और गहन कोर्स है। जबकि BA LLB में दाखिला लेने के लिए आपको 12वीं पास करना जरूरी है, जिसमें कम से कम 45-50% मार्क्स चाहिए (कॉलेज के हिसाब से कट-ऑफ बदलता है) वहीं, LLB के लिए आपके पास किसी भी स्ट्रीम में बैचलर डिग्री होनी चाहिए, जिसमें न्यूनतम 45% मार्क्स जरूरी हैं. BA LLB के लिए CLAT या AILET जैसे एंट्रेंस एग्जाम देने पड़ते हैं, जबकि LLB के लिए कुछ कॉलेजों में डायरेक्ट एडमिशन या अलग एंट्रेंस टेस्ट होते हैं.

Q. BA LLB और LLB में कौन सा कोर्स समय की बचत करता है ?

Ans . BA LLB समय बचाने वाला कोर्स है, क्योंकि ये 5 साल में ग्रेजुएशन और लॉ की डिग्री एक साथ दे देता है. अगर आप LLB चुनते हैं, तो पहले 3 साल की ग्रेजुएशन डिग्री और फिर 3 साल की LLB डिग्री, यानी कुल 6 साल लगते हैं. अगर आप 12वीं के बाद जल्दी लॉ फील्ड में कदम रखना चाहते हैं, तो BA LLB आपके लिए बेहतर ऑप्शन है. लेकिन LLB उन लोगों के लिए फायदेमंद है, जिनके पास पहले से ग्रेजुएशन डिग्री है।

Q. BA LLB और LLB करियर के मौके कैसे हैं?

Ans. BA LLB और LLB दोनों ही आपको वकील बनने की राह खोलते हैं. दोनों कोर्स के ग्रेजुएट्स बार काउंसिल ऑफ इंडिया का AIBE (ऑल इंडिया बार एग्जाम) पास करके कोर्ट में प्रैक्टिस कर सकते हैं. BA LLB ग्रेजुएट्स को ह्यूमैनिटीज की समझ होने से सिविल लॉ, क्रिमिनल लॉ, एनवायरनमेंटल लॉ और पब्लिक इंटरेस्ट लॉ में फायदा मिलता है. वहीं, LLB ग्रेजुएट्स कॉर्पोरेट लॉ, लीगल ड्राफ्टिंग और लिटिगेशन में स्पेशलाइज कर सकते हैं. BA LLB में आपको कानून के साथ-साथ ह्यूमैनिटीज के सब्जेक्ट्स जैसे पॉलिटिकल साइंस, इतिहास, समाजशास्त्र और इकोनॉमिक्स पढ़ने को मिलते हैं. ये 5 साल का कोर्स 12वीं के बाद शुरू होता है और इसका मकसद आपको कानून को सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक नजरिए से समझाना है. ये उन स्टूडेंट्स के लिए बेस्ट है, जो स्कूल के बाद ही लॉ में करियर बनाने का फैसला कर लेते हैं. ये कोर्स आपको कानून के साथ-साथ समाज को समझने की व्यापक दृष्टि देता है

Q. BA LLB और LLB में  कॉर्पोरेट सेक्टर में  कौन बेहतर जॉब्स देता है ?

Ans.  BA LLB ग्रेजुएट्स को कॉर्पोरेट रोल्स में फायदा मिलता है, क्योंकि उनकी ह्यूमैनिटीज की बैकग्राउंड सामाजिक और आर्थिक मुद्दों को समझने में मदद करती है. कॉर्पोरेट लॉ फर्म्स, लीगल डिपार्टमेंट्स और कम्प्लायंस रोल्स में उनकी डिमांड रहती है. LLB ग्रेजुएट्स भी इन रोल्स में जा सकते हैं, खासकर अगर उनकी ग्रेजुएशन डिग्री बिजनेस या कॉमर्स में है. लेकिन BA LLB का इंटीग्रेटेड कोर्स ज्यादा व्यापक दृष्टिकोण देता है।

Q . BA LLB और LLB करने के बाद हायर स्टडीज के ऑप्शंस मौजूद हैं ?

Ans BA LLB और LLB दोनों के बाद आप LLM (मास्टर ऑफ लॉ) कर सकते हैं, जिसमें कॉर्पोरेट लॉ, इंटरनेशनल लॉ, क्रिमिनल लॉ या ह्यूमन राइट्स जैसे स्पेशलाइजेशन चुन सकते हैं. इसके अलावा, BA LLB ग्रेजुएट्स पब्लिक पॉलिसी, जर्नलिज्म या MBA जैसे कोर्स कर सकते हैं. LLB ग्रेजुएट्स कंपनी सेक्रेटरी (CS) या ज्यूडिशियल सर्विसेज की तैयारी कर सकते हैं. दोनों कोर्स आपको हायर स्टडीज और प्रोफेशनल सर्टिफिकेशंस के लिए तैयार करते है।

Tags:
Call Now WhatsApp