भारत की माइनिंग इंडस्ट्री 7 लाख से अधिक लोगों को रोज़गार मुहैया करवाती है । देश के जीडीपी में माइनिंग इंडस्ट्री का कुल योगदान लगभग 2.5 फीसदी है । अगर आप भी माइनिंग इंजीनियर बनने का सपना रखते है तो यह एक बेहतरीन कोर्स है। माईनिंग इंजीनियर में B.Tech और Diploma दो कार्यक्रम प्रचलन में है लेकिन रिसर्च के बढ़ते अवसरों और विदेशों में बढती मांग को देखते हुए M.Tech in Mining Engineering करने का चलन बढ़ा है । B.Tech चार वर्षीय जबकि डिप्लोमा 3 वर्षीय पाठ्यक्रम है।
झारखंड का धनबाद शहर देश की कोयला राजधानी के रूप में चर्चित है। भारत के आर्थिक विकास में कोयले का महत्त्व किसे से छुपा नहीं है। तापीय ऊर्जा संयंत्रों, विद्युत् संयत्रों और सीमेंट फैक्टरियों को उर्जा प्रदान कर्ता है। धनबाद की खदानें आज भी उद्योगों और लोगों की आजीविका का आधार बनी हुई हैं।
धनबाद अकेले कोयला उत्पादन क्षमता का एक-चौथाई से ज़्यादा हिस्सा, यानी हर साल 69.5 मिलियन टन कोयला देता है। एक रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2023–24 के दौरान यहाँ की 48 चालू खदानों से 41 मिलियन टन कोयला निकाला गया।
भारत उन देशों में शामिल है जहां खनिज संपदा की कोई कमी नहीं है। यहां पर लौह अयस्क, निकिल से लेकर विभिन्न धातुओं, पेट्रोलियम व सोने एवं हीरे की भरपूर खदानें हैं। इन बहुमूल्य खनिजों को निकालने के लिए ट्रेंड माइनिंग इंजीनियर्स की सख्त जरूरत होती है। हमारे यहां ऐसे इंजीनियर्स की आज भी भारी कमी है। बुनियादी तौर पर माइनिंग इंजीनियर्स को माइनिंग की पूरी जानकारी दी जाती है।
माईनिंग उद्योग में कार्य करने के लिए Bachelor of Mining Engineering (B. Tech Ming) अथवा Diploma in Mining Engineering में से किसी एक पाठ्यक्रम का चुनाव जरुरी है। माइनिंग इंजीनियरिंग में प्रवेश के लिए 12वी कक्षा पास करने के बाद आप माइनिंग इंजीनियरिंग में प्रवेश लेने के लिए कोर्स में आवेदन कर सकते हो। माइनिंग इंजीनियर बनने के लिए दो लोकप्रिय कोर्स है डिप्लोमा इन माइनिंग इंजीनियरिंग और बेचलर ऑफ माइनिंग इंजीनियरिंग । यह एक ऐसा क्षेत्र है जिसमें ट्रेनिंग बहुत जरूरी है। इसकी ट्रेनिंग भी क्लासेज में ज्यादा न होकर माइन से संबंधित परिस्थितियों में करवाने पर अधिक जोर दिया जाता है।
माइनिंग इंजीनियरिंग क्या है :
माइनिंग इंजीनियरिंग को इंजीनियरिंग की एक विशिष्ट शाखा कहा जा सकता है। जिसमें प्राकृतिक स्थितियों में गहरी खानों से बहुमूल्य खनिज को अत्यंत वैज्ञानिक और लागत प्रभावी तकनीकों से निकालने, एकत्रण करने, प्रसंस्करण और शुद्ध धातुओं के निष्कर्षण पर आधारित समुचित प्रशिक्षण दिया जाता है।
माइनिंग इंजीनियरिंग में प्रवेश के लिए 12वी कक्षा पास करने के बाद आप माइनिंग इंजीनियरिंग में प्रवेश लेने के लिए कोर्स में आवेदन कर सकते हो। माइनिंग इंजीनियर बनने के लिए दो लोकप्रिय कोर्स है डिप्लोमा इन माइनिंग इंजीनियरिंग और बेचलर ऑफ माइनिंग इंजीनियरिंग । यह एक ऐसा क्षेत्र है जिसमें ट्रेनिंग बहुत जरूरी है। इसकी ट्रेनिंग भी क्लासेज में ज्यादा न होकर माइन से संबंधित परिस्थितियों में करवाने पर अधिक जोर दिया जाता है।
Bachelor of Mining Engineering (B. Tech Ming.)
बीटेक माइनिंग इंजीनियरिंग 4 वर्षीय पाठ्यक्रम है जिसे पूरा करने के बाद आप जूनियर इंजीनियर के तौर पर माइनिंग इंडस्ट्री ज्वाइन कर सकते है और मेहनत और लगन के साथ काम करते हुए कुछ ही वर्षों में उच्चतम वेतनमान प्राप्त कर सकते है।
Diploma in Mining Engineering:
माइनिंग इंजीनियरिंग करने वाले विद्यार्थियों की पहली पसंद डिप्लोमा माइनिंग इंजीनियरिंग है। तीन साल के इस कोर्स में दो बार वोकेशनल ट्रेनिंग होती है। डिप्लोमा कोर्स और ट्रेनिंग को सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद माइनिंग सेक्टर के एंट्री लेवल पर निकलने वाले आवेदन आप भरने की अहर्ता रखते है।
माईनिंग इंजीनियरिंग की पढाई के दौरान सैधांतिक ज्ञान के साथ व्यावहारिक और वैधानिक जानकारी भी जरुरी है। इसके लिए Directorate General of Mines Safety DGMS ने कुछ नियम और अहर्ताएं निर्धारित की हैं। लेकिन सबसे पहले जानते है की DGMS क्या है और माईनिंग की पढाई में उसकी भूमिका क्या हैं ?
Directorate General of Mines Safety DGMS क्या है? माईनिंग की पढाई में भूमिका क्या हैं ?
DGMS खान सुरक्षा महानिदेशालय , भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अधन काम करने वाली एक राष्ट्रीय नियामक एजेंसी है जो खां में काम करने वाले श्रमिकों की सुरक्षा , स्वास्थ्य और कल्याण की देख रेख करने का कार्य करता है। इसकी स्थापना 1902 में की गयी थी। इसका मुख्यालय धनबाद , झारखंड में है। Directorate General of Mines Safety DGMS का मुख्य कार्य खदानों की कार्यप्रणाली और सुरक्षा मानकों की नियमित जांच करना। खनन कार्यों और उपकरणों के लिए अनुमति देना तथा कर्मचारियों को योग्यता प्रमाण पत्र प्रदान करना जैसे कार्य शामिल हैं।
Board of Practical Training (BOPT) क्या हैं ?
माईनिंग की पढाई में प्रमाणपत्र निर्गत करने वाली संस्था Directorate General of Mines Safety DGMS के साथ एक और संस्था की भूमिका भी महत्पूर्ण मानी जाती है जिसका नाम Board of Practical Training (BOPT) है। यह संस्था भारत के शिक्षा मंत्रालय के अधीन एक स्वायत्त संस्था है। यह इंजीनियरिंग स्नातक और डिप्लोमा धारकों को उद्योग आधारित प्रशिक्षण Apprenticeship Training देने का कार्य करता है। BOPT, Diploma in Mining Engineering कर रहे छात्रों को PDPT प्रशिक्षण दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
National Apprenticeship Training Scheme NATS:
राष्ट्रीय शिक्षुता प्रशिक्षण योजना NATS भारत सरकार की एक एक पहल है जो तकनीकी रूप से योग्य युवाओं को उद्योग में 6 महीने से 1 साल तक का व्यावहारिक प्रक्षिक्षण देती है। इस प्रक्षिक्षण का मुख्य उद्देश्य ज्ञान और उद्योग की आधुनिक जरूरतों के बीच की कहई को पाटना और युवाओं को भविष्य के लिए तैयार करना है ।
NATS (National Apprenticeship Training Scheme) के लिए निबंधन कैसे करें ?
जरूरी दस्तावेज की तैयारी : NATS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन शुरू करने से पहले आधार नंबर, वैध ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, डिग्री/डिप्लोमा सर्टिफिकेट और बैंक पास बुक का PDF तैयार कर लें।
NATS पोर्टल: रजिस्ट्रेशन करने के लिए National Apprenticeship Training Scheme पोर्टल को ओपन करें।होम पेज पर जाकर Student TAB को ओपन करें।
NATS Student Register: Student TAB को क्लिक करने के बाद अपने आधार नंबर डाले औरमोबाईल पर आये OTP को वेरीफाई करें।
प्रोफाइल भरें : NATS निबंधन के लिए आवश्यक जरुरी जानकारी , शैक्षणिक विवरण और पसंद की ट्रेनिंग के बारे में जानकरी का चयन करें।
रिव्यु एंड सबमिट : पूरी जानकारी और विवरण भरने के बाद एक बार पुनः पढ़ ले और फिर Submit बटन पर क्लिक करें। आपको NATS Enrolment Number प्राप्त हो जायेगा।
PDPT ट्रेनिंग क्या है और क्यों जरूरी है?
पीडीपीटी का पूरा नाम पोस्ट डिप्लोमा प्रैक्टिकल ट्रेनिंग है। डिप्लोमा कोर्स करने के बाद विद्यार्थियों को 1 साल का अंडरग्राउंड ट्रेनिंग करना पड़ता है, इसी प्रशिक्षण को पीडीपीटी ट्रेनिंग कहा जाता है।
इस प्रशिक्षण के दौरान ट्रेनिंग में शामिल विद्यार्थियों को छात्रवृति भी मिलती है। PDPT (Post Diploma Practical Training) करने के लिए आपको NATS (National Apprenticeship Training Scheme) पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा और फिर कोल इंडिया (जैसे ECL, BCCL, MCL) या अन्य मान्यता प्राप्त कंपनियों में वैकेंसी निकलने पर आवेदन करना होगा। यह माइनिंग, सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग डिप्लोमा धारकों के लिए 1 साल की अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग होती है । ट्रेनिंग पूरी होने के बाद आपको भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय की ओर से एक PDPT प्रैक्टिकल ट्रेनिंग सर्टिफिकेट मिलता है, जो भविष्य में परमानेंट जॉब्स और DGMS परीक्षाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।
माईनिंग इंजीनियरिंग के दौरान अर्जित प्रमाणपत्र और स्किल्स इंजीनियरों को कुशलतापूर्वक और ज़िम्मेदारी के साथ इस इंडस्ट्री में सफल करियर निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। जैसे जैसे तकनीकी तरक्की और सस्टेनेबिलिटी के लक्ष्यों के साथ माईनिंग इंडस्ट्री आगे बढ़ रही है माहिर प्रोफेशनल्स की मांग भी बढती जा रही है।
Jharkhand Rai University, Ranchi JRU का माइनिंग इंजीनियरिंग कार्यक्रम गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा , किफायती फ़ीस , व्यावहारिक प्रशिक्षण , उद्योग अनुकूल पाठ्यक्रम के कारण राज्य ही नहीं बल्कि अन्य राज्यों में भी चर्चित है । पिछले कुछ वर्षों के दौरान GATE परीक्षा में माईनिंग के विद्यार्थियों की सफलता इस कथन को सही साबित करता है। लैटरल इंट्री सुविधा , औद्योगिक प्रशिक्षण , PDPT, Gas Testing और Mine Surveying प्रशिक्षण जैसे प्रशिक्षण इसे छात्रों के बीच लोकप्रिय बनाते हैं ।





