Jharkhand Rai university, Ranchi
Welcome to Jharkhand Rai University

Jharkhand Rai University (JRU) is one of the esteemed University in the state of Jharkhand established under “Jharkhand Act 03 of 2012” by Jharkhand State Legislature. Since its establishment in 2012, JRU has gained a prominent reputation for its outstanding achievements in academics, research and innovation. 

Quick Contact:
Follow Us:

Jharkhand Rai University (JRU) is one of the esteemed University in the state of Jharkhand established under “Jharkhand Act 03 of 2012” by Jharkhand State Legislature. Since its establishment in 2012, JRU has gained a prominent reputation for its outstanding achievements in academics, research and innovation. 

Quick Contact:
Follow Us:

NEET में कम नंबर के साथ भी कैसे बने डॉक्टर ? टॉप करियर ऑप्शन के बारे में पूरी जानकारी

NEET में कम नंबर के साथ भी कैसे बने डॉक्टर ? टॉप करियर ऑप्शन के बारे में पूरी जानकारी

National Eligibility cum Entrance Test NEET परीक्षा भारत में स्नातक चिकित्सा MBBS, BDS , AYSH और BSc नर्सिंग में प्रवेश के लिए राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षा है। जिसका आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी NTA द्वारा आयोजित किया जाता है । इस वर्ष यह परीक्षा 3 मई को आयोजित हुई और फिर पुनर्परीक्षा (Re NEET) 21 जून 2026 को आयोजित किया गया । परीक्षा में शामिल होने के लिए २२ लाख से अधिक परीक्षार्थियों ने अपना पंजीकरण कराया था जिसमें से 11 से कुछ अधिक सफल घोषित किये गए । लेकिन सफल अभियार्थियों में सभी को MBBS और BDS जैसे कोर्स में नामांकन नहीं मिल सकता । कई तो इसके बाद मेडिकल क्षेत्र से जुड़े अन्य कार्यक्रम में अपना एडमिशन करा लेते हैं और कुछ तो फिर इस क्षेत्र को छोड़ कर नए फील्ड में अपनी किस्मत अजमाने के लिए फिर से तैयारी में जुट जाते है । लेकिन ऐसा नहीं है की आप केवल MBBS और BDS जैसे स्नातक कार्यक्रम में शामिल होकर ही डाक्टर बन सकते हैं और भी रास्ते है जो आपके सपने को पूरा कर सकते हैं ।

तो आईये जानते है वे कौन कौन से स्नातक कार्यक्रम है जो आपके सपनों को पूरा कर सकते हैं ।

BSc Agriculture ( Hons) :

B.Sc Agriculture (Hons.) 4 साल का अंडरग्रेजुएट( स्नातक प्रतिष्ठा ) पाठ्यक्रम है।

12 वीं विज्ञान विषयों( भौतिकी, रसायन शास्त्र और जीव विज्ञान ) के साथ उतीर्ण छात्र – छात्राएँ इसमें नामांकन के लिए योग्य मने जाते है । केवल 60 सीटों पर ही नामांकन लिया जाता है ।

बैचलर ऑफ़ साइंस इन एग्रीकल्चर प्रोग्राम आधुनिक खेती की ज़रूरतों पर केंद्रित है और इसमें किसानों के सामने आने वाली उत्पादन से जुड़ी समस्याओं, एग्रीबिज़नेस और खेती से जुड़े अन्य मुद्दों पर बात की जाती है। यह आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, अनुभवी फैकल्टी और प्रैक्टिकल ट्रेनिंग का मेल है, जिससे छात्र एग्रीकल्चर के क्षेत्र में सफल करियर के लिए तैयार हो सकें।

बीएससी एग्रीकल्चर ऑनर्स की डिग्री ज्यादातर उन लोगों द्वारा हासिल की जाती है जो खेती, फसल उत्पादन, पशुधन प्रबंधन, टिकाऊ कृषि या कृषि व्यवसाय के जुनून के साथ कृषि क्षेत्र में अपना करियर बनाने में रुचि रखते हैं। बीएससी एग्रीकल्चर में ऑनर्स पाठ्यक्रम की अवधि चार साल की है, जिसके दौरान छात्रों को सैद्धांतिक कक्षा शिक्षण, व्यावहारिक प्रशिक्षण, क्षेत्र दौरे और कृषि से संबंधित अनुसंधान परियोजनाओं के संयोजन से अवगत कराया जाता है। बीएससी एग्रीकल्चर करने के बाद सरकारी और निजी दोनों ही क्षेत्रों में भरपूर मौके हैं।

Bachelor of Medical Laboratory Technology (BMLT)

BSc MLT का फुल फॉर्म बैचलर ऑफ मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजी है, जो तीन साल का स्नातक डिग्री प्रोग्राम है। यह छात्रों को प्रयोगशाला विज्ञान और प्रौद्योगिकी की व्यापक समझ के साथ-साथ चिकित्सा प्रयोगशाला में काम करने के लिए आवश्यक व्यावहारिक कौशल प्रदान करता है।

स्वास्थ्य क्षेत्र में रुचि रखने वाले उम्मीदवारों के लिए बेहतरीन और सबसे अधिक मांग वाले कोर्सेज में से एक है। इसे करने के बाद पैथोलॉजी लैबोरेट्रीज, रिसर्च लैबोरेट्रीज, यूरोलॉजिस्ट के कार्यालयों, फार्मास्यूटिकल्स, अस्पतालों और कई अन्य क्षेत्रों में रोजगार उपलब्ध है।

Bachelor of Pharmacy (B.Pharm):

बैचलर ऑफ फार्मेसी (B.Pharm) फार्मेसी के क्षेत्र में स्नातक शैक्षणिक डिग्री है। यह 4 वर्षीय पाठ्यक्रम है। बीफ़ार्म फार्मास्युटिकल अथवा मेडिकल फील्ड दुनिया के उन प्रमुख इंडस्ट्रीज में से एक है, जिसमें एम्प्लॉईज़ और सेवाओं की निरंतर आवश्यकता बढ़ रही है। इस क्षेत्र में अच्छी सैलरी के साथ समाज़ में सम्मान और गौरव भी प्राप्त होता है।

4 साल के इस UG डिग्री कोर्स में छात्रों को दवा कैसे बनाई जाती है, दवा बनाने की प्रक्रिया क्या है, किस बीमारी में किस दवा का इस्तेमाल किया जाना चाहिए और कब किस दवा का उपयोग करना है इन सभी चीजों के बारे में सिखाया जाता है।

पढ़ाई पूरी करने के बाद खुद का स्टार्टअप जैसे मेडिकल स्टोर शुरू कर सकते हैं। कंसल्टिंग फार्मेसी एक्सपोर्ट बिज़नेस किया जा सकता है। बड़ी मेडिकल कंपनियों को ज्वाइन कर सकते हैं।

Bachelor of Physiotherapy (BPT)

झारखंड राय यूनिवर्सिटी का BPT कार्यक्रम एक पांच साल का प्रोग्राम है। इसमें चार साल की एकेडमिक और क्लिनिकल पढ़ाई के बाद एक साल की ज़रूरी इंटर्नशिप शामिल है। यह प्रोग्राम स्टूडेंट्स को कुशल, सबूतों पर आधारित और संवेदनशील फिजियोथेरेपी प्रैक्टिशनर बनने के लिए तैयार करता है। फिजियोथेरेपी हेल्थकेयर का एक अहम पेशा है। यह अलग-अलग तरह के मरीज़ों में मूवमेंट को ठीक करने, दर्द कम करने और शारीरिक कामकाज को बेहतर बनाने पर ध्यान देता है। इसमें सर्जरी के बाद ठीक होने (रिहैबिलिटेशन) और स्पोर्ट्स इंजरी से लेकर न्यूरोलॉजिकल रिकवरी और बुज़ुर्गों की देखभाल तक शामिल है।

बैचलर ऑफ़ फिजियोथेरेपी करने के बाद क्लिनिकल फिजियोथेरेपिस्ट ,स्पोर्ट्स फिजियोथेरेपिस्ट,न्यूरोलॉजिकल रिहैबिलिटेशन स्पेशलिस्ट, बाल रोग फिजियोथेरेपिस्ट,ऑर्थोपेडिक फिजियोथेरेपिस्ट, कार्डियोपल्मोनरी फिजियोथेरेपिस्ट और रिसर्च फील्ड में कार्य कर सकते हैं ।

Bachelor of Medical Radio Diagnosis and Imaging Technology ( BMRIT )

BMRIT मेडिकल इमेजिंग और डायग्नोस्टिक्स के क्षेत्र में रेडियोलोजी सबसे बेहतरीन और हाई डिमांड पारा मेडिकल कोर्स है। रेडियोलोजी चिकित्सा विज्ञान की वह शाखा है जो बिमारियों का पता लगाने और उनके इलाज के लिए इमेजिंग तकनीकों का उपयोग करते हैं। Imaging Technology विज्ञान की वह उन्नत तकनीक है जो मानव शरीर के अंगों , आतंरिक उत्तकों या किसी और वास्तु की सटीक तस्वीरें और विज़ुअल्स तैयार करते है। यह बीमारी का पता लगाने और उसके कारणों का पता लगा कर बीमारी की पहचान करने में सक्षम है। Radiology जिसे वैज्ञानिक भाषा में डायग्नोस्टिक इमेजिंग भी कहा जाता है, शरीर के अंगों की तस्वीरें या इमेज लेने वाली जांचों की एक श्रृंखला है। BMRIT की पढाई में x Ray, CT Scan ,MRI जैसी तकनीकों की जानकारी दी जाती है।

Tags:
Call Now WhatsApp