Jharkhand Rai university, Ranchi
Welcome to Jharkhand Rai University

Jharkhand Rai University (JRU) is one of the esteemed University in the state of Jharkhand established under “Jharkhand Act 03 of 2012” by Jharkhand State Legislature. Since its establishment in 2012, JRU has gained a prominent reputation for its outstanding achievements in academics, research and innovation. 

Quick Contact:
Follow Us:

Jharkhand Rai University (JRU) is one of the esteemed University in the state of Jharkhand established under “Jharkhand Act 03 of 2012” by Jharkhand State Legislature. Since its establishment in 2012, JRU has gained a prominent reputation for its outstanding achievements in academics, research and innovation. 

Quick Contact:
Follow Us:

राँची का टॉप बीकॉम का कॉलेज कौन हैं ? एडमिशन, फी और प्लेसमेंट की पूरी जानकारी

Top BCom

12 वीं करने के बाद सबसे बड़ी चिंता कोर्स या विषय का चुनाव है। आप जितनी राय लेंगे दुविधा उतनी ही बढ़ती जाएगी। सब अपनी अपनी पसंद आप पर थोपने का प्रयास करेंगे। दूसरे सफल व्यक्ति का उदाहरण और उसकी सफल होने की कहानी सुनाएंगे लेकिन यह आप पर भी सही बैठती हो जरुरी नहीं। कोर्स का चुनाव आपकी रूचि , क्षमता और 12 वीं तक के आपके विषय प्रेम और समझ पर निर्भर करती है। इसके बाद नंबर आता है टॉप कॉलेज और कोर्स के चयन का। आज बात कॉमर्स और उससे जुड़े विषयों को पसंद करने वाले छात्रों के विषय चयन और टॉप कॉलेज के बारे में।

Commerce या वाणिज्य क्या है ? 12 वीं के बाद इसकी पढ़ाई कैसे करें ?

कॉमर्स को हिंदी में वाणिज्य कहा जाता है। वस्तुओं और सेवाओं के बड़े पैमाने पर क्रय-विक्रय और उनके आदान-प्रदान की एक व्यवस्थित प्रणाली है को ही वाणिज्य के अंतर्गत रखा गया है। वाणिज्य की पढ़ाई करने वालों को व्यापार को आसान बनाने वाली सभी सहायक गतिविधियों की जानकारी प्रदान की जाती है।

कॉमर्स या वाणिज्य विषय के साथ कुछ चीजें स्वतः जुडी हुयी है जिनकी जानकारी सभी को होती है लेकिन ये कार्य कैसे करती है और व्यपार में इनका योगदान कैसे है यह एक गंभीरता के साथ किया जाना वाले अध्ययन है जिसके बारे में कॉमर्स विषय बताता है:

व्यापार : व्यापार या ट्रेड वस्तुओं और सेवाओं की वास्तविक खरीद और बिक्री।

परिवहन : ट्रांसपोर्ट अथवा परिवहन सामान को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुँचाना।

बैंकिंग : व्यापार के लिए वित्तीय लेनदेन और ऋण की सुविधा।

बीमा : माल को रास्ते के जोखिमों से सुरक्षित रखना।

वेयरहाउसिंग: सामान का सुरक्षित भंडारण करना।

विज्ञापन : व्यापार का प्रचार – प्रसार साधन।

12 वीं के बाद कॉमर्स से जुड़े कौन कौन से कोर्स किये जा सकते हैं ?

12 वीं के बाद कॉमर्स विषय का चुनाव एक समझदारी भरा फैसला है। यह वित्त , व्यवसाय और प्रबंधन के क्षेत्र में अपार संभावनाएं प्रदान करता है। कॉमर्स एक करियर उन्मुख विषय है। आज भी आम धारणा है की यह कॉमर्स या वाणिज्य केवल अकाउंटिंग और फ़ाइनेंस से जुड़ा विषय है जिसमें सिमित संभावनाएं है लेकिन अब ऐसा नहीं है। दुनिया बदल चुकी है और बाजार भी। 12 वीं के बाद सबसे लोकप्रिय और पारंपरिक कोर्स के तौर पर Bachelor of commers ( B.Com ) का नाम आता है . आज भी यह युवाओं की पहली पसंद बना हुआ है । हाल के वर्षों में एक ट्रेंड यह भी देखा जा रहा था की 12 वीं के बाद कॉमर्स बैकग्राउंड के छात्र Bachler of Business Administration BBA का चयन करने लगे थे लेकिन BCOM का क्रेज लौट आया है अब कॉमर्स ग्रेजुएट्स बैंकिंग, मैनेजमेंट, मार्केटिंग, फ़ाइनेंस, एनालिटिक्स, टैक्सेशन और फ़िनटेक जैसे सेक्टर में सफल करियर बना रहे है।

12वीं के बाद Bachelor of Commers ( B.Com ) विषय की पढाई के दौरान बिजनेस, फाइनेंस, अकाउंटिंग और इकोनॉमिक्स जैसे विषयों के साथ प्रैक्टिकल बिज़नेस नॉलेज, इकोनॉमिक्स, अकाउंटिंग, फाइनेंस और बिज़नेस मैनेजमेंट की ट्रेनिंग मिलती है । Bachelor of Commers रणनीतिक फ़ैसले लेना, बिज़नेस स्ट्रैटेजी, अकाउंटिंग, लीडरशिप, बिज़नेस एनालिसिस जैसे टेक्निकल और प्रोफेशनल स्किल्स सीखने को मिलता है जिनकी अलग-अलग इंडस्ट्रीज़ में बहुत ज़्यादा अहमियत है।


10 वीं और 12 वीं के दौरान अर्थशास्त्र एवं वाणिज्य विषय को पढ़ते हुए लेखाशास्त्र , व्यवसाय अध्ययन एवं वित्त और बैंकिंग के बारे में मुलभुत जानकारी प्राप्त हो जाती है। यही विषय कॉमर्स के आधार हैं जिनके बारे में आगे चलकर विस्तार पूर्वक पढाई करनी होती है।

Ranchi के टॉप BCOM (कॉमर्स) कॉलेज : फ़ीस, एडमिशन और प्लेसमेंट की पूरी जानकारी

राँची के टॉप कॉमर्स कॉलेज में Jharkhand Rai University Ranchi का नाम तेजी से उभरा है . Management की पढ़ाई Master of Business Management MBA और Bachelor of Business Management BBA के लिए यह संस्थान एक जाना माना नाम है।
पिछले कुछ वर्षों में JRU के Faculty of Commers and Management द्वारा संचालित Bachelor of Commers B.Com करने के प्रति विद्यार्थियों में एक सकारात्मक रुझान देखने को मिला है :

Jharkhand Rai University Ranchi JRU राँची का बेस्ट BCOM कॉलेज क्यों हैं ?

Jharkhand Rai University Ranchi का बीकॉम पाठ्यक्रम बदलते टैक्स कानूनों और नियमों , इनकम टैक्स, कॉर्पोरेट टैक्स, इंटरनेशनल टैक्सेशन और टैक्स से जुड़े नैतिक पहलुओं को विशेष महत्त्व देता है। पाठ्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को टैक्स से जुड़े सिद्धांतों, कानूनों और नियमों की गहरी समझ विकसित करना , क्रिटिकल थिंकिंग और हालात के अनुसार ढलने की क्षमता विकसित करना, TAX कानूनों और नियमों के बदलते और जटिल माहौल में बेहतर ढंग से काम करते हुए अच्छे परिणाम देने के लिए तैयार करता है ।

Bachelor of Commers B.Com की पढ़ाई छात्रों को बिज़नेस या एंटरप्रेन्योरशिप शुरू करने के लिए ज़रूरी कौशल से लैस करती है, आवश्यक फ़ैसला लेने की क्षमता विकसित करती है, सामाजिक समझ रखने वाले प्रोफ़ेशनल तैयार करने और टैक्स से जुड़ी प्रक्रियाओं में नैतिक और कानूनी ज़िम्मेदारियों की समझ पैदा करने का कार्य भी करती है।

Jharkhand Rai University Ranchi JRU का B.COM कोर्स अन्य कॉलेज से अगल कैसे हैं ?

  • अपडेटेड और इंडस्ट्री की मांग के अनुरूप पाठ्यक्रम :
  • अनुभवी शिक्षक और मेंटर शीप कार्यक्रम :
  • आधुनिक डिजिटल लैब :
  • किफ़ायती कीमत में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा :
  • मेरिट स्कालरशिप और लोन की सुविधा:
  • इंटर्नशिप , ट्रेनिंग और वर्कशॉप:

12 वीं के बाद Jharkhand Rai University Ranchi से Commers and Management के कौन से कोर्स किये जा सकते हैं ?

12 वीं के बाद जो भी छात्र कॉमर्स और मैनेजमेंट में अपना कैरियर बनाना चाहते हैं उनके पास दो विकल्प मौजूद है। पहला Bachelor of commers ( B.Com) और दूसरा Bachelor of Business Administration BBA )

Bachelor of commers ( B.Com) :

Jharkhand Rai University Ranchi का Department of Management and Commers अंडर ग्रेजुएट लेवल पर दो पाठ्यक्रम का विकल्प देता है। बैचलर ऑफ़ कॉमर्स प्रोग्राम इन्वेस्टमेंट बैंकिंग, फाइनेंशियल मार्केट्स, वेल्थ मैनेजमेंट, टैक्सेशन, फिनटेक, फाइनेंशियल अकाउंटिंग जैसे विषयों में मज़बूत आधार प्रदान करता है। यह पाठ्यक्रम राष्ट्रीय शिक्षा नीति NEP 2020 के फ्रेमवर्क तहत मल्टी-डिसिप्लिनरी अप्रोच पर आधारित है, जिसमें रिसर्च, इंटर्नशिप और एडवांस्ड लर्निंग के कई अवसर उपलब्ध हैं।

Bachelor of Business Administration (BBA ) :

Jharkhand Rai University Ranchi का Bachelor of Business Administration BBA ) पाठ्यक्रम भी 3 वर्षीय अंडरग्रेजुएट UG कार्यक्रम है । BBA के दौरान 6 सेमेस्टर की पढाई की पढाई पूरी करनी होती है BBA भी बिजनेस और बिज़नेस एनालिटिक्स, एंटरप्रेन्योरशिप, फाइनेंस, सप्लाई चेन मैनेजमेंट, ब्रांड मैनेजमेंट, मार्केटिंग और बिज़नेस एनालिटिक्स जैसे क्षेत्रों का ज्ञान और कौशल देने का कार्य करता है । इसके साथ ही इन तीन वर्षों के दौरान छात्र को Bachelor of Business Administration BBA करते हुए इंटर्नशिप, लाइव प्रोजेक्ट्स और इंडस्ट्री के साथ जुड़ने का मौका मिलता है ।

B.COM बी.कॉम के बाद सरकारी नौकरी के विकल्प :

सरकारी नौकरी किसे अच्छी नहीं लगती। सरकारी नौकरी स्थिरता, उच्च वेतन, पेंशन और कार्य-जीवन संतुलन का दूसरा नाम है। Bachelor of commers ( B. Com) के बाद प्राईवेट सेक्टर में तो कई विकल्प हैं लेकिन क्या सरकारी क्षेत्र में अवसर उपलब्ध हैं ? तो आईये जानते हैं उन क्षेत्रों और अवसरों के बारे में जो बीकॉम करने के बाद आपके काम आ सकते हैं।

बैंक परिवीक्षाधीन अधिकारी (पीओ):

BANK PO बीकॉम स्नातकों की पहली पसंद है। यह एक लोकप्रिय सरकारी नौकरी है। सार्वजनिक क्षेर्त्रों के बैंक में इस केलिए हमेशा रिक्तियां निकलती रहती है।

SBI क्लर्क :

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया हर साल अपने दैनिक बैंकिंग कार्यों को पूरा करने के लिए क्लर्कों की भर्ती करता है।

SSC CGL नौकरियां :

कर्मचारी चयन आयोग की संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (एसएससी सीजीएल) के माध्यम से बी.कॉम स्नातकों के लिए विभिन्न पद उपलब्ध कराए जाते हैं।

RBI सहायक :

Reserve Bank of India में सहायक पदों पर भर्ती भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा प्रशासनिक और बैंक गतिविधियों के लिए की जाती है।

LIC AAO (सहायक प्रशासनिक अधिकारी):

भारतीय जीवन बीमा निगम LIC (एलआईसी ऑफ इंडिया) बीमा व्यवसाय संचालन के प्रबंधन के लिए AAO की भर्ती करता है।

भारतीय रेलवे में नौकरी के अवसर :

Indian Railway (भारतीय रेलवे) RRB के माध्यम से कई प्रशासनिक और वित्त पदों के लिए वाणिज्य स्नातकों की भर्ती करता है।

PSU में नौकरियां सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम (पीएसयू) :

सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों( COAL INDIA, ONGC, GAIL, BHEL, NTPC) प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में वित्त और लेखा विभागों के लिए वाणिज्य स्नातकों की भर्ती करती है।

Call Now WhatsApp