Jharkhand Rai university, Ranchi
Welcome to Jharkhand Rai University

Jharkhand Rai University (JRU) is one of the esteemed University in the state of Jharkhand established under “Jharkhand Act 03 of 2012” by Jharkhand State Legislature. Since its establishment in 2012, JRU has gained a prominent reputation for its outstanding achievements in academics, research and innovation. 

Quick Contact:
Follow Us:

Jharkhand Rai University (JRU) is one of the esteemed University in the state of Jharkhand established under “Jharkhand Act 03 of 2012” by Jharkhand State Legislature. Since its establishment in 2012, JRU has gained a prominent reputation for its outstanding achievements in academics, research and innovation. 

Quick Contact:
Follow Us:

12 वीं के बाद B.Sc. Agriculture नवाचार और शानदार करियर विकल्प एक साथ

B.Sc. Agriculture after 12

12वीं के बाद कृषि में करियर बनाना एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है| सही कोर्स का चयन करके आप सरकारी और प्राइवेट नौकरियों के बेहतरीन अवसर पा सकते हैं। आपके पास कई कोर्स के विकल्प हैं। कृषि क्षेत्र की जानकारी और करियर विकल्प देने के लिए डिप्लोमा इन एग्रीकल्चर , बीएससी और एमएससी एग्रीकल्चर जैसे विकल्प मौजूद हैं । इन सभी पाठ्यक्रमों में सबसे लोकप्रिय और संभावनाओं से भरा कोर्स है Bachelor of Science in Agriculture (B.Sc. Agriculture)

B.Sc. Agriculture कोर्स क्या हैं ? पूरी जानकारी के लिए पढ़े

बीएससी एग्रीकल्चर Bachelor of Science in Agriculture 4 साल का एक अंडर ग्रेजुएट UG कोर्स है जिसमें कृषि विज्ञान , आधुनिक खेती तकनीक और ग्रामीण विकास से जुड़ी बातें पढाई जाती है इसके अलावा मुख्य विषय के तौर पर मृदा विज्ञान , फसल उत्पादन ,पादप प्रजनन , कीट विज्ञान और पशुपालन के बारे में भी जानकारी प्रदान की जाती है । बीएससी एग्रीकल्चर का मुख्य उद्देश्य छात्रों को फील्ड विजिट, प्रयोगशाला पाठ्यक्रम, इंटर्नशिप और अनुसंधान कार्य से जोड़कर व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना है ।

12 वीं के बाद B.Sc. Agriculture कोर्स क्यों करें ?

12 वीं के बाद Bachelor of Science in Agriculture ( B.Sc. Agriculture) करने के लिए विज्ञान विषयों के साथ 12 वीं उतीर्ण होना जरुरी है . बीएससी एग्रीकल्चर भविष्य में आने वाले संकटों को देखते हुए एक संभावनाओं से भरा कोर्स है। एग्रीटेक में नई खोजों, खाद्य सुरक्षा और सस्टेनेबिलिटी पर ध्यान देने के कारण यह कोर्स सबसे अलग है।

2026 में B.Sc. Agriculture करने का अगर अपने फैसला किया है तो इन मुख्य कारणों को जान लीजिये जो आपके फैसले को सही ठहराते हैं।

बढ़ती मांग : बढती जनसँख्या के साथ खाद्यान की बढती मांग इस कोर्स को आने वाले समय में भी प्रासंगिक बनाता है।

सरकारी और नीजी क्षेत्र में अवसर : बीएससी एग्रीकल्चर सरकारी क्षेत्र के साथ साथ नीजी क्षेत्र में भी रोजगार के अवसर प्रदान कारता है। ICAR, NABARD, FCI और बैंक में एग्रीकल्चर ऑफिसर, साइंटिस्ट या मैनेजर जैसे पदों पर योगदान कर सकते हैं।

प्रैक्टिकल नॉलेज पर जोर : चार साल का बीएससी एग्रीकल्चर डिग्री सिर्फ किताबों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें फील्ड ट्रेनिंग, लैब वर्क और इंटर्नशिप शामिल है। बिजनेस और स्टार्टअप जैसे विकल्प इसके दायरें को बढ़ाते हैं।

विविध करियर विकल्प : केंद्र और राज्य सेवा की परीक्षाओं के अलावे एग्रोनॉमिस्ट, सॉयल साइंटिस्ट, फूड टेक्नोलॉजिस्ट, एग्री बिजनेस और एग्री स्टार्टअप के अवसर देने वाला यह एकलौता पाठ्यक्रम है .

NEET के बिना बीएससी कृषि PCB छात्रों का सुनहरा विकल्प:

PCB यानी Physics, Chemistry और Biology से 12 वीं करने वाले छात्रों को लगता है की उनका पूरा भविष्य NEET जैसी एक ही परीक्षा पर निर्भर है। अगर आप MBBS की योजना नहीं बना रहे तो आपके पास कई साइंस आधारित कोर्स के विकल्प मौजूद हैं जिनमे Bachelor of Science in Agriculture ( B.Sc. Agriculture) एक प्रमुख विकल्प के रूप में मौजूद हैं। NEET परीक्षा को लेकर पिछले कुछ वर्षों के अनुभव को देखते हुए विज्ञान विषय के छात्रों के लिए कृषि और उस क्षेत्र में बढती तकनीक की मौजूदगी ने एक नया विकल्प दिया है। कृषि क्षेत्र और उसमें संभावित संभावनाएं युवाओं को आकर्षित करने में सफल रही हैं।

B.Sc कृषि कोर्स करने के फायदे :

बीएससी एग्रीकल्चर न केवल सरकारी और निजी क्षेत्र में रोजगार दिलाता है, बल्कि व्यवसाय और उच्च शिक्षा के अवसर भी प्रदान करता है। यदि आपको कृषि, पर्यावरण और विज्ञान में रुचि है, तो यह कोर्स आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है। यह कोर्स आपको कृषि से जुड़े नवीनतम वैज्ञानिक ज्ञान, आधुनिक तकनीकों और व्यावसायिक अवसरों से अवगत कराता है।

आइए जानते हैं बीएससी एग्रीकल्चर करने के प्रमुख फायदे:

  1. सरकारी नौकरी के अच्छे अवसर
    बीएससी एग्रीकल्चर करने के बाद कृषि विभाग, भारतीय खाद्य निगम (FCI), नेशनल फर्टिलाइजर लिमिटेड (NFL), NABARD जैसी सरकारी संस्थाओं में नौकरियों के अवसर होते हैं। आप कृषि अधिकारी (Agriculture Officer), फूड इंस्पेक्टर, फॉरेस्टर, और ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी जैसी सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  2. कृषि क्षेत्र में निजी नौकरी के अवसर
    कई एग्रीकल्चर कंपनियां, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग, डेयरी उद्योग और उर्वरक कंपनियां बीएससी एग्रीकल्चर ग्रेजुएट्स को हायर करती हैं।
    आप एग्रीकल्चर कंसल्टेंट, फार्म मैनेजर, एग्री बिजनेस मैनेजर, मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव आदि पदों पर काम कर सकते हैं।
  3. उच्च शिक्षा और शोध के अवसर
    इस कोर्स के बाद आप एमएससी एग्रीकल्चर (M.Sc Agriculture), एग्रीकल्चर बिजनेस मैनेजमेंट (ABM), फूड टेक्नोलॉजी, कृषि इंजीनियरिंग जैसे उच्च अध्ययन कर सकते हैं।
    कृषि अनुसंधान संस्थानों में शोधकर्ता (Researcher) के रूप में काम करने का मौका मिलता है।
  4. स्टार्टअप और स्वयं का व्यवसाय
    अगर आप खेती या कृषि आधारित व्यवसाय में रुचि रखते हैं, तो ऑर्गेनिक फार्मिंग, डेयरी फार्मिंग, पोल्ट्री फार्मिंग, कृषि उत्पाद निर्यात जैसे स्टार्टअप शुरू कर सकते हैं।
    सरकार “स्टार्टअप इंडिया” और “किसान क्रेडिट कार्ड” जैसी योजनाओं के तहत कृषि उद्यमियों को आर्थिक सहायता प्रदान करती है।
  5. आधुनिक कृषि तकनीकों का ज्ञान
    इस कोर्स में आपको ड्रोन टेक्नोलॉजी, स्मार्ट फार्मिंग, हाइड्रोपोनिक्स, ऑर्गेनिक फार्मिंग, ग्रीनहाउस टेक्नोलॉजी जैसी आधुनिक कृषि पद्धतियों की जानकारी मिलती है।
    आप मृदा परीक्षण (Soil Testing), कीट प्रबंधन (Pest Management), उन्नत फसल उत्पादन तकनीक (Advanced Crop Production Techniques) में विशेषज्ञता हासिल कर सकते हैं।
  6. वैश्विक करियर के अवसर
    बीएससी एग्रीकल्चर करने के बाद आप कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, यूएसए और यूरोप जैसे देशों में उच्च शिक्षा और जॉब के अवसर तलाश सकते हैं।
    कई बहुराष्ट्रीय कंपनियां (MNCs) एग्रीकल्चर टेक्नोलॉजी और रिसर्च में योग्य उम्मीदवारों को हायर करती हैं।
  7. जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण संरक्षण में योगदान
    इस कोर्स में आपको सस्टेनेबल फार्मिंग, वाटर कंजर्वेशन, क्लाइमेट-रेसिलिएंट क्रॉप्स और पर्यावरण अनुकूल कृषि तकनीकों की जानकारी दी जाती है।
    आप जैविक खेती (Organic Farming) और कृषि अपशिष्ट प्रबंधन (Agri-Waste Management) में करियर बना सकते हैं।
  8. कृषि पत्रकारिता और लेखन के अवसर
    अगर आपको लेखन में रुचि है, तो आप एग्रीकल्चर जर्नलिस्ट, ब्लॉगिंग, यूट्यूब चैनल और कंटेंट क्रिएशन जैसे करियर विकल्प चुन सकते हैं।
    कई कृषि पत्रिकाएं और न्यूज चैनल एग्रीकल्चर एक्सपर्ट्स की मांग करते हैं।
  9. भारत की अर्थव्यवस्था में योगदान
    कृषि भारत की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, और इस क्षेत्र में विशेषज्ञता प्राप्त करने से आप देश के कृषि विकास में योगदान दे सकते हैं।
    आप किसानों को नई तकनीकों, सरकारी योजनाओं और फसल उन्नति के तरीकों के बारे में जागरूक कर सकते हैं।
  10. कम लागत में बढ़िया कोर्स
    बीएससी एग्रीकल्चर अन्य प्रोफेशनल कोर्स (जैसे इंजीनियरिंग, मेडिकल) की तुलना में किफायती है और इसके बाद नौकरी के अच्छे अवसर उपलब्ध होते हैं।
    सरकारी कृषि विश्वविद्यालयों में फीस कम होती है और स्कॉलरशिप के अवसर भी मिलते हैं।

12वीं के बाद कृषि कोर्स करने के बाद आप निम्नलिखित क्षेत्रों में करियर बना सकते हैं:

कृषि अधिकारी (Agriculture Officer)
फार्म मैनेजर (Farm Manager)
एग्रीकल्चर साइंटिस्ट (Agriculture Scientist)
बागवानी विशेषज्ञ (Horticulturist)
एग्रीकल्चर कंसल्टेंट (Agriculture Consultant)
डेयरी टेक्नोलॉजिस्ट (Dairy Technologist)
फिशरीज एक्सपर्ट (Fisheries Expert)

कृषि शिक्षा में तकनीक और नए अवसर :

कृषि पारंपरिक तरीकों से हटकर अब आधुनिक विज्ञान और डेटा पर आधारित हो चुकी है। आधुनिक खेती AI , IOT, ड्रोन और रोबोटिक्स और सेंसर पर काम कर रही है। क्लाइमेट-स्मार्ट एग्रीकल्चर जैसे नए कोर्स अब छात्रों को पढाये जा रहे हैं। ICAR जैसे संस्थान रोजगार और रिसर्च के लिए नयी पौध तैयार कर रही है।

कृषि भारत की अर्थवयवस्था का मुख्य आधार स्तंभ है। जलवायु परिवर्तन, बढ़ती जनसंख्या और खाद्य सुरक्षा पर बढ़ते दबाव को देखते हुए, देश अपनी कृषि परंपराओं को आधुनिक बनाने के मिशन पर है। इसे ध्यान में रखते हुए स्थानीय नवाचार पर जोर दिया जा रहा है। देश के कृषि विश्वविद्यालय कृषि शिक्षा के महत्त्व को समझते हुए भारतीय कृषि के नए चहरे युवा और महिलाओं पर विशेष रूप से ध्यान दे रहे हैं। 2050 तक 9 अरब लोगों को भोजन उपलब्ध कराने के लिए विश्व में गहरी चिंता है वहीं भारत इस समस्या की एक उम्मीद की किरण बनकर उभरा है, जहां भारत न केवल परंपरा और नवाचार के साथ फसलें उगा रहा है, बल्कि भविष्य के लिए एक ठोस ढांचा भी विकसित कर रहा है।

Tags:
Call Now WhatsApp