Jharkhand Rai university, Ranchi
Welcome to Jharkhand Rai University

Jharkhand Rai University (JRU) is one of the esteemed University in the state of Jharkhand established under “Jharkhand Act 03 of 2012” by Jharkhand State Legislature. Since its establishment in 2012, JRU has gained a prominent reputation for its outstanding achievements in academics, research and innovation. 

Quick Contact:
Follow Us:

Jharkhand Rai University (JRU) is one of the esteemed University in the state of Jharkhand established under “Jharkhand Act 03 of 2012” by Jharkhand State Legislature. Since its establishment in 2012, JRU has gained a prominent reputation for its outstanding achievements in academics, research and innovation. 

Quick Contact:
Follow Us:

2026 में AI सीखना क्यों जरूरी है झारखंड राय यूनिवर्सिटी के B.Tech AI & ML में क्या है खास

B.Tech AI & ML at Jharkhand Rai University

दुनिया में दो शब्द सबसे अधिक सुने जा रहे हैं रोजमर्रा के बातचीत के ये शब्द जीवन को आसान बनाने का भी कार्य बखूबी कर रहे हैं। सरल शब्दों में कहा जाय तो कृत्रिम बुद्धिमत्ता वह जादुई रोबोट है जो सब कुछ कर सकता है, लेकिन उस रोबोट के अंदर जो सीखने की शक्ति है, वही मशीन लर्निंग है। बिना मशीन लर्निंग के AI खाली डिब्बा है। हमें किसे महत्त्व देना चाहिए। AI और ML में कौन अधिक वजनदार है ?सच तो यह है कि ये दोनों अलग-अलग नहीं, बल्कि एक ही सिक्के के दो पहलू हैं लेकिन कंपनियों की जरुरत बदल रही है। अब कोड लिखना काफी नहीं है बल्कि ऐसी मशीने बनाना जरुरी है जो बदलती परिस्थितियों के हिसाब से खुद को ढाल सकें। AI का लक्ष्य है मशीनों को स्मार्ट बनाना जबकि ML का लक्ष्य AI इंटीग्रेशन को कस्टमाइज करना है।

B.Tech in AI and ML क्या है ?

बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी इन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड मशीन लर्निंग एक 4 साल का अंडर ग्रेजुएट इंजीनियरिंग प्रोग्राम है। इस पाठ्यक्रम में मुख्य विषय के तौर पर डेटा स्ट्रक्चर, एल्गोरिदम, पायथन, न्यूरल नेटवर्क, डीप लर्निंग, बिग डेटा एनालिटिक्स और रोबोटिक्स की पढ़ाई होती है। इसे सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद आर्टिफिशियल इंजीनियर , डेटा साइंटिस्ट, मशीन लर्निंग इंजीनियर, बिजनेस इंटेलिजेंस डेवलपर जैसे पदों पर सेवा देने का मौका मिलता है। B.Tech in Artificial Intelligence and Machine Learning (AI and ML) कोर्स में मशीन लर्निंग, डीप लर्निंग, नेचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग (NLP), कंप्यूटर विज़न, और रोबोटिक्स जैसे एडवांस विषय शामिल हैं, जो छात्रों को इंडस्ट्री की मांगों के अनुरूप बनाते हैं। इसके अलावे AI लैब्स और रियल-वर्ल्ड प्रोजेक्ट्स के माध्यम से प्रैक्टिकल अनुभव पर जोर दिया जाता है, जिससे छात्रों का कौशल बढ़ता है। इस कोर्स को सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद Data Scientist, Machine Learning Engineer, AI Research Scientist, या Robotics Engineer जैसे उच्च-भुगतान वाली भूमिकाओं में करियर शुरू करने के बेहतरीन मौके हैं।

2026 में AI सीखना क्यों जरूरी है?

Artificial Intelligence या कृतिम बुद्धिमत्ता को कामकाजी दुनिया की नई साक्षरता कहा जा रहा है। चाहे आप अपनी डिग्री को भविष्य के हिसाब से तैयार करने में लगे कोई स्टूडेंट हो या काम में अपनी अहमियत बनाए रखने में लगे कोई प्रोफेशनल अथवा बेहतर फासले लेने की चाहत रखने वाले बिजनेस लीडर AI को समझना अब इनोवेटिव रहना नहीं बल्कि काबिल होने की परिभाषा है।
वहीं दूसरी तरफ मशीन लर्निंग ( ML ) को टूल्स, कोर्सेस और ओपन-सोर्स रिसोर्सेज़ की मदद से कोई भी सीख सकता है। इस जानकारी का प्रयोग अपने करियर को आगे बढ़ाने और अपने कौशल को बेहतर करने में कर सकता है। 2026 में AI सीखना क्यों जरूरी है इसे नीचे दिए गए कारणों से समझते हैं .

  • AI सिर्फ़ Technology ही नहीं, बल्कि परिवर्तन का नाम है जिसका असर सब पर पड़ा है ।
  • B.Tech AI and ML की जानकारी रखने वाले टैलेंट को पाने के लिए कंपनियाँ बेताब हैं। भविष्य के लिहाज से B.Tech in AI and ML एक अच्छा निवेश है
  • AI and ML पहले से कहीं ज्यादा सरल रूप में सिखने को मौजूद है कॉमर्स से लेकर IT तक के छात्र कोई भी इसे सीख सकता है ।
  • B.Tech in AI and ML की देग्री दुनिया भर में आपके लिए संभावनाएं और मौके खोलती है ।
  • B.Tech in AI and ML केवल कोडर ही तैयार नहीं करता बल्कि प्रॉब्लम सॉल्वर तैयार करता है ।

झारखंड राय विश्वविद्यालय से (AI & ML) कोर्स करने के फायदे :

वर्तमान समय कोई भी क्षेत्र AI से अछूता नहीं है। स्वास्थ्य, वित्त, ऑटोमोबाइल, ई-कॉमर्स इसके पर्याय बन चुके हैं। बेहतर जॉब और मौकों के लिए नॉलेज के साथ-साथ अच्छी स्किल्स भी जरूरी होती है. इसमें बेहतर चुनाव के लिए AI के क्षेत्र में एडवांस क्वालिफिकेशन होना आपकी काफी मदद कर सकता है।

झारखंड राय विश्वविद्यालय, रांची से B.Tech in AI & ML कोर्स करना भविष्य के लिए एक बेहतरीन विकल्प है। यह कोर्स IBM के साथ साझेदारी में पेश किया गया है, जो इंडस्ट्री-सर्टिफाइड ज्ञान प्रदान करता है। पढ़ाई के दौरान अत्याधुनिक प्रैक्टिकल लैब, मजबूत प्लेसमेंट सहायता, आकर्षक जॉब भूमिकाएं और उद्यमिता प्रोत्साहन छात्रों को तेजी से विकसित हो रहे तकनीकी क्षेत्र के लिए तैयार करता है।

झारखंड राय यूनिवर्सिटी से करें B.Tech AI and ML की पढाई
झारखंड राय विश्वविद्यालय , रांची ने IBM से MOU करके बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी इन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड मशीन लर्निंग ( ML) की पढाई शुरू की है।
इसका मकसद छात्रों को उद्योग केंद्रित शिक्षा देते हुए भविष्य की तकनीकी चुनौतियों के लिए तैयार करना है। अब तक Artificial Intelligence और Machine Learning जैसे विषय की पढाई के लिए छात्र छात्राओं को रांची से बाहर दुसरे प्रदेशों में जाना पड़ता था। दूसरा B.Tech in AI and ML एक बेहद महंगा कोर्स है जिस कारण अभिभावक चाहकर भी आर्थिक बोझ को देखते हुए इसे लेने की सलाह नहीं दिया करते थे। लेकिन रांची में B.Tech Computer Science की तरह ही बेहद कम खर्चे में IBM जैसे संस्थान के सहयोग से संचालित B.Tech in AI and ML कोर्स करना संभव हो पाया है।

झारखंड राय विश्वविद्यालय से (B.Tech AI & ML) कोर्स क्यों करें ?

झारखंड राय विश्वविद्यालय एवं IBM के सहयोग से संचालित B.Tech (Artificial Intelligence & MachineLearning) प्रोग्राम छात्रों को एक उद्योग केंद्रित शिक्षा प्रदान करता है, जो उन्हें भविष्य की तकनीकी चुनौतियों के लिए तैयार करती है। B.Tech(AI&ML) का पाठ्यक्रम वर्तमान समय की सबसे आधुनिक तकनीक को शामिल किये हुए है जो दुनिया भर की कंपनियों में मान्य हैं और प्रोफ़ाइल बेहतर बनाते हैं। झारखंड राय विश्वविद्यालय एवं IBM के सहयोग से संचालित यह पाठ्यक्रम विद्यार्थियों को लाइव प्रोजेक्ट्स और केस स्टडीज से जुड़ने का मौका देता है जिनका मूल्यांकन स्वयं IBM के पेशेवरों द्वारा किया जाता है। IBM जैसी प्रतिष्ठित संस्था का टैग साथ जुड़े होने से छात्रों को शीर्ष बहुराष्ट्रीय कंपनियों (MNCs) में प्लेसमेंट के बेहतर मौके मिलते हैं। Design Thinking और Agile जैसी कार्यप्रणालियों में प्रशिक्षित छात्रों को कॉर्पोरेट जगत में बहुत महत्वपूर्ण माना जाता हैं।

B.Tech – AI ML 2026 का सबसे डिमांडिंग कोर्स क्यों हैं ?

2026 में AI इसलिए ज़रूरी है क्योंकि यह आईटी बैंकिंग, हेल्थ केयर, एजुकेशन,बिज़नेस—में तेजी से नौकरियों को बदल रहा है और नई हाई-पेड स्किल्स पैदा कर रहा है। आज AI हर इंडस्ट्री की रीढ़ बन चुका है। स्टूडेंट, जॉब-सीकर और प्रोफेशनल के लिए आवश्यक हो गया है।
दुनिया तेजी से AI-फर्स्ट इकॉनमी बन रही है जहां हर काम—लेखन, कोडिंग, मार्केटिंग,डिजाइन, कस्टमर सपोर्ट—AI से तेज़ और बेहतर हो रहा है। इस पाठ्यक्रम में मुख्य विषय के तौर पर डेटा स्ट्रक्चर, एल्गोरिदम, पायथन,न्यूरल नेटवर्क, डीप लर्निंग, बिग डेटा एनालिटिक्स और रोबोटिक्स की पढ़ाई होती है। B.Tech (AI ML) कोर्स को सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद आर्टिफिशियल इंजीनियर, डेटासाइंटिस्ट, मशीन लर्निंग इंजीनियर, बिजनेस इंटेलिजेंस डेवलपर जैसे पदों पर सेवा देने का मौका मिलता है।

Tags:
Call Now WhatsApp