2026 में जॉब मार्केट पहले से कहीं ज्यादा प्रतियोगी और स्किल्ड हो चूका है। अब केवल डिग्री अच्ल्ली नौकरी और सैलरी की गारंटी नहीं है। स्पेशलाइज़ेशन जरुरी है और यही आपको भीड़ से अलग दिखाता है। एकाउंट्स जैसे क्षेत्र में यह योग्यता बेहद अहम है जिसका अच्छा रिवॉर्ड भी मिलता है। जहाँ कई इंडस्ट्रीज़ ऑटोमेशन की वजह से नौकरियां जाने को लेकर परेशान हैं, वहीं अकाउंटिंग में ठीक इसके उलट है। इस क्षेत्र में टैलेंट की भारी और लगातार कमी है जबकि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के आने के बाद से काम करने के तरीके पूरी तरह बदल चुके हैं।
एकाउंटिंग में करियर बनाने वालों के लिए यह एक अच्छा समय है। लेकिन सबसे महत्पपूर्ण है एक अच्छे कोर्स का चुनाव। अब केवल एक प्रतिष्ठित सर्टिफिकेट नहीं बल्कि साथ में AI स्किल भी होनी चाहिए। आपके जॉब के पहले दिन से ही एम्प्लॉयर इसकी उम्मीद लगाये रखता है।
एकाउंटिंग के बारे में जानकारी प्राप्त करने से पहले यह जानना जरुरी है की आखिर इसे सिखने के लिए कौन कौन से कोर्स किये जा सकते हैं . इस ब्लॉग में हम आपको बताने वाले हैं बैचलर और कॉमर्स B.Com के बारे में जो एक अंडर ग्रेजुएट कोर्स है और जिसमें Accounting एक महत्पूर्ण विषय है।
Bachelor of Commerce क्या है ? इसकी पूरी जानकारी
B. Com एक लोकप्रिय कोर्स है जिसे 12वीं पास करने के बाद किया जा सकता है। यह एक ऐसा कोर्स है जो छात्रों को Accounting, Financial Management, और बिजनेस लॉ जैसी विषयों में निपुणता प्रदान करता है। इस कोर्स के जरिए छात्र कॉर्पोरेट जगत, बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं, और सरकारी नौकरियों के लिए खुद को तैयार कर सकते हैं। Bachelor of Commerce में व्यापार के वित्तीय लेनदेन का हिसाब किताब और लाभ हानी की गणना एवं वित्तीय रिपोर्ट के बारे में जानकारी दी जाती है, Accounting इस पुरे पाठ्यक्रम का सबसे महत्वपूर्ण विषय है ।
B.Com की पढाई में Accounting के विषय :
बैचलर ऑफ़ कॉमर्स की पढाई के दौरान Accounting एक मुख्य विषय के तौर पर पढाया जाता है . विभिन्न प्रकार के एकाउंटिंग विषयों की जानकारी दी जाती है लेकिन ये कौन कौन से हैं इसकी जानकारी नीचे दी गयी है :
- वित्तीय लेखांकन : Financial Accounting या वित्तीय लेखांकन व्यापार के लें देन का रिकॉर्ड रखना , बही खातों को बनाना बैलेंस शीट यानी अंतिम खाता बनाने से जुड़ा हुआ है ।
- कॉर्पोरेट लेखांकन : Corporate Accounting की पढाई बड़े बड़े कॉर्पोरेट कंपनियों के शेयर और डिबेंचर जारी करने, कोम्पनियोंके एकीकरण और समापन से जुड़ी पढाई है।
- प्रबंधकीय लेखांकन : Management Accounting या प्रबंधकीय लेखांकन वित्तीय डेटा का विश्लेषण करने , मालिक और प्रबंधक के भविष्य के निर्णय लेने और योजना बनाने से जुड़ा ज्ञान है।
- लागत लेखांकन : Cost Accounting जिसे लागत लेखांकन भी कहते हैं किसी वास्तु अथवा सेवा के लगत में आने वाली कुल लगत का पता लगाने, उन्हें नियंत्रित करने , उनका निर्धारण करने का कार्य करती है ।
2026 में Accounting का सिलेबस और AI :
Bachelor of Commerce में एकाउंटिंग एक महत्वपूर्ण विषय है लेकिन यह अब पहले की तरह एक उबाऊ काम नहीं फराह गया है जिसमें बही खातों को संभालना और भारी भरकम खातों से जानकारी निकाल कर उन्हें समझना होता था । तकनीक ने इसे बेहतर , स्पष्ट और सटीक बाना दिया है । AI के आगमन के बाद से घंटों का काम बेहद कम समय में पूरा किया जा सकता है और बड़े डेटा के साथ काम करना पाहले से अधिक आसान हो चूका है । आईये समझते है BCOM के सिलेबस में लेखांकन (Accounting) से जुड़े कौन कौन से विषय शामिल हुए हैं ।
Accounting के पारंपरिक विषयों अकाउंटिंग के सिद्धांत और अवधारणाएं, बैंक समाधान विवरण , पार्टनरशिप अकाउंट, ब्रांच और डिपार्टमेंट अकाउंट जैसे विषयों के अलावे अब छात्रों को GST , TAX , Taly और ERP के बारे में जानकारी दी जाती है । AI के बढ़ते प्रयोग के बाद अकाउंट के छात्रों को AI एकाउंटिंग टूल्स , AI आधारित डेटा इंट्री जैसी जानकारी में पारंगत किया जाता है ।
आज AI की मदद से एकाउंटिंग के क्षेत्र में कई काम आसानी से पुरे किये जा रहे हैं जिनमें शामिल हैं :
- खाता के मिलान
- रसीद और चालान का प्रसंस्करण
- डेटा निष्कर्षण और विश्लेषण कार्य
- त्रुटि या विसंगति का पता लगाना
- रिकॉर्ड रखना और टैक्स फॉर्म तैयार करना
- लेनदेन का वर्गीकरण और व्यय ट्रैकिंग रखना
- वित्तीय रिपोर्टिंग प्रक्रियाएँ और समाधान
- पूर्वानुमान
12वीं के बाद B.Com कोर्स :
B.Com एकलौता कोर्स है जो अपनी ओर कॉमर्स, साइंस और आर्ट्स, तीनों स्ट्रीम के छात्रों को आकर्षित करता है। 3 साल का यह UG कोर्स भारत में किसी भी दूसरे अंडरग्रेजुएट ऑप्शन की तुलना में, निवेश किए गए पैसे के बदले ज़्यादा मौके देने वाला कोर्स हैं। 12th के बाद स्टूडेंट्स में यह ट्रेंडिंग कोर्स में से एक है क्योंकि इस कोर्स के बाद बच्चों के लिए कई जॉब ऑप्शंस उपलब्ध होते हैं। अगर आप 12 वीं के बाद पारंपरिक जॉब्स में न जाकर बिजनेस या स्टार्टअप के क्षेत्र में के क्षेत्र में नाम कमाना चाहते हैं तो आपके लिए B.Com किसी भी मैनेजमेंट कोर्स से कहीं अधिक भरोसेमंद डिग्री साबित होगा । लेकिन अगर आप फाइनेंस सेक्टर में करियर बनाना चाहते हैं तो आपके लिए बीकॉम बेहतर विकल्प होगा। बीकॉम के बाद आप आप चार्टर्ड अकाउंटेंसी (सीए), कंपनी सेक्रेटरी (सीएस), और कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटेंसी (सीएमए) में प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन ले लेकर करियर को और बेहतर बना सकते है
भारत में Accounting का भविष्य :
भारतीय अकाउंटेंट्स की मांग देश के अलावे विदेशों में बैठी बड़ी बड़ी कंपनियों के लिए काम करने की भी है। एकाउंटिंग एक ऐसा जॉब है जिसमें काम घर बैठे करने का क्रेज चरम पर पहुंचा दिया है।
2026 में अकाउंटिंग की पहचान तकनीकी तरक्की, सस्टेनेबिलिटी को लेकर बढ़ती उम्मीदों और ग्लोबल तालमेल की ज़रूरत से होगी। ऑटोमेशन और AI प्रोफेशनल्स को रोज़मर्रा के कामों से आज़ाद करेंगे, ESG रिपोर्टिंग (पर्यावरण और सामाजिक दायित्व रिपोर्टिंग) से फाइनेंशियल मैनेजमेंट में जवाबदेही और पारदर्शिता आएगी, और अलग-अलग देशों के बीच सहयोग से कंपनियाँ दुनिया भर में एक जैसी और ज़्यादा वैल्यू वाली सेवाएँ दे पाएँगी।
भारत में बीकॉम और अकाउंटिंग का भविष्य बेहद संभावनाओं से भरा हुआ है। तकनीक और नए टैक्स नियमों ने इसे AI की तरह आज की जरुरत बना कर रख दिया है जिसका प्रयोग सभी को करना है। यही कारण है की इस फील्ड में स्किल्ड प्रोफेशनल की भरी मांग है। ई – कॉमर्स और स्टार्टअप ने इसे ग्लोबल बना दिया है। वित्तीय धोखाधड़ियाँ रोकने के लिए और उनकी जाँच करने में फोरेंसिक एकाउंटिंग जैसे एक्सपर्ट आज रखे जा रहे हैं। आने वाले समय में कंपनियों के कानूनी और कॉर्पोरेट नियमों की देख रेख और वित्तीय मॉडल तैयार करने का काम AI के सहयोग से कॉमर्स और एकाउंटिंग के जानकार ही करेंगे।





