Jharkhand Rai university, Ranchi
Welcome to Jharkhand Rai University

Jharkhand Rai University (JRU) is one of the esteemed University in the state of Jharkhand established under “Jharkhand Act 03 of 2012” by Jharkhand State Legislature. Since its establishment in 2012, JRU has gained a prominent reputation for its outstanding achievements in academics, research and innovation. 

Quick Contact:
Follow Us:

Jharkhand Rai University (JRU) is one of the esteemed University in the state of Jharkhand established under “Jharkhand Act 03 of 2012” by Jharkhand State Legislature. Since its establishment in 2012, JRU has gained a prominent reputation for its outstanding achievements in academics, research and innovation. 

Quick Contact:
Follow Us:

शिक्षा में AI – भारतीय शिक्षा के भविष्य को कैसे बदल रहा है AI

AI bharatiya siksha ke bhavishaya ko kaise badal raha hai

यह वह दौर है जहाँ ब्लैकबोर्ड की जगह चैटबॉट्स ले रहे हैं और पारंपरिक होमवर्क की जगह लर्निंग प्लेटफ़ॉर्म । भारत में AI अब सिर्फ़ चर्चा का विषय नहीं बल्कि बदलते भारत की तस्वीर पेश कर रहा है। जो दर्शता है कि छात्र कैसे सीखते हैं, शिक्षक कैसे पढ़ाते हैं और संस्थान कैसे काम करते हैं। स्कूल से लेकर कॉलेज तक पढ़ाई का तरीका बदल गया है। तकनीक अब छात्रों के लिए कोई पहेली नहीं रही वह इसे अपना भी रहे हैं और खुलकर इसका प्रयोग भी कर रहे हैं।

शिक्षा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से क्या समझते हैं ?

शिक्षा में AI का मतलब है सीखने के नतीजों को बेहतर बनाने के लिए मशीन लर्निंग, नेचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग और डेटा एनालिटिक्स को एक साथ इस्तेमाल करना। हर छात्र के सिखने का तरीका अलग है शिक्षा में AI के आने के बाद से सिखने के तरीकों में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। AI ने भारत में शिक्षा को वास्तव में समावेशी बनाने की नई संभावनाएं प्रस्तुत करने में महत्वपूर्ण मदद की है।

भारतीय शिक्षा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कैसे काम करता है :

  • हर छात्र के सीखने के तरीके के हिसाब से कंटेंट को ढालता है
  • तुरंत फ़ीडबैक देता है और प्रोग्रेस को ट्रैक करता है
  • कंटेंट बनाने और ग्रेडिंग में शिक्षकों की मदद करता है
  • सीखने की प्रक्रिया को समावेशी और सबके लिए सुलभ बनाता है

नीजी शिक्षा का अनुभव :

AI हर स्टूडेंट के सीखने की रफ़्तार और दिलचस्पी को समझता है और उसी के हिसाब से नीजी शिक्षा प्रदान करता है।

24×7 सहायता :

स्कूल और कॉलेजों में AI चैटबॉट्स के बढ़ते प्रयोग ने होम वर्क से लेकर किसी भी तरीके की शंका को दूर कर रिविजन और पढने के अनुभव को दिलचस्प बना दिया है। AI का नया अवतार ट्यूटर की भूमिका में है जो 24×7 सहायता के लिए उपलब्ध है।

स्मार्ट कंटेंट और ऑटो ग्रेडिंग सुविधा :

AI खुद क्विज़ और स्टडी मटीरियल बना सकता है, और असाइनमेंट भी चेक कर सकता है। यह पूरी तरह सही और अचूक भी होता है। इस अभिनव प्रयोग ने शिक्षकों का समय बचने के साथ उन्हें शिक्षा पर ज्यादा ध्यान देने के लिए प्रेरित किया है।

समावेशी शिक्षा का सपना साकार :

AI ने समावेशी शिक्षा के सपने को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। टेक्स्ट-टू-स्पीच, लाइव ट्रांसलेशन और स्पीच रिकग्निशन जैसे फ़ीचर्स के कारण दिव्यांग छात्रों के लिए भी पढ़ाई आसान हो रही है।

VRऔर AR तकनीक शिक्षा में अभिनव अनुभव :

वर्चुअल रियलिटी और ऑगमेंटेड रियलिटी तकनीक शिक्षा में एक नया लेकिन अभिनव प्रयोग है। इस सुविधा ने इतिहास और विज्ञान जैसे विषयों के टॉपिक को मजेदार और विजुअल तरीके से पढने का एक नया अनुभव छात्रों को मुहैया करा दिया है। इससे पढ़ाई ज़्यादा दिलचस्प हो जाती है और चीज़ें दिमाग में अच्छी तरह बैठ जाती हैं।

NEP और NCF मोड्यूल :

भारत सरकार ने भी शिक्षा के क्षेत्र में AI के महत्त्व को समय के साथ पहचान करते हुए कई माहत्वपूर्ण पहल किये हैं जिनसे देश में AI के प्रति फैले भ्रम को दूर करने में मदद मिली और इसका इस्तेमाल भी खुलकर किया जाने लगा। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 और राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा (NCF) 2023 के प्रयासों से स्कूली पाठ्यक्रम में AI को शामिल किया गया है। विद्यालय और महाविद्यालय शिक्षा में AI के प्रयोग ने युगांतरकारी परिवर्तन लाया है।

डिजिटल इकोसिस्टम का इंटीग्रेशन :

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की पहल DIKSHA (नॉलेज शेयरिंग के लिए डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर) समावेशी शिक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। दृष्टिबाधित एवं दिव्यांग छात्रों को शिक्षा प्राप्त कराने में यह बेहद लाभदायक साबित हो रहा है। इस ऐप में सीखने-सिखाने का दिलचस्प मटीरियल मौजूद है, जो पाठ्यक्रम की ज़रूरतों के हिसाब से है।

SOAR और SWAYAM प्लेटफ़ॉर्म :

SOAR और SWAYAM भारत सरकार के दो महत्वपूर्ण डिजिटल प्लेटफॉर्म हैं, जो शिक्षा, कौशल विकास और तकनीकी साक्षरता को बढ़ावा देने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं। जहाँ SWAYAM देश का सबसे बड़ा मुफ्त ऑनलाइन शिक्षा प्लेटफॉर्म है, वहीं SOAR आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) शिक्षा को स्कूली स्तर पर लाने की एक नई और विशेष पहल है।

उच्च शिक्षा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस :

उच्च शिक्षा में AI का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है। इसने पारंपरिक शिक्षण व्यवस्था को बदलकर वैश्विक स्तर की शिक्षा प्रदान करने में मददगार साबित हो रहा है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति भी उच्च शिक्षा में एआई और आधुनिक तकनीकों के एकीकरण पर विशेष जोर देती है।

भारत में AI आधारित शिक्षा का भविष्य :

AI ने ग्लोबल क्लास रूम के कांसेप्ट को सच साबित कर दिया है। AI की मदद से कोई भी, कहीं से भी पढ़ाई कर सकता है। इसमें लाइव ट्रांसलेशन और पर्सनलाइज़ेशन जैसे उपकरण सुविधा प्रदान करते हैं।

आने वाले समय में पढाई के साथ साथ AI छात्रों के मार्गदर्शक की भूमिका में होगा। AI छात्रों को रुचियों और कौशल के आधार पर मदद और मार्गदर्शन और करियर से जुड़े निर्णय लेने में भी मदद करेगा।

AI के शिक्षा में इस्तेमाल ने भारत में पिछले दशक में लागू किए गए सुधारों, विकसित बुनियादी ढांचे और सीखने के नतीजों को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मई 2026 में प्रकाशित नीति आयोग की रिपोर्ट के अनुसार, भारत के एजुकेशन सिस्टम में AI के कारण बुनियादी ढाँचे, समानता, समावेशिता और डिजिटल इंटीग्रेशन में सुधार लेन में बड़ी भूमिका निभाई है। सभी छात्रों को समावेशी बुनियादी ढाँचे तक पहुँच आसान किया है।

उच्च शिक्षा में AI “शिक्षक + AI ” अर्थात एजुकेशन + इंटेलिजेंस का मिश्रण है। यह बात अब सब आईटी हो चुकी है की AI शिक्षकों की जगह नहीं लेगा, बल्कि उन्हें प्रशासनिक और क्लर्क जैसे कामों से मुक्त करके एक मेंटर और ‘फैसिलिटेटर’ की भूमिका में कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा जिससे छात्रों में मानवीय संवेदनाएं, नैतिकता और नेतृत्व के गुण विकसित हो सकें। भविष्य में लगभग हर विषय के छात्रों को एआई टूल्स का उपयोग करना सिखाया जाएगा। भविष्य में AI एथिक्स उच्च शिक्षा का एक मुख्य विषय बनकर सामने आयेगा जिसमें क्रिटिकल थिंकिंग’, ‘प्रॉब्लम सॉल्विंग’ और ‘क्रिएटिविटी’ जैसे विषय शामिल होंगे।

Call Now WhatsApp