Jharkhand Rai university, Ranchi
Welcome to Jharkhand Rai University

Jharkhand Rai University (JRU) is one of the esteemed University in the state of Jharkhand established under “Jharkhand Act 03 of 2012” by Jharkhand State Legislature. Since its establishment in 2012, JRU has gained a prominent reputation for its outstanding achievements in academics, research and innovation. 

Quick Contact:
Follow Us:

Jharkhand Rai University (JRU) is one of the esteemed University in the state of Jharkhand established under “Jharkhand Act 03 of 2012” by Jharkhand State Legislature. Since its establishment in 2012, JRU has gained a prominent reputation for its outstanding achievements in academics, research and innovation. 

Quick Contact:
Follow Us:

LLM डिग्री क्या हैं ? 1 और 2 साल के LLM में कौन सा है फायदेमंद

LLM Degree Kya hai

मास्टर ऑफ़ लॉज़ LLM का फुल फॉर्म है। वैसे तो यह शब्द लैटिन भाषा के लेगुम मैजिस्टर का संक्षिप्त रूप है। लेकिन AI और तकनीक की दुनिया में अब इसका LLM नाम Large Language Model के रूप में ज्यादा प्रचलित है। कानून के क्षेत्र की यह स्नातकोत्तर डिग्री है जिसे पूरा करने का क्रेज पिछले कुछ सालों में तेजी से प्रचलन में आगया है। BA LLB और LLB के बाद की जानी वाली इस PG डिग्री को अब 1 साल में पूरा किया जा सकता है। विश्व के कई प्रसिद्द विश्वविद्यालयों के देखा देखी अब भारत के प्रतिष्ठित विश्विद्यालय अपने यहाँ एक साल के पीजी LLM कोर्स को संचालित कर रहे हैं। इस कोर्स को करने वालों में छात्रों के अलावा बड़ी संख्या में वकील , मानवाधिकार कार्यकर्त्ता , बिजनेसमैन शामिल हैं। एक साल के इस पाठ्यक्रम ने कानून के क्षेत्र में कार्य करने वाले अनुभवी व्यक्तियों के लिए उच्च शिक्षा और शोध के क्षेत्र में भी अवसर उपलब्ध करा दिया है।

1 साल का LLM कोर्स और 2 साल के LLM के बीच कौन सा पाठ्यक्रम चुना जाय ? एक लॉ ग्रेजुएट के लिए विधि क्षेत्र में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के निर्णय की सबसे बड़ी बाधा है। यह सवाल आज भी मौजूद है की क्या 1 साल का एलएलएम कोर्स को BCI मान्यता देता है ? क्या एक साल का LLM कोर्स कमाई की क्षमता बढाने और कानून के क्षेत्र में अवसरों को अनलॉक करने का अवसर देता है ? इस प्रकार के कई सवाल LLM करने से पहले आपके मन में भी आते होंगे।

1 साल और 2 साल के LLM फ़ॉर्मेट में से किसी एक को चुनने का निर्णय आपके एकेडमिक अनुभव, करियर की संभावनाओं और पर्सनल ग्रोथ पर काफ़ी असर डालता है। आईये सबसे पहले समझते हैं की LLM कोर्स क्या हैं और यह आज इतना लोकप्रिय कैसे होता जा रहा है ?

LLM डिग्री क्या है?

एलएलएम (मास्टर ऑफ लॉ) विधि में स्नातकोत्तर डिग्री है, जो विधि स्नातकों और विधि पेशेवरों के लिए डिज़ाइन की गई है, जो विधि के किसी विशेष क्षेत्र में विशेषज्ञतापूर्ण ज्ञान प्राप्त करना चाहते हैं। यह एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त योग्यता है जो कानूनी विशेषज्ञता को बढ़ाती है और शिक्षा, अनुसंधान और उच्च स्तरीय कानूनी अभ्यास में अवसर खोलती है। LLM को कानून के विशिष्ट क्षेत्रों में विशेषज्ञता हासिल करने करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह कोर्स कानूनी सिद्धांतों की गहन समझ विकसित सहायक है साथ ही शोध और विश्लेषणात्मक कौशल को बढ़ावा देता है। एलएलएम करने के लिए BA LLB या LLB होना आवश्यक है।

LLM कोर्स के ब्रांच :

LLM करने के दौरान बहुत सारे विषय पढ़ सकते है। यह निर्भर करता है की अपने कौन सा ब्रांच सेलेक्ट किये है। कम समय में गंभीर ज्ञान प्राप्त करने का अवसर देने वाला यह एक सटीक कोर्स है।

  • फॅमिली लॉ
  • कोंस्टीटूशनल लॉ
  • इंटरनेशनल ट्रेड लॉ
  • इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी लॉ
  • टैक्सेशन लॉ

1 साल की LLM डिग्री क्या हैं ? पूरी जानकारी के लिए पढ़ें

एक साल का LLM दो सेमेस्टर यानी 12 महीनों में पूरा करने के लिए डिज़ाइन किया गया कोर्स है। इसे उन छात्रों के लिए तैयार किया गया है जो कड़ी एकेडमिक ट्रेनिंग, रिसर्च और कोर्सवर्क के लिए पूरा एक साल दे सकते हैं।

1 साल के LLM डिग्री को बेहद ख़ास बनाती है ये खूबियाँ :

  • खास विषयों में विशेषज्ञता के साथ केन्द्रित पाठ्यक्रम
  • रिसर्च और डिसर्टेशन का अवसर
  • बेहद कम समय में एक गहन कोर्स
  • तेज गति से सीखने और विधि क्षेत्र में नयी संभावनाओं का अवसर

1 साल के LLM करने के फ़ायदे :

  • समय की बचत – 1 साल के LLM कोर्स की सबसे बढ़ी खूबी समय की बचत है।
  • किफ़ायती – 1 साल का LLM कोर्स दो वर्षीय LLM की तुलना में किफायती है।
  • प्रोफ़ेशनल्स के लिए बेहतरीन – BA LLB और LLB करने के बाद जो वकील अपने करियर से ब्रेक लिए बिना अपनी स्किल्स बढ़ाना चाहते हैं, वे इस विकल्प को पसंद करते हैं।
  • ग्लोबल पहचान : 1 साल की LLM डिग्री आपकी सबसे बड़ी ग्लोबल पहचान है क्योंकि विश्व के सभी बड़ी और मान्यताप्राप्त यूनिवर्सिटी इसी कोर्स का सञ्चालन करती है।

1 और 2 वर्षीय LLM में आपके लिए कौन सा है बेहतर ?

LLM कोर्स को पूरा करने के बाद आप कानूनी प्रैक्टिस जल्द शुरू कर सकते हैं।

  • LLM के बाद करियर की शुरुवात लॉ फर्म, कॉर्पोरेट लीगल डिपार्टमेंट या सरकारी संस्थानों में नौकरी से भी कर सकते हैं।
  • 1 साल का LLM उन प्रोफेशनल्स के लिए बहुत अच्छा है जो अपनी स्किल्स को बेहतर बनाना चाहते हैं।
  • 1 साल का LLM कोर्स टीचिंग और रिसर्च के फील्ड में भी आपके लिए नए द्वार खोलता है .

झारखंड राय विश्वविद्यालय का 1 वर्षीय LLM कार्यक्रम :

झारखंड राय विश्वविद्यालय भारत के नवोदित वकीलों और अधिवक्ताओं के लिए 1 वर्षीय LLM कार्यक्रम की पेशकश करता है। एलएलएम 1 वर्षीय पाठ्यक्रम दो सेमेस्टर में फैला हुआ है। यह कार्यक्रम विभिन्न कानूनी प्रणालियों और पृष्ठभूमि से विभिन्न कैरियर योजनाओं के साथ बौद्धिक रूप से जिज्ञासु और विचारशील उम्मीदवारों को आकर्षित करता है। एलएलएम कार्यक्रम में छात्रों की विविधता सभी छात्रों के शैक्षिक अनुभव में महत्वपूर्ण योगदान देती है।

झारखंड राय यूनिवर्सिटी से एलएलएम 1 वर्षीय कोर्स क्यों करें?

LLM (मास्टर ऑफ लॉज़) एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त स्नातकोत्तर कानून की डिग्री है। एलएलएम आमतौर पर एक साल का पूर्णकालिक कार्यक्रम पूरा करके प्राप्त किया जाता है। कानून के छात्र और पेशेवर अक्सर कानून के किसी विशेष क्षेत्र में विशेषज्ञता हासिल करने के लिए एलएलएम की पढ़ाई करते हैं, उदाहरण के लिए कर कानून या अंतरराष्ट्रीय कानून के क्षेत्र में। कई कानून फर्म एलएलएम डिग्री वाले नौकरी के उम्मीदवारों को प्राथमिकता देते हैं क्योंकि यह दर्शाता है कि एक वकील ने उन्नत, विशेष कानूनी प्रशिक्षण प्राप्त किया है, और एक बहुराष्ट्रीय कानूनी वातावरण में काम करने के लिए योग्य है।

झारखंड राय यूनिवर्सिटी से एलएलएम 1 वर्षीय कोर्स क्यों करें?

LLM (मास्टर ऑफ लॉज़) एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त स्नातकोत्तर कानून की डिग्री है। एलएलएम आमतौर पर एक साल का पूर्णकालिक कार्यक्रम पूरा करके प्राप्त किया जाता है। कानून के छात्र और पेशेवर अक्सर कानून के किसी विशेष क्षेत्र में विशेषज्ञता हासिल करने के लिए एलएलएम की पढ़ाई करते हैं, उदाहरण के लिए कर कानून या अंतरराष्ट्रीय कानून के क्षेत्र में। कई कानून फर्म एलएलएम डिग्री वाले नौकरी के उम्मीदवारों को प्राथमिकता देते हैं क्योंकि यह दर्शाता है कि एक वकील ने उन्नत, विशेष कानूनी प्रशिक्षण प्राप्त किया है, और एक बहुराष्ट्रीय कानूनी वातावरण में काम करने के लिए योग्य है।

LLM स्पेशलाइजेशन : झारखंड राय विश्वविद्यालय का डिपार्टमेंट ऑफ़ लीगल स्टडीज 1 वर्षीय LLM पाठ्यक्रम में Constitutional and Administrative Law में स्पेशलाइजेशन देता है।

1 वर्षीय LLM कोर्स से जुड़े सवाल और जवाब :

Q.क्या मैं 1 साल के LLM कोर्स के बाद प्रोफेसर बन सकता हूँ?

Ans. हाँ, लेकिन इसके पहले आपको NTA UGC NET परीक्षा पास करना जरुरी है।

Q.क्या ? 1 वर्षीय LLM कोर्स के बाद कॉलेज या यूनिवर्सिटी कैंपस प्लेसमेंट भी देते हैं ?

Ans. बिलकुल, कॉलेज या यूनिवर्सिटी का प्लेसमेंट सेल इसकी चिंता करता है और मल्टी नेशनल कंपनियों को आमंत्रित करता रहता है।

Q.1 साल का LLM अंतर्राष्ट्रीय संगठन एवं गैर सरकारी संगठनों में भी काम करने का अवसर प्रदान करता है ?

Ans. 1 साल का LLM अंतर्राष्ट्रीय संगठनों और गैर-सरकारी संगठनों में काम करने का द्वार खोलता है। जहाँ आप अंतर्राष्ट्रीय कानून, मानवाधिकार, मानवीय कार्य, नीतिगत वकालत और सीमा पार कानूनी ढाँचों में योगदान दे सकते हैं।


Tags:
Call Now WhatsApp