करियर की सफलता के लिए सॉफ्ट स्किल्स में महारत हासिल करना वर्तमान की जरुरत है। रिपोर्ट्स की माने तो आज के युवाओं का एक बड़ा हिस्सा, टेक्नोलोजी और मैनेजमेंट जैसे क्षेत्रों में अपनी योग्यता के बावजूद, SOFT SKILL की कमी के कारण इंडस्ट्री और बिजनेस सेक्टर अपने काम के लायक नहीं मनाता है। आज नियोक्ता को ऐसे उम्मीदवारों की तलाश हैं जिनके पास न केवल शैक्षणिक साख हो, बल्कि उनके चरित्र को दर्शाने वाले कौशल भी हों। कौशल को दो तरीके से विभाजित किया जा सकता है Hard Skill और Soft Skill
हार्ड स्किल से मतलब है किसी काम को करने की तकनीकी योग्यता जैसे कोडिंग, डेटा एनालिसिस या हिसाब-किताब वहीं सॉफ्ट स्किल को पीपल स्किल अथवा पारंपरिक कौशल कहा जाता है जैसे बातचीत करने का तरीका , टीम बनाकर काम करना इत्यादी ।
Hard Skill को इस प्रकार उदाहरण के जरिये समझा जा सकता है जैसे : एक सिविल इंजीनियर के लिए, हार्ड स्किल्स में सिविल इंजीनियरिंग के विभिन्न पहलुओं को समझना और अपने काम में इस ज्ञान को लागू करना शामिल है। हार्ड स्किल्स प्रौद्योगिकी, मशीनरी का उपयोग करना या गणित, प्रोग्रामिंग या आर्किटेक्चर जैसे विशिष्ट विषयों में महारत हासिल करना भी है।
Soft Skill सहकर्मियों के साथ अच्छा माहौल और कार्यस्थल पर अच्छे संबंध के रूप में है इसमें अनिवार्य रूप से व्यक्तित्व लक्षण शामिल होते हैं जो विभिन्न स्थितियों में आपके आचरण, व्यवहार और प्रतिक्रियाओं को निर्धारित करते हैं। सॉफ्ट स्किल को उन आदतों के रूप में भी देखा जा सकता है जो आपके स्वतंत्र और सहयोगात्मक रूप से काम करने के तरीके को एक आकार देती है कि आप विभिन्न स्थितियों में सहयोगियों और अन्य लोगों के के साथ कैसा बर्ताव करते हैं।
सॉफ्ट स्किल के प्रकार :
- टीम वर्क : मिलकर काम करना जिसमें सहयोग की भावना शामिल होती है टीम वर्क सबको साथ लेकर चलने और सको समान मौका देने का भी नाम है।
- समस्या समाधान : किसी समस्या या चुनौती का शांत और तार्किक तरीके से रास्ता निकलना ।
- समय प्रबंधन : हर काम को तय समय पर और व्यवस्थित तरीके से पूरा करना ।
- अनुकूलनशीलता : Adaptability का अर्थ बदले हुए माहौल और परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढालना है ।
- क्रिटिकल थिंकिंग : गहराई से सोच समझकर निर्णय लेने की क्षमता का नाम क्रिटिकल थिंकिंग है । सफलता के लिए किसी समस्या को अलग अलग नजरिये से देखना और उसका समाधान निकालना जरुरी है ।
Soft Skill कैसे बनायें बेहतर :
सॉफ्ट स्किल्स व्यक्तिगत गुण हैं जिसमें संचार , प्रभावी ढंग से बात रखना , प्रभावी तरीके से काम करना जैसी क्षमताएं शामिल हैं। सॉफ्ट स्किल्स को बेहतर बनाने के कई तरीके हैं जिनकी जानकारी सामाजिक संपर्क और पारस्परिक संचार कौशल सीखने में सहायक हो सकती है। इस कौशल का इस्तेमाल जॉब्स और इंडस्ट्री में बेहतर प्रदर्शन के लिए किया जा सकता है।
- एक्टिव लिसनिंग : किसी की कही गयी बात को ध्यान देकर सुनना उसकी बात को बीच में नहीं काटना ये सारे कार्य सहानुभूति और मजबूत रिश्ते बनाने में मददगार हैं।
- फीडबैक : लगातार फीडबैक अथवा प्रतिपुष्टि जिसमें संचार, टीम वर्क और अन्य जानकारियां शामिल हैं।
- इमोशनल इंटेलिजेंस : खुद के अंदर समझ विकसित करें , भावनाओं पर नियंत्रण रखें , दूसरों के साथ आसानी से घुलने मिलने और जुड़ने का कौशल निखारे
- स्ट्रेस मैनेजमेंट तकनीक : तनाव प्रबंधन को बेहतर तरीके से सँभालने के लिए आराम देने वाले तरीकों का इस्तेमाल और माईंड फुल नेस तरीकों का इस्तेमाल करना सीखें
टेक सेक्टर के सॉफ्ट स्किल्स :
टेक इंडस्ट्री के सॉफ्ट स्किल कहने का मतलब किसी प्रग्रामिंग भाषा से नहीं बल्कि उन कौशल और क्षमता से है जिनकी जानकारी Tech सेक्टर के साथ सभी को होनी चाहिए मुख्य सॉफ्ट स्किल में शामिल हैं :
- बातचीत का कौशल
- टीमवर्क
- समस्या सुलझाने की क्षमता
- ऑर्गनाइज़ेशन (व्यवस्था)
- अनुकूलन क्षमता
- समय प्रबंधन
- भावनात्मक समझ
- नेतृत्व
- प्रोजेक्ट मैनेजमेंट
- गहराई से सोचने की क्षमता
फाइनेंशियल इंडस्ट्री में किस प्रकार के सॉफ्ट स्किल की जरुरत होती है ?
फाइनेंस इंडस्ट्री की अपनी कई मुश्किल फाइनेंशियल स्किल्स होती है लेकिन इसके साथ सॉफ्ट स्किल भी जरुरी है। फईनेंस इंडस्ट्री को न केवल काबिल एक्सपर्ट चाहिए बल्कि उन्हें सॉफ्ट स्किल से लैस रिप्रेजेंटेटिव भी होना आवश्यक है। आइये जानते हैं मुख्य सॉफ्ट स्किल के अलावे ये कौन कौन से स्किल हैं
ओपन एंड ऑनेस्ट : खुले और ईमानदार लोग जो आमने-सामने बात कर रहे हों, फ़ोन पर या ईमेल के ज़रिए, अच्छी बातचीत और ईमानदारी भरा, प्रोफेशनल तालमेल भरोसा कायम कर सकते हो और रिश्तों को गहरा बनाने की क्षमता रखते हो ।
ग्राहक के साथ जुड़ाव : फाईनेंस इंडस्ट्री को बातचीत के दौरान, मिलते-जुलते निजी अनुभव शेयर करने वाले । अपनी भावनाओं को पहचानकर और यह समझकर कि वे आप पर और आपके आस-पास के लोगों पर कैसा असर डालती हैं, लेकिन भावनात्मक समझ से भरे हुए प्रोफेशनल की दरकार है।
ग्राहक सम्मान और सराहना : अपने क्लाइंट्स का सम्मान करें और उनकी सराहना करें। उनके लिए समय निकालें और आपके लिए समय निकालने की उनकी इच्छा की कद्र करें। साथ ही जिन कामों को करने का वादा किया है उसे पूरा करें।
सॉफ्ट स्किल जिसे नॉन टेक्निकल स्किल कहा जाता है आपके करियर के उस क्षण से महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है जिस समय आप नौकरियों के लिए आवेदन देना शुरू करते हैं । ये वो गुण है जो अभियर्थी के काम करने के तरीके को बताते हैं ।





